सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15.09.2019

विद्युत ठेकेदार की अभद्रता पर भड़के संविदा कर्मचारी, प्रदर्शन
डिवीजन पूरनपुर के करीब 130 संविदा कर्मचारियों ने किया काम बंद करने का ऐलान
विधायक बोले ठेकेदार पर हो कार्रवाई, मुझसे कोई मतलब नहीं
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात विद्युत ठेकेदार ने एक संविदा कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनाने की धमकी दे डाली। इसपर विद्युत डिवीजन क्षेत्र में कार्यरत संविदा कर्मचारी भड़क गए और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया।

घटना विद्युत उपखण्ड पूरनपुर की है, आरोप है कि रात्रि डियूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी रंजीत सिंह के साथ ठेकेदार सद्दीक खां ने अभद्रता की और गाली गलौज करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनवाने की धमकी दी। इसका संविदा कर्मचारी ने विरोध किया तो लड़क बुलाकर ठीक कराने की धमकी दे डाली। ठेकेदार के बर्ताव से संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और 12 सब विद्युत स्टेशन पर काम कर रहे करीब 130 कर्मचारियों ने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार सद्दीक खां आये दिन प्रताड़ित करता है और वरिष्ठ अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर गुलामों की तरह पेश आता है। विद्युत कर्मचारी हर बार उनको ही शंात कर देते है इससे ठेकेदार को बढ़ावा मिल जाता है। रात्रि डियूटी के दौरान असुरक्षा की भावना व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया हैं। प्रदर्शन करने वालों में एसएसओ रंजीत सिंह, विकास त्रिर्वेदी, प्रमोद सैनी, धनीराम, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, हरिओम, सर्वेश शुक्ला, शमशाद अली, प्यारे लाल, अरशद खां व सिकंदर शामिल हैं।
इंसेट-
विधायक बोले मुझसे क्या मतलब, ठेकेदार पर हो कार्रवाई
विधायक के नाम पर संविदा कर्मचारियों पर रौब झाड़ने वाले ठेकेदार सद्दीक खां के संबंध में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे ठेकेदार को जानते है। लेकिन उनका इससे कोई मतलब नहीं है, ठेकेदार की बजह से संविदा कर्मचारी काम बंद कर रहे है तो ठेकेदार को दण्डित किया जाना चाहिए।
-------------------------------------------
विश्वकर्मा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया जा रहा जनसंपर्क
18 सितंबर को शामिल होंगे प्रदेश स्तर के लीडर, जुटेंगे हजारों विश्वकर्मा
पूरनपुर-पीलीभीत। विधानसभा स्तर के विश्वकर्मा सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है, सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के बड़े लीडर शामिल हो रहे हैं। समाजिक उत्थान को दृष्गित रखते हुए पूरनपुर में एक विशाल विश्वकर्मा सम्मेलन की आधारशिला रखी जा चुकी है, आगामी 18 सितंबर को नगर के राम होटल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।

विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र के गांवो में निवास कर रहे विश्वकर्मा वंशजो के उत्थान के लिए समय समय पर आयोजन किये जाते रहे है। माना जा रहा है कि पीलीभीत में राजनैतिक रूप से उपेक्षित समाज लगातार लक्ष्य हासिल करने को प्रयासरत है। विश्वकर्मा समाज हित में बड़े बड़े आयोजन कर राजनैतिक दलों को अपनी शक्ति का ऐहसास कराने वाले संतराम विश्वकर्मा आगामी 18 सितंबर को होने वाले विशाल आयोजन को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से डा0 प्रमेन्द्र जांगड़ा शामिल हो रहे है जोकि वर्तमान सत्तारूढ पार्टी भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य है। विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र कुमार शर्मा लखनऊ से पहुंच रहे है, वह वर्तमान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य के अलावा लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के लद्यु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। जौनपुर से मकरंद कुमार मखमेलपुरी भी विशाल आयोजन में शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा सांसद वरूण गांधी, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप कुमार जायसवाल, पूरन लाल लोधी को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनने के लिए आयोजक संतराम विश्वकर्मा ने 94वें गांव दौलतपुर, हमीरपुर, पटिहन, मढ़ाखुर्द कलां, जोगराजपुर आदि में जनसंपर्क किया। 
--------------------------------------------------
घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जे का प्रयास
पूरनपुर-पीलीभीत। मकान स्वामी की गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। उक्त मामले में पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर एक ही परिवार के कई लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आन्नदपुर भगवन्तापुर के रहने वाले जगदेव शुक्ला के मकान पर उनके ही छोटे भाई सहदेव शुक्ला ने अवैध कब्जा करने की नियम से ताला तोड़ दिया और विरोध पर अभद्रता पर उतारू हो गए। आरोप है कि सहदेव शुक्ला पुत्रों की मदद से मकान पर कब्जा करना चाह रहे है। ताला तोड़ने के मामले में जगदेव शुक्ला ने अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर सहदेव शुक्ला, नीरज शुक्ला, धीरज शुक्ला, दीपक व पारस  के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया हैं। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि जगदेव शुक्ला अनाधिकृत रूप से प्रताड़ित कर रहे है और गांव में उनका कोई मकान नहीं हैं।
------------------------------------
पोलियो अभियान के अंर्तगत नौनिहालों को पिलाई गई खुराक
पूरनपुर-पीलीभीत। पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत आशा बहू व सहायका-आंगनबाड़ी ने गांव गांव बच्चों को दो बंूद पोलियो खुराक पिलाकर पर टाॅफी, बिस्किट वितरण किये।
गांव अमरैया कलां में कोटेदार ने बच्चों की खुराक पीने आये नौनिहालों को बिस्कुट वितरण किए। प्राथमिक विद्यालय अमरैयाकलां के पोलियो बूथ संख्या दो में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। इस मौके पर राशन विक्रेता आत्माराम कुशवाहा ने बच्चों को बिस्कुट के पैकेट वितरण किए। इस मौके पर अवधेश कुमार, उमाशंकर, कंचनदेवी, सुनीता देवी, राधाकृष्ण कुशवाहा, सुषमा देवी, चंचल शर्मा, सुभाषिनी देवी, सुदामा देवी, गंगासरन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रघुनाथपुर, लोधीपुर, तकियादीनारपुर, महादिया आदि गांव में पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई।
-------------------------------------
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ की चहल कदमी से दहशत
ट्रांस शारदा क्षेत्र में नेपाली हाथियों के बाद अब तेंदुआ बना दहशत का पर्याय
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के गांव राणाप्रताप नगर में बीती देर शाम को शारदा नदी के किनारे से गन्ने के खेत में एक तेंदुआ गांव की आबादी में छलांग लगाते देखा गया। इससे हड़कम्प मचा हुआ हैं।
कुत्ते को निवाला बनाने में झपटे तेंदुए को देखकर गांव वाले दहशत में है। पड़ोस के रहने वाले मुसब्बर आदि लोगों ने हल्ला मचाया तो गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग संपूर्णानगर को भी सूचना दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे इससे पहले ही तेंदुआ छलांग लगाकर गन्ने के खेत में घुस गया। आबादी में इस तरह से तेंदुआ घुस जाने से ग्रामीणों में हड़कंप के साथ भय व्याप्त हो गया है। इतना ही नहीं एक सप्ताह पहले भी गौतम नगर के मुख्य चैराहे पर भी तेंदुआ बैठे होने पर ग्रामीणों की घिघ्घी बध गई थी। इस समय क्षेत्र में तेंदुआ काफी आतंक मचाए हुए हैं जो यदा-कदा गन्ने के खेतों और झाड़ियों से निकलकर मुख्य सड़कों पर पहुंच जा रहे हैं। राणा प्रताप नगर में ग्रामीणों की सूचना पर उत्तर खीरी वन प्रभाव संपूर्णानगर रेंज के वन दरोगा ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ रात में ही गांव पहुंचे और ग्रामीणों को चैकन्ना रहने की सलाह दी।
------------------------------------------
धान की वैराइटी 113 में लगा रहस्यमय रोग, कृषि विशेषज्ञ ने खड़े किये हाथ
खतरे में कृषि और किसान
पूरनपुर-पीलीभीत। किसानों के लिए एक और मुसिबत आन खड़ी हुई है, धान में एक रहस्यमय बीमारी लग चुकी है। खास बात यह है कि इस बीमारी का इलाज पेस्टीसाइड दुकानदारों के पास तो छोड़ो कृषि विशेषज्ञ के पास भी नहीं है। जनपद पीलीभीत में पहले ही बारिश औसत से काफी कम हुई है, किसानों ने जी-जान लगाकर धान को तैयार कर लिया, लेकिन अब इसमें दाना नहीं हैं।

पूरनपुर क्षेत्र में सैकड़ो किसान अनजानी बीमारी को लेकर काफी परेशान है, आधुनिक दौर मंे संसाधनो से सुसज्जित किसान खेती-बाड़ी में जमापूंजी लगाकर भी बर्वाद होता दिखाई दे रहा है। बैंक कर्ज़ लेकर तैयार की गई फसल को अज्ञात रोग चट कर रहा है, परेशानी की बात यह है कि इस बीमारी का निदान कृषि विशेषज्ञ के पास भी उपलब्ध नहीं है। किसानों ने जिन खेतों में पीआर 113 की वैरायटी लगाई उसकी बाली लाल होकर दाने से खाली हो रही है। यह रोग धान की फसल को तेजी से नष्ट कर रहा है। पूरनपुर क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से पीआर 113 बड़े पैमाने पर लगाया जाता रहा है जोकि इस बार किसानों की परेशानी का सबब बन गया हैं।
इंसेट-
भाकियू ने की मुआवजा दिलाने की मांग
धान में लगी गंभीर बीमारी को ध्यान में रखते हुए भाकियू के जिला वरिष्ठ मंजीत सिंह ने सर्वे कराकर संबंधित कृषकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है, उन्होंने बताया कि धान में लगे रहस्यमय रोग के संबंध में जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव व कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका से बात हुई है। लेकिन संबंधित अधिकारियों का रूख किसान हित में नहीं लगता है, धान की वैराइटी को रिजेक्ट बताकर मामले को टाला जा रहा है। बैंक से बीमा राशि काटने वाली कम्पनियां किसानों को नुकसान का भुगतान करें। इस समस्या का निदान न होने पर संगठन आन्दोलन करने को बाध्य होगा।
------------------------------------------
जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर लाखों की ठगी
पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी एक व्यक्ति से लाखों रूपये की ठगी कर ली गई है, जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर यह अपराध किया गया।

बंजरिया गांव के रहने वाले ग्रामीण अवनीश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी साकिर व विल्ला और केसरपुर निवासी इकरार उसके पास आये। तीनों ने जमीन से सोना खोदने की बात कही। सोने के लालच में आकर अवनीश मिश्रा उक्त लोगों की बातों में आ गया। एक स्थान से सोने की प्रतिमा निकालने का दावा किया गया और आगरा से उसको साफ करने के लिए कैमिकल मांगवाने के नामपर तीन लाख अस्सी हजार रूपये ठग लिय गए। मूर्ति करोड़ो रूपये की बताई गई। उसके बाद ठगी का अहसास होने पर मामला कोतवाली पहुंचा और अवनीश मिश्रा ने तीनांे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
--------------------------------------------
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के एक गांव में दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति, सास सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
   थाना क्षेत्र के कंबोजनगर पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव टिल्ला नंबर चार निवासी कमलजीत कौर ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी शादी गांव के ही सतनाम सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए टीवी, मोटरसाइकिल, सोना-चांदी, फ्रिज, सिलाई मशीन के साथ 20 हजार की नगदी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इतना दहेज व नकदी नहीं दे पाने पर घर से मारपीट कर भगा दिया है। पीङिता ने पति सतनाम सिंह, सास शीला कौर, चचिया ससुर स्वर्ण सिंह के अलावा कुलवंत सिंह, माया कौर, मंत्री कौर, मंगू सिंह, कुलवंत सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच कंबोजनगर चैकी प्रभारी सुरेश पाल को दी गई है।
----------------------------------------
घरेलू कलह के चलते जहर खाकर दी जान
हजारा-पीलीभीत। थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिव शरण ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
  आत्महत्या की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पीलीभीत भेजा है। बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी लगभग तीन माह पहले सीता नाम की लड़की से हुई थी। मृतक शराब पीने का आदी था और अकसर शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था। पत्नी व अन्य परिजनों के साथ मारपीट भी करता था। हजारा थाना के एसएसआई सुशील कुमार ने बताया है कि किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है, अगर तहरीर आती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------
विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप
फारेस्ट टीम ने सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा
हजारा-पीलीभीत। उत्तर लखीमपुर खीरी वन प्रभाग संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में इस समय वन्य जीव निकल कर आबादी, खेत, सड़क में आ रहे हैं, इससे ग्रामीण काफी भयभीत व डर हुऐ हैं।
रविवार को संपूर्णानगर वन रेज क्षेत्र के एक गांव में खेत के निकट एक विशालकाय अजगर पहुंच गया। बड़े अज़गर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत संपूर्णानगर को सूचना दी। वन रेंज के वन दरोगा ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव रामकुमार, शेरा एसटीएफ सहित पलिया रेंज टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय अजगर को बड़ी मुश्किल से काबू में करते हुए जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।
------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...