सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.06.2019

हिन्दू युवा वाहिनी की ब्लाक इकाई का किया गया गठन
पूरनपुर-पीलीलीभीत। हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह के निर्देश पर पूरनपुर ब्लाक इकाई का गठन किया है।
ब्लाक इकाई के गठन में मोहित वर्मा को ब्लाक अध्यक्ष, छोटेलाल को ब्लाक प्रभारी, रामकृपाल राठौर को सह प्रभारी, अभिषेक गुप्ता को ब्लाक संयाजक, राकेश पासवान को सहसंयोजक, अमन वाल्मीकी को उपाध्यक्ष, राहुल रस्तोगी को उपाध्यक्ष, राजीव वर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, अमित कमार को संगठन मंत्री, प्रदीप राज इन्दर को महामंत्री, रोहित गुप्ता को ब्लाक मंत्री, अमित कुमार को मंत्री, मनोज कुमार को मंत्री, राकेश कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी, आकाश कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष मोहित वर्मा सहित ब्लाक टीम के सभी सदस्यों को नगर अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने मनोनय पत्र वितरित किया।
--------------------------------------
धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य कराने की मांग 
पूरनपुर-पीलीभीत। हिन्दु युवा वाहिनी नगरध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की जमीन पर निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की गई है।

उपजिलाधिकारी चन्द्र भानु सिंह को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव पिपरिया दुलई में मां यशोदा देवी का प्राचीन मंदिर है। वर्तमान समय में मंदिर पर निर्माण कार्य हो रहा है। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले रामपाल ने मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया है। इससे हिन्दू युवा वाहिनी ने रोष व्याप्त है। आरोप हे कि उक्त रामपाल मंदिर पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य रोके हुए है। इसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष विष्णु वर्मा ने उपजिलाधिकारी चन्द्र भानु सिंह को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष मोहित वर्मा सहित अमित कुमार, राहुल अग्रवाल, राजकुमार, राकेश, रवि वर्मा, अभिषेक गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------------------------
अधिशासी अभियन्ता विद्युत का उपभोक्ताओं ने किया घेराव
पूरनपुर-पीलीभीत। बिजली कटौती को लेकर विद्युत डिवीजन पर जमकर हंगामा हुआ और व्यवस्था परिवर्तन की मांग की गई, इस दौरान गुस्साए उपभोक्ताओं ने हगांमा करते हुए विद्युत एक्सईएन का घेराव किया।
नगर में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के मनमानी को लेकर उपभोक्ता में रोष व्याप्त है। गर्मी के मौसम में बिजली न आने से परेशान नगरजनों ने संबंधित अधिकारी को आड़े हाथों लिया। कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतारू है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में नाराजगी पहले से ही थी। गुरूवार को नाराज दर्जनों लोग बिजली दफ्तर जा धमके और अधिशासी अभियन्ता विद्युत अरविन्द कुमार को खरी खोटी सुनाई। इसके साथ ही बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
इंसेट-
प्रभावशाली लोगों को मिल रही निरंतर बिजली
हंगामे के दौरान जो बाते सबके सामने आयी है वह चौकाने वाली है, विद्युत विभाग ने इस बात स्वीकार किया  है नगर में प्रभावशाली लोगों व अधिकारियों को बिना रोक-टोक बिजली सप्लाई मिल रही है। उसके बाद बचे आम उपभोक्ता भगवान भरोसे है। विद्युत डिवीजन से राजनीतिक हस्तियों व अधिकारी वर्ग को निरंतर बिजली देने की बात पर एक्सईएन अरविंद कुमार के दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ। विरोध दर्ज कराने पहुंचे लोगों ने शेडयूल के मुताबिक बिजली सप्लाई देने की मांग की हैं। इस मौके पर आदित्य मोहन वीरू, प्रदीप गुप्ता, अमन गुप्ता, नगर प्रचारक अंशू गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। 
-----------------------------------------
माफी मांगकर छूटे जिला पंचायत सदस्य
पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील में एक वकील के मुंशी को रूआब लेना जिला पंचायत सदस्य को मंहगा पड़ गया। जिला पंचायत सदस्य के बर्ताव से नाराज वकीलों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने माफी मांगवाने के बाद मामला रफा-दफा किया।

पूरनपुर तहसील में दाखिल खारिज को लेकर पैरवी करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य की मुंशी के साथ कहा सुनी हो गई। इसपर जिला पंचायत सदस्य ने अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने की बात कह दी। उसके बाद वकील भडक़ गए और जिला पंचायत सदस्य को घेर लिया। यह सब देखकर तहसील में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और जिला पंचायत सदस्य को गतली स्वीकार करते हुए माफी मांगनी पड़ी। इसके साथ ही विवाद सुलझ गया। 
----------------------------
सड़क छाप मजनुओं को सबक सिखाएगी एंटी रोमियों स्क्वाड
स्कूल टाइम में छात्राओं की परछाई बनकर रहेगी एंटी रोमियो 
पूरनपुर-पीलीभीत। स्कूल खुलने से पहले प्रदेश सरकार के आदेश पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए नगर में एंटी रोमियो स्क्वाड की एक टीम गठित की है। यह टीम सड़क छाप रोमियों के लिए है जो राह चलती लड़कियों को छेड़ते है।

एंटी रोमियों स्क्वाड टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपचन्द को बनाया गया है। टीम में कुल पांच सदस्य शामिल है, दो महिला कास्टेबल संगीता व सपना पाल है व पुरूष कास्टेबल में रोविन्दर व हरीश गौतम है। स्कूल टाइम में एंटी रोमियों स्क्वाड टीम स्कूल के आसपास चक्कर लगाने का काम करेंगी और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में या शिकायत होने पर आरोपित युवक के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। स्कूल के बाहर बेबजह खड़े लड़कों से पूछताछ की जायेगी। ऐसे में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा। एंटी रोमियों स्क्वाड टीम स्कूल के बाहर खड़े रहते वाले युवकों पर विशेष नजर रखने का काम करेगी। छुट्टी होने पर बाइक से आगे पीछे चक्कर काटते लड़कों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियों स्क्वाड टीम का गठन हुआ है।
------------------------------------   
हजारा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
पूरनपुर-पीलीभी। नेपाल बॉर्डर के थाना हजारा क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के इस अभियान से कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया और बाइक सवार गालियों से होकर भाग निकले।

गुरूवार को हजारा पुलिस ने गांव रामनगर तिराह पर वाहन चेक किये, बाइक चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह देने के साथ ही जुर्माना वसूल किया गया। सुरक्षित यात्रा के लिए चार पहिया वाहन चालकों को सीट वेल्ट बांधने की हिदायत दी गई। वाहन चेकिंग अभियान उपनिरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में चला। संदिग्ध व्यक्ति की रोक कर जामा तलाशी ली गई। चेकिंग अभियान में नेपाली नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया। 
----------------------------
फर्स पर गिरे मजदूर की मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। पचपेड़ा प्रहलादपुर में किसान नेता मंजीत सिंह के फार्म पर मजदूरी कर रहे एक ग्रामीण की फर्स पर गिरकर मौत हो गई, मौके पर पहुंचे निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने मुआयाना किया। भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति विशेष कई वर्षों से उनके फार्म पर काम करने आ रहा था। बुधवार को गेंहू की बोरी लगाने के दौरान ज्वाला प्रसाद गिरकर घायल हो गया था। वह खमरिया पट्टी का रहने वाला है और सर में अधिक चोट लगने पर मौत हुई हैं। गुरूवार को मजदूर ग्रामीण ज्वाला प्रसाद पुत्र छेदालाल का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया हैं।
------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...