सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.11.2018

गन्ना किसानां के लिए केन्द्रीय मंत्री ने जताई चिंता

मेनका संजय गांधी ने गन्ना मंत्री को लिखा पत्र

पूरनपुर-पीलीभीत। सहकारी चीनीमिल में मन माने ढंग से किये जा रहे काम को केन्द्रीय मंत्री ने संज्ञान में लेते हुए गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री को पत्र भेजकर चीनीमिल चलवाने की पैरवी की है।



केन्द्रीय मंत्री एवं पीलीभीत सांसद मेनका संजय गांधी ने कृषकों की शिकायत पर सरेश राणा, गन्ना मंत्री को पत्र भेजकर सहकारी चीनीमिल में खानापूरी करने की बात कही है, इसके साथ ही महाप्रबंधन पर क्षेत्रीय गन्ना किसानों को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने प्रदेश शासन को भी पत्राचार किया है, उन्होंने उच्चस्तरीय समिति से पूरनपुर सहकारी चीनीमिल की जांच कराने की पैरवी की है।

----------------------

पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर

पूरनपुर-पीलीभीत। पति की गैर मौजूदगी में बहनोई के साथ उसके घर गयी विवाहिता को सनकी पति ने फोन पर गालियां दी और छोड़ने की धमकी दे डाली। इससे परेशान महिला ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी एक महिला बच्चों के साथ बहनोई के घर जेठापुर चली गयी। इस बात से नाराज पति ने महिला को फोन पर जमकर गालियां दी और छोड़ देने की बात कही। धमकी से परेशान होकर महिला थाने पहुंची और तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

------------------------

आयकर रिटर्न दाखिल करके मिला सम्मान


पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक राजेश अग्रवाल मीनू को आयकर विभाग ने सिल्वर श्रेणी का पुरूस्कार देकर सम्मानित किया है। बालरोग विशेषज्ञ डा0 राजेश अग्रवाल मीनू ने आयकर रिटर्न में 37 लाख रूपये का टैक्स देकर चिकित्सा क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल किया है।



आयकर विभाग से सिल्वर श्रेणी का पुरूस्कार मिलने की खुशी में पूरनपुर के व्यापारी वर्ग ने चिकित्सक के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें सम्मानित किया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने अपने संबोधन में कहा कि डा0 राजेश अग्रवाल ने देश के विकास में जो रिटर्न दाखिल किया है वह प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के गलत रवैय से व्यापारी वर्ग पीड़ित रहता है उसके बाद भी देश हित में आयकर जमा करते है, आयकर विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार हो तो निश्चित रूप से टैक्स जमा करने वालों की तादात बढ़ेगी। चिकित्सक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक खण्डेलवाल, डा0 दिनेश गुप्ता, व्यापारी नेता जाहिद खां, नवीन अग्रवाल, अजय खण्डेलवाल, दीपक अग्रवाल, हाजी रियाजत नूर खां ने संबोधित किया।

--------------------------

कोतवाली में आयोजित कराया गया सुन्दरकांड

पूरनपुर-पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने कोतवाली परिसर में हवन पूजन के साथ सुन्दरकांड का पाठ कराया।



उतार चढ़ाव से गुजर रहे कोतवाल केशव कुमार तिवारी भगवान महावीर की शरण में है, इसके लिए उन्होंने संकट मोचन महावीर भगवान की आराधना करना उचित समझा। शुक्रवार को जहां लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में श्रद्धा की डूबकी लगा रहे थे तो कोतवाली में उपस्थित इंस्पेक्टर के0के0 तिवारी भगवान महावीर की वंधना में मंगन थे। कोतवाली में आयोजित सुन्दरकांड पाठ में विशेष आमंत्रित एसपी बालेन्दु भूषण सिंह समय से पहुंचे और सुन्दरकांड पाठ को श्रवण किया। सुन्दरकांड पाठ से कोतवाली का माहौल पूरी तरह धार्मिक हुआ और देर रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुन्दरकांड में नगर के संभ्रात लोग व पुलिस कर्मी शामिल हुए।

--------------------------

वाइक सिल्प होने से चालक घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे वाइक से गजरौला जा रहे एक वाइक चालक की गाड़ी सिल्प हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार किया गया।



थाना गजरौला के अशोक कॉलोनी के रहने वाले सुखदेव सिंह 30 खुटार हाइवे से गांव लौट रहे थे। इस दौरान हाइवे पर वाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के बाद घायल सुखदेव सिंह को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार हुआ।

--------------------------

किशोरी को भगाने के मामले में आधा दर्जन से अधिक नामजद

पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर देहात से एक किशोरी को भगाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, किशोरी अपने साथ नगदी व जेवर लेकर पिछले 13 नवम्बर से फरार हैं।



किशोरी के पिता की ओर से दर्ज मामले में कहा गया है कि उसका पड़ोसी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में आरोपित युवक इरशाद पुत्र सौकीन निवासी पूरनपुर देहात के बहनोई राशिद निवासी रिठौरा बरेली भी शामिल है। किशोरी घर से 24 हजार नगद व सोने चांदी के जेवरात भी लेकर गयी है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए साले बहनोई के अतिरिक्त सौकीन, पड़ोसी शफीक, बाबू, जलालुद्दीन व शफीक की चाची के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...