सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.11.2018

जुलूस ए मोहम्मदी के सफल आयोजन पर प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित

पूरनपुर-पीलीभीत। ईद मिलादुन्नवी के पाक मौके पर देहात व पूरनपुर कस्बा में जुलूस निकाला गया। नवी की शान में बच्चे व जवान जुलूस में शामिल हुए। मुस्लिम धर्म गुरूओं की सरपरस्ती में जुलूस नगर की प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।



पूरनपुर, शेरपुर कलां, कल्यानपुर, लोधीपुर व कलीनगर में ईद मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का शानदार आगाज हुआ। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक कंपनी पीएससी फोर्स बाहर से मंगाई गयी थी। तहसील पूरनपुर व कलीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी पूरी तरह शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार जुलूस ए मोहम्मदी के साथ बने रहे। ईद मिलादुन्नवी के जुलूस में मुख्य रूप से शहर मुफ्ती व मुस्लिम धर्म गुरू के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सफल आयोजन पर सपा के प्रदेश महा सचिव मो0 मियां उर्फ छोटे खां के नेतृत्व में एसपी बालेन्दु भूषण सिंह, एसडीएम जे0पी0 चौहान, सीओ कमल सिंह, नायब अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौ0 आमिर रजा खां, हा0नूर अहमद अजहरी, मौ0 शेर मोहम्मद, हा0 नईम खां, हा0 जाकिर हुसैन सहित हजारों लोग मौजूद रहें।    

-------------------------

महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपित गया जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने बुधवार को महिला से छेड़खानी करने  के आरोप में एक युवक को पकड़कर जेल भेजा है, महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।



नगर के एक मोहल्ले में रह रही महिला पर बुरी नियत रख रहे आरोपित युवक अमित कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी कायस्थान ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस कार्रवाई में आरोपित अमित कुमार को पकड़कर जेल भेजा गया हैं।

-------------------------

कसगंजा में रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ रामलीला मेला

पूरनपुर-पीलीभीत। बुधवार को कसगंजा बलरामपुर में चल रहे रामलीला मेला का समापन हो गया। दसवे दिन रावण वध के साथ मेला सम्पन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।



गांव कसगंजा में देर शाम भगवान राम के वाण से दशानन रावण का वध हुआ और लंका में भगवान राम ने अपने मित्र भीविषण को राज्य सौंपकर राजतिलक किया। इस नाटक मंचन के साथ ही 10वें दिन कसगंजा में चल रहे रामलीला मेला का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी से उमेश चन्द्र शुक्ला अध्यक्ष, राजीव वाजपेई प्रबंधक, कुन्ज विहारी महामंत्री व संरक्षक ग्राम प्रधान सरोज वाजपेई आदि उपस्थित रहे।

--------------------------

लाइव गोलीकांड में पुलिस ने रूकवायी बुवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। माधोपुर इटौरिया में लाइव गोली कांड के मामले में पुलिस हरकत में आने के बाद जमीन पर गेहूं की बुवाई रूकवा दी गयी है।



कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव माधोपुर इटौरिया में दो फार्मरों के बीच हुए जमीनी विवाद में ट्रेक्टर पर एक के बाद एक फायर करके दहशत फैला दी थी। मामला थाने आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने गुपचुप तरीके से खेत में हो रहे कृषि कार्य को रूकवा दिया और पंचर ट्रेक्टर को वहां से न हटाने की हिदायत दी हैं।

------------------------

स्वच्छ सर्वेक्षण रैली का शुभांरभ करेंगे विधायक

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित की जा रही स्वच्छ सर्वेक्षण रैली को विधायक बाबूराम पासवान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गयी है।



स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी थी। इसके साथ ही गुरूवार को दस बजे नगर पालिका चौराहा से चेयरमैन प्रदीप जायसवाल व अधिशासी अधिकारी मो0हनीफ एवं सभासदों की उपस्थिति में विधायक बाबूराम पासवान स्वच्छ सर्वेक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...