सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.12.2018

सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का 94वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी पूरे दिन मौजूद रहे।



भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी की उपस्थिति में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के 94वें जन्मदिन के मौके पर उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को स्मर्ण किया गया और केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तरित जानकारी दी गयी। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नगरध्यक्ष महेश चन्द्र मिश्रा, रमेश गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, सांसद प्रतिनिधि राजू आचार्य, विधायक प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा, त्रिभुवन शर्मा, रामपाल शर्मा, जगन्नाथ वर्मा, रितुराज पासवान, राजमणि पासवान, नितिन वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

---------------------------

लेखपाल पर दो लाख रूपये रिश्वत मांगने का आरोप

पूरनपुर-पीलीभीत। एक चिकित्सक ने राजस्व कर्मी पर दाखिल खारिज करने के नामपर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की है।



खमरिया डिवाइडर पर स्थित जसबन्ती देवी मेमौरियम अस्पताल के चिकित्सक वाईपी सिंह ने पूरनपुर देहात में जमीन का सौदा किया और दाखिल खारिज के दौरान संबंधित लेखपाल ने रूपये की मांग कर दी। आरोप है कि लेखपाल सतीश कुमार राना ने रिश्वत में दो लाख रूपये मांगे और विरोध करने पर मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद चिकित्सक वाईपी सिंह ने जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपित लेखपाल सतीश कुमार राना ने बताया कि आरोप गलत है और चिकित्सक मनमाने ढंग से गैर कानूनी काम करना चाह रहे थे। मना करने पर शिकायत की गयी है।

--------------------------

हस्ताक्षर अभियान चलाया

पूरनपुर-पीलीभीत। आप ने प्रदेश विभाजन के लिए नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया।



उत्तर प्रदेश को छोटे छोटे राज्यों में भिवाजन करने के लिए आम आदमी पार्टी विशेष हस्ताक्षर अभियान चला रही है, यह अभियान गांव एवं कस्बो में पार्टी के लोग चलाकर समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे है। मंगलवार को नगर पुलिस चौकी के पास विधानसभा प्रभारी बनबारी लाल भारती ने बुलेन्दखण्ड, अवध, पूर्वाचल व पश्चिम प्रदेश बनाएं जाने को अभियान चलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, नरेश शर्मा, गुरूदीप सिंह, ठा0 विजय सिंह, हसीन अली आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------------

पुश्तैनी जमीन पर किया कब्जा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक व्यक्ति की जमीन पर दबंगो ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया और विरोध पंचायत करने पर जमीन की रकम देने की बात स्वीकार करके बाद में पलट गया। इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



नगर के मोहल्ला हवीवगंज लाइनपार निवासी दौलतराम पुत्र भुपाली की पुश्तैनी जमीन पर पड़ोसी सालिकराम, रामचरन, विजयपाल ने टीकाराम के सहयोग से कब्जा कर लिया। दौलतराम ने इसका विरोध किया तो गांव में पंचायत बुलाई गयी। फैसले में उक्त लोगों ने जमीन की रकम अदा करने की बात कही और बाद में मुकर गये। वायदे पर रूपया न मिलने पर पीड़ित ने थाने मेंं तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

----------------------------

एंटी रैबीज न होने पर अस्पताल में सपाईयों ने काटा हंगामा

पूरनपुर-पीलीभीत। अस्पताल से एंटी रैबीज खत्म होने के साथ ही मंगलवार को सपाईयों ने सीएचसी पर एकत्र होकर भारी हंगामा किया और व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी।



सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज का टीका खत्म होना नई बात नही है, आये दिन लोग इस वैक्सीन के लिए अस्पताल का चक्कर लगाते है। सीएचसी पूरनपुर में करीब 40-50 लोगों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जाता है। इतनी बड़ी संख्या में टीके की खपत होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन को लेकर गंभीर नहीं है। करीब हर बार टीका समाप्त होने के बाद हंगामा होना व्यवस्था में शामिल हो चुका है। मंगलवार को भी पूर्व जिला सचिव जाहिद खां के नेतृत्व में सपाई अस्पताल जा धमके और वैक्सीन खत्म होने की बात पर भारी हंगामा किया। सभासद तौफीक अहमद कादरी ने व्यवस्था में सुधार न होने की दशा में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। सपा नेता अहीद खां ने खसरा रूबैला टीकाकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में तौफीक अहमद कादरी, अहीद खां, अब्दुर्रहमान खां, ताज मो0, आसिम रजा, असलम बरकाती आदि लोग मौजूद रहे।

------------------------------

27 को आयोजित होगा वाट माप कैंप

पूरनपुर-पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक में वाट-माप कैंप के आयोजन पर चर्चा की गयी। दुष्यंत शुक्ला के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में नगरध्यक्ष मुजफ्फर खान हाजी लाडले ने कहा कि आगामी 27 दिसंबर को वाट-माप निरीक्षक अंकित अग्रवाल की मौजूदगी में पंण्डित जी कांटावाट वालों की दुकान पर शिविर लग रहा है, कैंप में व्यापारीगण अपना मुद्राकंन कराना सुनिश्चित करें।

-----------------------------

सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। बंडा रोड पर दुर्घटना में घायल हुए युवक ने आरोपित वाइक चालक के विरूद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



करीब एक पखवाडा पहले घुंघचिहाई चौराहे पर वाइक संख्या यूपी 26 एबी 6068 के चालक नवीन पुत्र बिहारी लाल ने राजेन्द्र पुत्र छोटे लाल निवासी कायस्थान को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीड़ित ने उक्त मामले में रिपोर्ट कराई है।

---------------------------

घुंघचिहाई में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर


पूरनपुर-पीलीभीत। कस्बा की घुंघचिहाई में मंगलवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह से शाम 5ः00 बजे तक हुआ।



शिविर में क्षेत्र से आए मरीजों ने पर्चा भर कर निशुल्क दवाइयां प्राप्त की। पीलीभीत से आए डॉ जे. के साक्य ने शिविर में आए मरीजों को विधिवत देखा। मरीजों के कान, गले व गर्दन में किसी प्रकार की कोई समस्या थी उन सभी मरीजों की जांच की गई। तमाम ग्रामीणों ने जांच कराकर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिविर में लगभग 250 मरीजों ने पर्चा भर कर जांच कराई। निशुल्क शिविर में गरीब असहाय लोगों को काफी सहूलियत मिली। इसके साथ ही जो लोग बाहर जाकर अपना उपचार नहीं करा पाते है वह लोग शिविर आये और अपनी जांच कराई। शिविर का आयोजन कस्बा घुघचिहाई के डॉक्टर के के शुक्ला अस्पताल में किया गया। शिविर में डॉ.जे.के साक्य(एम.एस), डॉ.के.के शुक्ला वी.ए .एम.एस, डॉ विकास शुक्ला वी.ए.एम.एस, डॉ दृढता शुक्ला सहित स्टाफ मौजूद रहा।

------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...