सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
गांव के लोगों के सहयोग से चल रहा था धार्मिक अनुष्ठान
पूरनपुर-पीलीभीत। एक सप्ताह से गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान कन्याभोज कराया गया और विशाल भण्डारे में गांव के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन जनसहयोग से चल रहा था। कथावाचक राजकुमारी शास्त्री के मुखार बिन्दू से श्रीमद्भागवत कथा सुन्दर वर्णन किया गया।

ब्लाक रोड पर स्थित गांव सिमरिया ता. महाराजपुर में धार्मिक स्थान पर एक सप्ताह से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथावाचक कुरावली मैनपुरी एटा से गांव पहुंचीं थीं। राजकुमारी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का सुन्दर वर्णन किया और श्रोताओं को भागवत कथा में वर्णित ईश्वर को प्राप्त करने के सदमार्ग से आवगत कराया। भागवत कथा के दौरान सातों दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचे और कथा का आनंद लिया। शनिवार को हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ और भागवत कथा का समापन कर दिया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा नोखे दास, कमेटी के सदस्य तोलेराम वर्मा, सुरेश शर्मा, कोटेदार मिश्रीलाल पासवान, कुन्दन लाल राठौर, राजेंद्र वर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप वर्मा, मोहन लाल, राकेश कुमार, राजेश, रामचन्द्र लाल, राजू मौजूद रहे।
-------------------------------------------
आखिर खोल दी गई सीज जांच लैब
पूरनपुर-पीलीभीत। कानूनी दांव-पेच के बाद आखिर रविवार को जांच लैब के ताले खोल दिये गए है, स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे चिकित्साधिकारी ने लैब को जिलाधिकारी के आदेश पर खोल दिया है।

नगर के मोहल्ला गणेशगंज में संचालित जांच लैब की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम ने निरीक्षण करते हुए लैब को सीज कर दिया था। इसके बाद से मामला संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों से होकर हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाल ही में हाईकोर्ट ने लैब संचालिका के पक्ष में फैसला दिया। लेकिन लैब के ताले नहीं खोले गए और लैब स्वामी महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। रविवार को सीएचसी में तैनात चिकित्याधिकारी डा0 सहिसपाल व फार्मासिस्ट जितेन्द्र कुमार ने डीएम के आदेश पर लैब के ताले खोल दिये हैं। इससे पहले लैब खोलने व रजिस्ट्रेशन को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय व मुख्य चिकित्साधिकारी में भ्रम की स्थिति बन गई थी। पहले लैब का रजिस्ट्रेशन किया जाये या सील खोली जाये को लेकर दोनों विभाग भिन्न थे। रविवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने लैब को क्लीन चिट दे दी हैं।
------------------------------------------
कश्मीर से धारा 370 हटाना देशहित में : मनोज कुमार
भगवन्तापुर में हिन्दुओं को पढ़ाया भगवा नेता ने संप्रदायकता का पाठ
पूरनपुर-पीलीभीत। राष्ट्रीय बजरंगदल के भगवा नेता ने पूरनपुर के भगवन्तापुर में हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर बड़ा काम किया है, यह कार्य निसंदेह देशहित में है। उन्होंने खुले मंच से समुदाय विशेष पर तल्ख टिप्पणी कीं और हिन्दुओं को अधिक बच्चे पैदा करने सलाह दी।

राष्ट्रीय बजरंगदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने पूरनपुर के गांव भगवन्तापुर पहुंचे थे। हिन्दूवादी नेता ने माइक से तीखी और तल्ख टिप्पणी कीं। मुस्लिम समाज पर कटाक्ष करते हुए कई भाषण दिये। धारा 370 हटाये जाने का समर्थन करते हुए देशहित में बड़ा फैसला बताया। लेकिन उन्होंने सरकार के जनसंख्या नियंत्रण अभियान की हवा भी निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी, भगवा नेता ने गर्जना करते हुए माइक से कहा कि हिन्दू अधिक बच्चे पैदा करें। इसके साथ ही भारत को हिन्दूराष्ट्र का दर्जा दिलाने का अभियान चलाने की बात कही। करीब पौन घंटे के भाषण में राष्ट्रीय बजरंगदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने सम्मेलन में मौजूद हिन्दुओं को संप्रदायकता का पाठ पढ़ाया। भगवा नेता के आगमन पर पुलिस प्रशासन अलर्ट था और सम्मेलन समापन होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री रूम सिंह, बिन्द्र प्रसाद, राधा रानी, डा0 मुनिता सिंह, दयाल विश्वास, अनुज यादव, ओमकार पाण्डेय, सुरेन्द्र वर्मा, तोताराम, सुनील कुमार वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
--------------------------------------------------
पथरी का ऑपरेशन कराने आयी महिला की अस्पताल में मौत, हंगामा
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकारी ही नहीं प्राइवेट चिकित्सा जगत का बुराहाल है, पीलीभीत में लाश के उपचार का चर्चित प्रकरण सामने आने के बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया था और मुकदमा दर्ज होने पर चिकित्सक फरार है।

पूरनपुर में रविवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है, हाइवे पर संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आयी महिला की सीजर के बाद मौत हो गई। मौत होने पर महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा, चिकित्सक पर आरोप है कि महिला की मौत होने पर कार्रवाई से बचने के लिए चिकित्सक ने मरी हुई महिला को रेफर किया। गांव पिपरिया दुलई से पथरी का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची महिला को चिकित्सक ने स्वस्थ्य हालत में भर्ती किया और उसके बाद महिला को ओटी में लेजाकर ऑपरेशन कर दिया गया। पथरी के ऑपरेशन के लिए 28 सितंबर को महिला जगदेवी पत्नी माधोराम निवासी पिपरिया दुलई को अस्पताल लाया गया था सीजर होने के बाद सुबह 29 सितंबर को हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों से ब्लड लाने को कहा गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक ने एक प्राइवेट वैन से महिला को मृत हाल में रेफर कर दिया। इस पर महिला के घर वाले हंगामा करने लगे और अस्पताल में घंटो झमेला चलता रहा। करीब 11 बजे मौत होने के बाद 04 बजे आर्थिक समझौता होने पर महिला के शव को घर भेजा गया।
------------------------------------------
चांदूपुर में दिखा बाघ, दहशत में लोग
पूरनपुर-पीलीभीत। चांदूपुर में एक बार फिर बाघ की दहशत है, ग्रामीण गन्ने के खेलों में जाने से डर रहे है। उधर, पीटीआर की बराही रेंज में एक फार्मर के दो पशुओं को निवाला बनाने के बाद बाघ लगातार चहल-कदमी कर रहा है।

थाना माधोटांडा के गांव चांदूपुर में बाघ के पघ चिन्ह देखे जाने से गांव वालों में दहशत बनी हुई है, बाघ की लोकेशन खेतों में मिलने से भयभीत ग्रामीणों ने वनाधिकारियों को सूचना दी है। इससे पहले भी चांदूपुर में बाघ का आतंक रहा है और चन्दू के पकड़े जाने के बाद गांव वालों को राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर गांव वाले दहशत में है इसका कारण खेतों में बाघ के पघ चिन्ह मिलना है, आशंका है कि बाघ गन्ने के खेत में छिपा है। उधर, बराही रेंज में फार्मर मेजर सिंह के दो वछड़ो को बाघ मार चुका है, बाघ की सक्रियता से फार्मर दहशत में राते काटने को मजबूर हैं।
-----------------------------------
सड़क दुर्घटना में घायल युवक रेफर
पूरनपुर-पीलीभीत। बाइक से फर्राटा भर रहे युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। गांव बिलहरी के पास दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायल हालत में युवकों को सीएचसी लाकर पीलीभीत रेफर किया गया हैं।

जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले जसपाल व बलराम बाइक से पूरनपुर आ रहे थे। जहूरगंज का जंगल पार करने के बाद गांव बिलहरी के पास एक बाइक से टकरा गये। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटे आयी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। दोनों युवक खीरी के गांव कांप टाडा के रहने वाले बताये जा रहे है। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया हैं।
------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...