सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.09.2019

सरकार विरोधी रैली में लगे लोकतंत्र बचाओं के नारे
माले कार्यकर्ताओं ने टाईगर रिजर्व को बताया किसान विरोधी
पूरनपुर-पीलीभीत। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार विरोधी रैली का आयोजन किया, नगर में दर्जनों माले कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील भवन पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के राजस्व लेखाकार को सौंपा।

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी लेनिनवादी ने का0 सईद खां के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। विरोध दर्ज कराने के बाद भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क मंे संकेतिक धरना दिया। इस दौरान नई तहसील भवन पहुंचे माले कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर विधान सभा क्षेत्र में रह रहे लोगों की समस्याओं से संबंधित लिखित ज्ञापन तहसीलदार के राजस्व लेखाकार नन्हे लाल को सौंपा है। माले कार्यकर्ताओं ने रैली व धरना के माध्यम से टाईगर रिजर्व का दर्जा समाप्त करने, राहुल नगर में कटान पीड़ितों के लिए स्थाई ठोकर निर्माण, मटैहना के बाघिन प्रकरण में ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापिस लेने, ट्रांस शारदा क्षेत्र में वन कर्मियों की गोली से मरने वाले कुलविन्दर सिंह के परिजनों को मुआवजा व गांव वालों पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने सहित दोषी वन कर्मियों पर अपराधिक मुकदमा लिखे जाने की मांग प्रमुख है। छह सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल राम नाईक को प्रेषित किया गया है। इस दौरान रैली में मुख्य रूप से का0 देवाशीष राय, का0 देवी दयाल, का0 कृष्णा अधिकारी, का0 नगीना, का0 प्रहलाद, का0 छुन्नू खां सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------------------------------
कई माह से खराब पड़ा है इण्डिया मार्का नल
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव सिमरिया ता0 महारजपुर में पानी टंकी के पास लगा हैड पंप कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिममेदार नगर पंचायत कर्मी उसे ठीक कराने के बजाय अंजान बने बैठे है। गांव वालों ने खराब पड़े नल को ठीक कराने की मांग की है।

गांव में सरकारी नल खराब पडा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैड पंप जमीन के अन्दर काफी घुस गया है और उसका हत्था भी गायब है। काफी दिनों से खराब पड़े सरकारी नल को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीण शुद्ध पानी पीने को तरस रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव मे पानी टंकी बनी तो है लेकिन चल नही रही है। गांव मे लगे सरकारी नलों से पीने योग्य पानी नही मिल पा रहा है। हैड पंप भी खराब पड़े हुए है। ग्रामीणो ने खराब पड़े सरकारी हैड पंप को ठीक कराने की मांग की है।
---------------------------------------------
बाघिन की हत्या के प्रकरण में वन दरोगा सस्पेंड
पूरनपुर-पीलीभीत। बीते कुछ माह पहले एक बाघिन की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया था उक्त प्रकरण में जांच चल रही है। इसके बाद जांच में दियूरिया कलां रेंज में तैनात वन दरोगा को दोषी पाया गया और उसेे सस्पेंड कर दिया गया है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के ग्राम मटैना में बीते दिनों में एक बाघिन की पीट कर हत्या कर दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कई लोगों को जेल भेज चुकी है, इसके बाद जांच के दौरान दियूरिया रेंज के वन दरोगा को दोषी पाया गया है। उक्त प्रकरण में वन दोगा दिनेश गिरी को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच वन महकमा और प्रशासनिक अमला कर रहा है। बाघिन की मौत लापरवाही के चलते होना बताया गया है समय पर उपचार मिलता तो बाघिन की मौत नहीं होती। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई में वन दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अन्य कर्मचारियों पर तलवार लटकी हुई हैं। 
---------------------------------------------
पुलिस ने कच्ची शराब सहित एक महिला को दबोचा
पूरनपुर-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के एक गांव में कच्ची शराब बेचने का धंधा करने वाली एक महिला को पुलिस ने दबोचा लिया। थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।
   हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान के क्रम में महिला एसआई सोनी शुक्ला एसआई सरोज कुमार, हमराही कांस्टेबल गोपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र कुमार चैहान ने थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर में सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए एक महिला शराब कारोबारी महिला गुरदीप कौर पत्नी पाला सिंह को अवैध कच्ची 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई हैं। हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि पकड़ी गई महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
---------------------------------------------
दरबाजे पर गाली देने के विरोध पर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। घर के सामने गाली दे रहे युवक का विरोध करना ग्रामीण को भारी पड़ गया, दबंगो ने विरोध के बदले जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी भूरा पुत्र साजिद के दरबाजे पर पड़ोसी मुन्ना गाली गजौल कर रहा था। विरोध करने पर हमलावर हो गया। आरोप है कि मुन्ना पुत्र इकबाल ने साजिद पुत्र इकबाल व मन्त्री पुत्र भूरा के साथ मिलकर भूरा की जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट होने पर मोहल्ले के लोगों ने भूरा को बमुश्किल बचाया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित भूरा ने उक्त लोगों के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
---------------------------------------------
     

   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...