सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.04.2019

झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पूरनपुर में संचालित हो रहीं बिना चिकित्सक वाली जांच लैब, बन रहीं फर्जी रिपोर्टे
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम किया है, आरोपित के विरूद्ध प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।

पूरनपुर में बड़े पैमाने पर चल रहीं जांच लैब व फर्जी चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलबाड़ कर रहे है, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते पूरनपुर क्षेत्र में फर्जी चिकित्सकों का मकड़जाल काफी तेजी से पांव पसार रहा है। नगर क्षेत्र में आलम यह है कि बिना डिग्री के तमात अस्पताल संचालित किये जा रहे है और चिकित्सा जगत के अधिकारी मौन धारण किये हुए है। उक्त मामले में भी लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य महकमें की नीद टूटने पर कार्रवाई अमल में लायी गई है। एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह की ओर से अकरम अंसारी पुत्र नजर अहमद अंसारी मोहल्ला रजागंज के खिलाफ बिना डिग्री प्रैक्टिस करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया हैं। 
-------------------------
गाली गालौज करते हुए युवक से की मारपीट
पूरनपुर-पीलीभीत। कुछ लोगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित को मामूली चोटें आईं है।

मोहल्ला लाइनपार साहुकार निवासी आरिफ खां पुत्र नबाव हुसैन को मोहल्ले के ही अफजाल पुत्र अब्दुल रहमान गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर आरिफ को जमकर पीटा। मारपीट में आरिफ को मामूली चोटें आईं है। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपित अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
------------------------
जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में चले लाठी डंडे
पूरनपुर-पीलीभीत। जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में टकरार हो गया और जमकर भाई ने भाई को पीटा। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ैरचोरा निवासी भगवानदास पुत्र रामप्रसाद का रामरतन पुत्र राम प्रसाद से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया और रामरतन गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामरतन व राजपाल ने भगवानदास को जमकर लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपित भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-------------------
बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। बण्डा रोड पर एक बाइक सवार ने वृद्ध को ठोकर मार दी और स्वयं भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में तीन लोगों को चोटे आयी हैं।

मैगलगंज हाइवे पर शाहबाजपुर गुरूद्वारे के पास रोड क्रास कर रहे ग्रामीण मुनेंद्र अवस्थी 62 निवासी खरदाई को दो बाइक सवारों ने जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना के दौरान वाइक गिरने से बाइक चालक मुकेश व साथी नेतराम निवासी चांटफिरोजपुर भी हादसे का शिकार हो गए। घायलों को सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।
--------------------------
आग में जिंदा जले आधा दर्जन पशु
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव रानीगंज के एक घर में अचानक आग लगने से आधा दर्जन से अधिक पशु जिंदा जलकर मर गए, आग को शांत करने को काफी प्रयास किया गया लेकिन जानवरों को नहीं बचाया जा सका।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रानीगंज में हेमराज पुत्र रामऔतार के छप्परपोश घर में अचानक लगी आग में खाने की वस्तुओं से लेकर चारपाई व साइकिल जलकर नष्ट हो गई। आग में गोवंशीय पशु व भैंस जिंदा जलकर मरी है। बचाव में पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी व गांव वालों की मदद से आग को बमुश्किल शांत किया गया हैं। ग्रामीण का चार से पांच लाख रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा हैं।
--------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...