दीप महोत्सव पर रोशन हुए ग्रामीण आंचल व शहर
ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रामीण आंचल से लेकर शहरी आबादी में दीपावली पर्व की धूम रही, लोगों ने शाम को दीप प्रज्वलित कर माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी का पूजन किया। घरों के अंदर मिट्टी दीप जलाकर प्रकाश पर्व मनाया गया। दीपावली पर्व पर बच्चों एवं बड़ों ने पटाखे फोड़े और आतिशबाजी का आनन्द लिया। महिलाओं ने पूड़ी-पकवान बनाए। पर्व पर एक दूसरों को शुभकामनाएं दी गई। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को घरों में गाय के गोबर से महिलाओं ने गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। इसके बाद महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई। कई जगह घरों में भजन कीर्तन भी किए गए और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। बच्चों ने गोवर्धन पर्व पर भी पटाखे चलाए। क्षेत्र के गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, रघुनाथपुर, देवीपुर, महादिया, रम्पुराफकीरे, नवदियाधनेश, सबलपुर, तकियादीनारपुर, नवदियाटोडरपुर आदि कई गांवों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई।
-------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें