सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पूरनपुर-पीलीभीत। एक अधेड़ ग्रामीण ने बाग के एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। ग्रामीण की मौत से गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर के बाहर एक बाग के पेड़ में एक अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि मृतक इशामुल्ला गोरा गांव का बताया जा रहा है। घर में आपसी झगड़े के चलते ग्रामीण ने आत्मघाती कदम उठाया है। शनिवार को बाग में अधेड़ का शव लटकते देख हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद घटना की जानकरी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-------------------------------------------
परेशानी पूछने पर भावुक हो उठा बुजुर्ग किसान बोला कोई धान नहीं तौल रहा
पूरनपुर में किसानों की दुर्दशा के लिए अधिकारी जिम्मेदार
पूरनपुर-पीलीभीत। धान क्रय केंद्रों पर किसानों की क्या दुर्दशा है यह किसी से छुपी हुई नहीं है, पूंजीपति राइस मिलर्स और अधिकारी मिलकर खुलेआम किसानों को लूटने का काम कर रहे है।

किसानों को धान का समर्थन मूल्य तो छोड़िए लागत की रकम भी नहीं मिल रही है। पूरनपुर क्षेत्र में 1200 से लेकर 14 सौ रुपए धान प्रति कुंटल विक्रय किया जा रहा है। मंडी समिति में एक धान क्रय केंद्र पर 1 सप्ताह से रह रहे किसान बाबूराम निवासी माहमदपुर से परेशानी के बारे में पूछा गया तो वह भावुक हो उठे और बोले बहुत दिक्कत है कोई उनका धान नहीं खरीद रहा है। पत्नी बीमार है और भाई को जेल हो चुकी है। धान क्रय नहीं किया जा रहा है। बूढ़े किसान की आंखों में छलके आंसू ने वह सच्चाई बयां की है जो हर किसान के चेहरे पर देखी जा सकती है। राइस मिलर सीधी खरीद में व्यस्त हैं और धान क्रय केंद्र पर अवस्थाएं हावी है, इसके चलते किसान दीपावली के त्यौहार में भी दिवालिया सा हो गया है। ऑनलाइन सत्यापन ना होने से भी किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...