सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की दर्दनाक मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार से लौट रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें गहलुइया मोड़ पर एक अज्ञात वाहन रौदता गुजर गया। घायल अवस्था में साधू को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीलीभीत रेफर कर किया। रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव बिलहरी के रहने वाले साधू महेश चन्द्र मिश्रा खुटार देवकली आश्रम गए हुए थे। मंगलवार को टैम्पू से लौटकर गांव को आ रहे थे। खुटार हाइवे पर उतने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद एम्बुलेंस से उनको सीएचसी में लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिये गए। बताया जाता है गजरौला क्रास करते ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद काफी देर से एम्बुलेंस पहुंची थी। लोगों की माने तो सही समय पर उपचार मिलता तो महेश चन्द्र मिश्रा की जान बच सकती थी। हादसे में मौत होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हैं।
-----------------------------------------
Bahut Dukh Ki Baat Hai
जवाब देंहटाएं