सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.12.2018

पूरनपुर दौरे पर पहुंचीं केन्द्रीय मंत्री ने की जनसभाएं
पूरनपुर-पीलीभीत। जनपद में तीन दिवसीय दौरे पर आयीं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने पूरनपुर क्षेत्र में जनसभाएं कर लोगों की समस्याएं सुनी। रविवार को घाटमपुर में एक बैंकटहाल में आयोजित सभा को संबोधन के बाद मेनका संजय गांधी का काफिला पूरनपुर पहुंचा।

नगर पालिका की ओर से तहसील परिसर के सामने निर्माण कराये गए पिंक शौचालय का लोकार्पण करने के बाद क्षेत्रीय गांवों में सभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने सभाओं में जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इस दौरान मेला बचाओं संघर्ष समिति के लोग मेनका संजय गांधी से मिले और  रामलीला ग्राउन्ड की वाउन्ड्री कराने की मांग की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के काफिले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, प्रधान कौशल किशोर बाजपेई, राजमणि पासवान, परगट सिंह, गुरदेव सिंह, राजू आचार्य सहित मंत्री प्रतिनिधि संजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे। 
----------------------
बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के मोहल्ला कायस्थान में बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलकर लाखों रूपयें का माल साफ कर दिया। नगर को लौटे पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कायस्थान के शान्तिपुरम में रह रहे रितुराज पुत्र कल्याण सिंह के यहां बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलकर सोने, चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ फेर दिया। शक के बिना पर योगेश पुत्र करन सिंह नामकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गयी है। आरोप है रितुराज ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था इस बीच योगेश ने साथियों के साथ घर में दाखिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गहनों के अलावा पचास हजार की नगदी भी चोरी की हैं।
-----------------------------
थाने से कैसे फरार हो गया वारंटी
पूरनपुर-पीलीभीत। गिरफ्तारी के बाद वारंटी थाने से कैसे फरार हो गया यह सवाल लोगों के जहन में घर कर रहा है। वहीं पुलिस इस बात को छुपाने का पूरा प्रयास कर रही है।

शनिवार को एक मामले में वांछित चल रहे गणेशगंज निवासी वारंटी को थाने लाया गया था। पूरे दिन कोतवाली में बैठाने के बाद देर रात्रि वारंटी फरार होने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। वारंटी प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण दिन में कई संभ्रात अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे थे और कोतवाल केशव कुमार तिवारी से वारंटी को छोड़ने का आग्रह किया। लेकिन कोतवाल ने एक न सुनी और देर रात्रि वारंटी फरार होने की खबर ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये। जो व्यक्ति पूरे दिन हथकड़ी में जकड़ा हुआ था वह रात्रि में थाने से कैसे फरार हो गया यह सवाल रह रहकर लोगों को परेशान कर रहा हैं।
-------------------------
कलीनगर में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

पूरनपुर-पीलीभीत। कलीनगर के तहसील ग्राउंड में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय जिंदा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कस्बे के समाज सेवी विमल गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। विमल गुप्ता ने रिबन काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 16 ओवरों मैं मैच खेला जाना था। रविवार को शेरपुर लाइंस व धुरिया पलिया के खिलाड़ियों के बीच मैच हुआ। धुरिया पलिया के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया। 8 ओवर में ही 70 रन बनाकर धुरिया पलिया के खिलाड़ी चित हो गए। शेरपुर लायंस के खिलाड़ियों ने 7 विकेट में ही मैच अपने कब्जे में कर लिया। विजय टीम के कप्तान फैज को मैन ऑफ द मैच सीरीज दी गई। टूर्नामेंट के अध्यक्ष राजेश भारती ने खिलाड़ियों का हौसला प्रदान किया। इस मौके पर मुजम्मिल सिद्दीकी आढ़ती, शिवम जयसवाल, कुलदीप मिश्रा, राजेश शर्मा, रवि गुप्ता, कौशल पांडे, अनुज पांडे, जाहिद, नसीम खान, तस्लीम सहित कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे। मैच देखने को कस्बे के लोगों की भीड़ लगी रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...