सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटाखे की चिंगारी से जलकर राख हुआ छप्पर पोश घर

पटाखे की चिंगारी से जलकर राख हुआ छप्पर पोश घर
                                                                                    राजकुमार राठौर
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात एक पटाखे से निकली चिंगारी ने गरीब के आशियानें को राख कर दिया, आग लगने से हड़कम्प मच गया। लेकिन अनाज व घरेलू सामान को बचाया नहीं जा सका।
नगर से सटे गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में बीती रात दीपावली की खुशी में पटाखे दगाये जा रहे थे। इस दौरान किसी तरह की एक चिंगारी ने गरीब के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीण छेदा लाल का पुत्र अजय कुमार बीवी बच्चों के साथ अलग छप्पर पोश घर में रहता है। फेरी करके परिवार का खर्चा चला रहा था अचानक रात में उसके छप्पर पर पटाखे की चिंगारी गिर गई और देखते ही देखते पूरा छप्पर जलने लगा। मोहल्ले वालों ने बड़ी मुश्किल सें आग पर काबू पाया। घर मे रखा खाने का सामान विस्तार चारपाई कुछ पैसे रखे थे। वह जलकर राख हो गये। आग से करीब पचास हजार का नुकसान होना बताया जा रहा। गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। अजय वर्मा की दीपावली में परिवार की खुशियां मातम में बदल चुकीं हैं। आग की सूचना राजस्व कर्मी को दी गई हैं।
--------------------------------------
ट्रांस क्षेत्र सहित समूचे नेपाल सीमा पर धूमधाम से मनाई दिवाली
हजारा-पीलीभीत। दीपों का त्यौहार दीपावली ट्रांस क्षेत्र सहित समूचे नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में धूमधाम के साथ ग्रामीणों ने दीपावली मनाई। जगह-जगह रंगोली सजाकर दीप महोत्सव का स्वागत किया गया।
   दीपों का त्यौहार दीपावली पर ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव राणा प्रताप नगर, विजय नगर, कुठिया गुदिया, गौतम नगर, कबीरगंज, श्रीनगर, मौरनिया गांधीनगर, शांति नगर, अशोकनगर, रामनगर, नेहरू नगर, भरतपुर, शास्त्री नगर, सिद्ध नगर, नेपाल सीमा के गांव धर्मपुरी, राघव पुरी,  टिल्ला नंबर 4, कंबोज नगर, टाटरगंज सहित इंडो नेपाल क्षेत्र के थाना हजारा एवं एसएसबी कैंपों में भी मिट्टी के दीयों से घरों, थाना भवन, परिसर को सजाकर और लक्ष्मी गणेश की पूजन के साथ मिष्ठान वितरण और फूलझड़ी और पटाखों के बीच ग्रामीणों ने धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया है। सार्वजनिक स्थानों पर रंग बिरंगी रंगोली सजाया जिसे देखकर दीपों का त्योहार और भी खुशनुमा हो उठा था। इधर, अन्नकूट पूजा के तहत राणा प्रताप नगर, मौरनिया चौराहा सहित अन्य गांव में गोवर्धन पूजा अन्नकूट भी मनाया गया है।


--------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...