सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.02.2019

संचार सुरक्षा के अंर्तगत भारत नेपाल के अधिकारियों ने की बैठक

पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मुस्तफ़ाबाद गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की अध्यक्षता में नेपाल के अधिकारियों के साथ एक अवाश्यक बैठक सम्पन्न हुयी।

संचार योजना एवं सुरक्षा संबंधी बैठक के आयोजन में नेपाल के जनपद कंचननगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कंचननगर के अलावा अपर जिलाधिकारी पीलीभीत रोहित मिश्रा सहित आलाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और बैठक के पश्चात जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथ सुंदरनगर पिलर न0-17, बूंदी भूड़, बन्दरबोझ आदि बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त वार्ता में सीमा क्षेत्र के गांव वालों को सुरक्षा व्यवस्था का पूरा भरोसा दिलाया गया।
---------------------------
एसएसबी व नेपाल प्रहरी ने की सीमा पर संयुक्त गश्त

हजारा-पीलीभीत। श्रीनगर के पुलवामा में आतंकी घटना के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी सतर्क हो गई है। देश की सुरक्षा के लिहाज से एसएसबी एवं नेपाल प्रहरी ने संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त की।

पुलवामा आतंकी हमला में हुए भारतीय सेना के जवानों पर हमला में 40 जवान शहीद हो जाने को मद्देनजर रखते हुए 49 वी वाहिनी एसएसबी पीलीभीत के बीओपी चौकी कंबोजनगर, टिल्ला नंबर 4, शारदापुरी, टाटरगंज, कमलापुरी, बड़ा मजरा, बसही, आजादनगर पर तैनात जवानों ने भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। भारत नेपाल सीमा की खुली सीमा होने से आतंकी सेंध न मार दे इसलिए सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी जवान मुस्तैदी से पैनी निगाह रखते हुए सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं आने जाने वालों पर विशेष निगाह रखते हुए उनकी तलाशी ले रही है। 49वी वाहिनी एसएसबी पीलीभीत मुख्यालय की बीओपी चौकी बसही के प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह, सहायक निरीक्षक महिन्द्र लाल, सिपाही अंकुश शर्मा, सुजित टीसी, सुभाष चंद्र पचार के अलावा पड़ोसी देश नेपाल की एपीएफ फोर्स के साथ नेपाल प्रहरी के प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह धामी, एसएचसी पदम नाथ, पाल बहादुर गुरंग, लोकराज पंत आदि ने जवानों के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से भारत नेपाल सीमा पर गश्त करते हुए सुरक्षा की जायजा लिया और सीमा पर रहने वाले ग्रामीणां से संपर्क कर उनसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ उसकी सूचना देने की अपील की। उधर, बसही कैंप के प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया है कि सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है और सर्च आप्रेशन भी चलाया जा रहा है। सीमा पर आवाजाही करने वालां को आगाह किया गया है कि सीमा पर आते समय अपने साथ आईडी प्रूफ भी साथ रखे।
---------------------------
आखिर मिलीभगत के चलते निपट गया पोषाहार का मामला
पूरनपुर-पीलीभीत। एक पखवाड़ा पूर्व मढ़ा खुर्द कलां में पकडे़ गए पोषाहार के मामले में मिलीभगत के चलते स्थानीय कार्यक्रत्री से विभागीय अधिकारियों ने आर्थिक लाभ लेकर उसे क्लीन चिट दे दी हैं।

94वें गांव मढ़ा खुर्द कलां में करीब 15 दिन पहले गांव वालों पोषाहार की बिक्री होते देख भारी हंगामा करते हुए पोषाहार को कब्जे में लिया था और डायल 100 को सूचना देकर बरामद पोषाहार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कृत्य पर विभागीय अधिकारियों ने पर्दा डाल दिया और 13 फरवरी से पोषाहार पुलिस के पास है। लेकिन सीडीपीओ विष्णु भगवान यह सिद्ध नहीं कर पाये कि पोषाहार किस केन्द्र का है और गांव में कहां से आया। फिलहाल गांव में चर्चा है कि आर्थिक लाभ लेकर आंगनवाड़ी को क्लीन चिट दे दी गई हैं।
----------------------------
11 लाख के घोटाले के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश ठेगे पर 
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां के किश्बर जहां स्कूल में हुए घोटाले को अधिकारी डकार गए है, एफआईआर दर्ज कराना तो दूर की बात रिकवरी तक नहीं कराई गई हैं।

शेरपुर कलां में चल रहे शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल मे डीआईएएस की जांच में दस लाख का घोटाला उजागर हुआ था। घोटाले के आरोपित पूर्व प्रधानाचार्य पर एफआईआर की संस्तुति के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शेरपुर कलां के मीनू बरकाती ने डीएम कंट्रोल जनसम्पर्क ग्रुप एवं मुख्यमंत्री पोर्टल जनसुनवाई पर लिखित शिकायत की थी। उन्होनें स्कूल के पूर्व रिटायर प्रधानाचार्य राजेंन्द्र प्रसाद सक्सेना पर मिड-डे मील और ड्रेस वितरण में गंभीर आरोप लगाए थे। तत्कालीन डीएम अखिलेश मिश्रा ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच जिला  विद्यालय निरीक्षक सन्त प्रकाश को सौपी थी। सन्तप्रकाश ने कई बार जांच की और बच्चों के ब्यान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने प्रधानाचार्य राजेद्र प्रसाद सक्सेना से भी पूछताछ की। अभिलेखां और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर उन्होंने रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी और आरोपित शिक्षक पर एफआईआर की सिफारिश की गई। लेकिन 03 माह गुजर गए और आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। मीनू बरकाती ने बताया कि प्रबन्धक इस घोटाले में स्वयं शामिल है, इसलिए रिटायर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई हैं।
---------------------------------
भाजपाईयों ने बैठक कर बनायी रणनीति
पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई मंडल की कार्यकारिणी की बैठक स्वामी  कंपलेक्स घुंघचिहाई चौराहा पर सम्पन्न हुई।

बैठक में 26 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर कमल ज्योति का कार्यक्रम आयोजन के संबंध में रणनीति तैयार की गयी। कार्यक्रम स्थल से दीपक जलाकर अपने घरों में ले जाएंगे। बैठक में जिला महामंत्री गौरव अवस्थी, मंडल अध्यक्ष सुभाष बाजपेई, मंडल महामंत्री संजीव त्रिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष अंकित शुक्ला, आदर्श शुक्ला, श्याम मोहन अवस्थी, आईटी जिला संयोजक विधु पटेल, मीडिया प्रभारी रवि शुक्ला आदि भाजपाई मौजूद रहें।
----------------------------
अज्ञात वाहन से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। बंडा रोड पर हुए एक्डिंट के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

आठ फरवरी को जिला वलिया के रहने वाले सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी गांव देवाडीक की बंडा रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। मृतक रिश्तेदारी में आया हुआ था और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शनिवार को मृतक युवक के साले चन्द्रजीत राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासी रानपुर मनियर जिला वलिया की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं।
---------------------------
बैंक प्रबन्धक बताकर ठगे हजारों रूपये
पूरनपुर-पीलीभीत। एक ही गांव के दो ग्रामीणों से बैंक का मैनेजर बताकर हजारों रूपये की ठगी कर ली गयी, पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव महदिया निवासी लालाराम व नदलाल का बैंक खाता जिला सहकारी बैंक लि0 में है, रविवार को उनके पास एक फोन कॉल आयी और कॉलर ने शाखा प्रबंधक बताकर गोपनीय जानकारी हासिल करके रामलाल के खाते से 15 हजार रूपये व नंदलाल के एकाउन्ट से रूपये 2700 की राशि निकाल ली। फोन पर एसएमएस आने पर गांव वालों को ठगी का एहसास हुआ तो कॉलर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
--------------------------
अध्यापिका के घर गयी छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब
पूरनपुर-पीलीभीत। एक इण्टर कॉलेज की शिक्षिका के घर कोचिंग पढ़ने गयी छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने से सनसनी फैल गयी। परिजन अनहोनी की आशंका से व्याथित हो रहे हैं।

नगर के मोहल्ला कायस्थान में कोचिंग पढ़ने गयी इण्टर की छात्रा गायब है, इसको लेकर परिजन खासे भयभीत व परेशान है। छात्रा के गायब होने के बाद कुछ लोगों पर शक किया जा रहा है, वहीं शिक्षिका पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि देर शाम तक गायब छात्रा की तलाश जारी थी और तरह तरह की चर्चाएं भी गर्म थी।
--------------------------
वाइक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव मल्लपुर खजुरिया से चोरी हुयी वाइक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर लोगों ने पुलिस के सुपुर्द किया हैं।

तीन दिन पहले गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी अखलाक की एक वाइक चोरी हुई थी। रविवार को चोरी की वाइक के साथ माधोटांडा रोड पर गांव वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटने के बाद पूरनपुर पुलिस को सौंपा हैं। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध से अन्य वाइक चोरियों के बारे में पूंछताछ कर रही हैं।
--------------------------
हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी जीप
पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे पर फर्राटा भर रही एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भीरा क्षेत्र के लोग जीप पर सवार गांव लौट रहे थे। खुटार हाइवे पर गढवाखेड़ा के पास जीप अनियंत्रित होकर खायी में पलट गयी। दुर्घटना के दौरान जीप चालक मौके से फरार हो गया और एक्सिडेंट में घायल सुरेश पाल, गुड़िया व अंकित को सीएचसी लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। जीप पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे और दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोटे आयी।
-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...