सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.04.2019

शारदा सागर डैम की पिचिंग कार्य में लगाई जा रही घटिया सामग्री
पुराने पत्थर व नहर की रेत का हो रहा खुलेआम उपयोग
पूरनपुर-पीलीभीत। शारदा सागर डैम में पिचिंग नाला निर्माण में घटिया सामग्र्र्री का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। नाला में उपयोग की जाने वाली सामग्री पुरानी व घटिया है।


थाना माधोटांडा क्षेत्र के शारदा सागर डैम में पिचिंग का निर्माण किया जा रहा है। नाला कार्य में नाबालिक बच्चों से लगातार मजदूरी कराई जा रही है। ठेकेदार शारदा सागर डैम के पिचिंग निर्माण में पुराने पत्थर व नहर की रेत को इस्तेमाल में ले रहा है जोकि मानक के विपरीत है। जो सामग्री का उपयोग किया जा रहा है वह पुरानी है। निर्माण कार्य में पुरानी सामग्री को नया दर्शाकर लाखों रूपये गबन किये जा रहे है। इस काम को धरातल पर ठेकेदार अंजाम दे रहे है लेकिन अंदरूनी तौर पर संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत होने से बजट को ठिकाने लगाने का काम जोरो पर चल रहा है। घटिया निर्माण कार्य के प्रति स्थाई लोगों में रोष पनप रहा है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत लोगों को चुप रहने को मजबूर कर रही है। बरसात से पूर्व हो रहे निमार्ण कार्य में शारदा सागर डैम की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रूपये का बजट आता है इसको ठेकेदार व संबंधित अधिकारी वर्षों से ठकारते आये है। इस साल भी पिचिंग कार्य में लाखों रूपये का गोलमाल किया जा रहा हैं। 
---------------------
बालिका को टक्कर मारकर फरार हुई कार, गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। वाहन का इंतजार कर रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, एक चार पहिया गाड़ी चालक ने छह साल की बालिका को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल बालिका को नाजुक हालत में सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।

बंडा रोड पर मदारपुर गांव के मोड़ पर पूरनपुर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला मधु पत्नी हरीओम निवासी मदारपुर के साथ उसकी छह वर्षीय बेटी सेजल गाड़ी संख्या यूपी 85 आर 1241 की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। नाजुक हालत में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।
-----------------------------
केडी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दी गई तहरीर
पूरनपुर-पीलीभीत। नवदिया सुखदासपुर में संचालित हो रहे एक विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ कलीनगर के बीजेपी नेता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं, आरोप है कि स्कूल के टैक्सी चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते है।

नवदिया सुखदासपुर में चल रहे केडी इन्टर नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन साहनी पर गाड़ी चालकों पर अंकुश न लगाने का आरोप लगा है, भाजपा नेता पवन जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि ड्राइवर काफी लापरवाह है और बच्चों के साथ अमानवीय बर्ताव करते है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुधार न होने पर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया हैं। इससे पहले विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अध्यापकों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। 20 अप्रैल को भाजपा नेता के भाई का पांच वर्षीय बेटा नैतिक जायसवाल ड्राइवर की लापरवाही के चलते गाड़ी के नीचे गिर गया और बाल बाल बचा। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही हैं।
-----------------------------
नेपाल सीमा पर एसएसबी कार्रवाई में वाइक छोड़कर भागे तस्कर 
हजारा-पीलीभीत। नेपाल सीमावर्ती गांव बसही के पीलर संख्या 199 पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाल से मटर की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पीला मटर व वाइक बरामद की है, वहीं तस्कर भागने में सफल रहे।

49 वीं वाहिनी प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने मुख्य आरक्षी वीर सिंह, संजीव एवं अमर भारती गश्त के दौरान पीलर संख्या 199 के पास पीला मटर सहित मोटर साइकिल सवारों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाने में सफल रहे। वहीं एसएसबी के जवानों को तस्कर चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। विशेष बात यह है कि एसएसबी के जबाजों ने मोटर साइकिल सहित पीलामटर 25 किलो बजन के छह कट्टे बरामद करने में सफल रहे। बसही प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने पीला मटर सहित मोटरसाइकिल को पलिया कस्टम को सौंप दिया है।
--------------------------
विवाहिता की मौत के मामले में सात के विरूद्ध केस
पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में दो दिन पूर्व हुई विवहिता की मौत के मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों के विरूद्ध देहज हत्या का मामला दर्ज किया हैं।

मंगलवार को करीब दस माह पूर्व हुई शादी के बाद विवाहिता का शव उसकी ससुराल में मिलने से हड़कम्प मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। देर रात्रि मृतक विवाहिता फूल बी के चाचा इशहाक अहमद निवासी ढका ने तहरीर देकर दामाद रियासत, सास रहमती, जेठ लियाकत व शराफत सहित दो अन्य पर गला घोटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।
-----------------------------
गाली देने के विरोध पर लाठी से पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक व्यक्ति को गाली देने का विरोध करना काफी मंहगा पड़ गया, दबंग ने विरोध करने रहे ग्रामीण पर हमला बोलते हुए लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का में मंगल सरकार पुत्र कृष्णापति सरकार के साथ गांव का ही रविन्दर सरकार गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर रविन्दर सरकार आपा खो बैठा और लाठी से लगातार प्रहार करके उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। मारपीट में घायल ग्रामीण मंगल सरकार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
------------------------  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...