सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.10.2018

शादी का झांसा देकर बनाएं नाजायज संबंध अब कर रहा शादी से इनकार

मजार पर जाते वक्त जबरन गन्ने के खेत में खीजकर किया दुराचार

शादी का दबाव पड़ने पर फेसबुक पर अपलोड कर दिये फोटो

पूरनपुर-पीलीभीत। शादी का झांसा देकर एक युवती से लगातार एक साल तक नाजायज संबंध बनाने के बाद युवक ने शादी से स्पष्ट मना कर दिया। इतना ही नहीं दबाव पड़ने पर सोशल साइट फेसबुक पर फोटो अपलोड कर दिये, फोटो वायरल होते ही गांव में हायतौबा होने के बाद मामला थाने पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नामजद तहरीर दी है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकलां में एक युवती का प्रेम संबंधों की आड़ में यौन शोषण किया गया और शादी के लिए मुंह खोलने पर फेसबुक पर फोटो वायरल कर दिये गए। युवती के फोटो वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया और आरोपित युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। शेरपुर कलां निवासी युवक नदीम पुत्र पप्पू उर्फ बाबा ने एक युवती को प्रेम संबंधों में फंसा लिया और मोबाईल पर बात शुरू कर दी। करीब एक साल तक चले प्रेम संबंधों में उस समय दरार पड़ गई जब नदीम ने कपड़े की खरीदरी करने गई युवती को बाइक से एक मजार पर ले जाने के बहाने गन्ने के खेत में जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। गन्ने के खेत में ही सेलफोन से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये।

इंसेट-

बदनामी के डर से युवती गई अलीगढ़

सोशल शाइट पर फोटो अपलोड करने से हुई बदनामी के बाद युवती को गांव छोड़ना पड़ा और परिजनों के साथ अलीगढ़ चली गई। इधर, युवती की मां पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण सिंह के यहां पेश हुई और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

----------------------

आप्रकृतिक संबंध बनाने के विरोध में पत्नी को घर से निकाला

पूरनपुर-पीलीभीत। शादी के बाद पति की हैवानियत से तंग आकर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है। शादी में मिले दहेज से संतुष्ट न होकर आये दिन मारपीट व रात को हैवानियत की शिकार महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई है।



विवाह के दो सालों तक खून के घूंट पीकर परिवार को संभालने का काम करती आयी विवाहिता ने आखिर में पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दो बच्चों की मां ने कोतवाली पहुंचकर पति पर हैवानियत करने के गंभीर आरोप लगाये और ससुरालियों को लगातार दहेज के उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया। आरोपित पति विवाहिता से पांच लाख रूपये प्लाट खरीदने के नामपर मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर आये दिन मारपीट व रात को आप्रकृतिक शारीरिक संबंधों का दंश झेल रही विवाहिता ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

----------------------------

विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

पूरनपुर-पीलीभीत। एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जान बचाकर घर पहुंची विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है।



विवाह के चार साल बाद दहेज में पांच लाख रूपये मांग न मानने पर विवाहिता पर पहाड़ टूट पड़ा। ससुरालियों ने एकराय होकर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। गांव में ही मायका होने से विवाहिता की बमुश्किल जान बच सकी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुईया निवासी मो0नवी पुत्र पुत्तन खां ने अपनी पुत्री रजवी बेगम का विवाह शमशेर खां उर्फ छोटे लल्ला के साथ चार साल पहले किया था। विवाह के चार वर्ष पूरे होने पर ससुराली पांच लाख रूपये नगदी की मांग कर रहे थे मना करने पर विवाहिता रजवी बेगम को मारपीट कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसपर कोतवाली पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने दामाद शमशेर खां उर्फ लल्ला, जमशेर खां, अफरीद खां, खेरूल निशा निवासी जादौपुर गहलुईया के खिलाफ देहज एक्ट का मामला दर्ज कराया है।

----------------------------

खसरा रूबैला टीकाकरण को लेकर सीएमओ ने की बैठक


पूरनपुर-पीलीभीत। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सीमा अग्रवाल ने टीकाकरण अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित बैठक में एएनएम व एलएचबी कर्मियों ने भाग लिया।



आगामी 26 नवंबर से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में 09 वर्ष से 15 साल तक के सभी बच्चों को खसरा-रूबैला का टीका दिया जाना है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर विशेष तैयारी कर रहा है। टीकाकरण अभियान परिषदीय स्कूलों से शुरू होकर पीएचसी व सीएचसी पर चलाया जायेंगा। मंगलवार को सीएमओ सीमा अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं एएनएम व एलएचबी के साथ एक बैठक कर दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य रूप से एसीएमओ डा0 सीएम चतुर्वेदी, एमओआईसी डा0 छत्रपाल, डा0 विनीत यादव, डा0 सहिसपाल, डा0 आरिफ आदि उपस्थित रहें।

---------------------------

100 रूपये कमीशन के लिए आशा बहूओं में हुई झड़प

पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला को बच्चों में अंतर रखने के लिए टीका लगवाने के लिए दो आशाएं आमने सामने आ गयी और अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के कैबिन में जमकर झड़प हुई।



मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो आशा बहूएं सौ रूपये कमीशन के लिए झगड़े पर उतर आयीं। अस्पताल के प्रांगण से शुरू हुआ विवाद महिला चिकित्सक के कैबिन तक जा पहुंचा। हंगामा बढ़ने की स्थिति में डा0 सहिसपाल को बीच बचाव के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग बच्चों में अंतर रखने के लिए महिलाओं को अंतरा नामक इंजेक्शन लगवाने की सलाह देता है। इस टीका को लगवाने के लिए महिला को अस्पताल लेकर पहुंचने वाली आशा को सौ रूपये दिये जाते है। जिस महिला को आशा लेकर अस्पताल पहुंची थी उसने दूसरी आशा बहू के माध्यम से टीका लगावा लिया, ये जानकारी होने पर आशाओं में तीखी झड़प हुई।

--------------------------

चोरी का अल्टीनेटर बरामद होने पर युवक गया जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक युवक के पास से चोरी का अल्टीनेटर बरामद किया है। इसके साथ ही दो सौ रूपये की नगदी भी मिली है।



नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान ने मण्डी समिति के पास से गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला चौक के पास से एक चोरी का अल्टीनेटर व दो सौ रूपये के सिक्के बरामद किये है। चोरी का माल बरामद होने पर आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज निर्देश चौहान ने बताया कि आरोपित युवक गोविंदा ने दो चोरियां करना कबूल किया है, लाइनपार से अल्टीनेटर चोरी किया था और माधोटांडा क्रासिंग पर स्थित दुकान से रूपये चोरी किये थे।

---------------------------

बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूल किये 40 हजार

पूरनपुर-पीलीभीत। एक व्यक्ति ने विद्युत कर्मचारी बनकर फार्मर से बिजली मोटर का कनेक्शन कराने के नामपर चालिस हजार रूपये वसूल कर लिये। पता चलने पर रूपये वापिस मांगे गये तो आरोपित ने चेक दे दिया जो कि बाउन्स हो गया। फार्मर ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी फार्मर मुख्तयार सिंह पुत्र मंगल सिंह से बिजली कर्मी बनकर प्रदीप कश्यप पुत्र रामचन्द्र निवासी बमनपुरी ने चालिस हजार रूपये ऐठ लिये। काफी समय बाद भी बिजली मोटर का कनेक्शन न मिलने पर फार्मर ने रूपये वापिस मांगे तो चेक दिया गया और वह भी बाउन्स हो गया। इसके बाद फार्मर ने प्रदीप कश्यप के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

------------------------------

भागवत कथा का शुभारंभ

पूरनपुर-पीलीभीत। गांव तकिया दिनारपुर (गौटिया) में कल से नौ दिवसीय भागवत कथा कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। आयोजन दिल्ली के पत्रकार रमेश ठाकुर के गांव स्तिथ पैतृक निवास पर किया जा रहा है। भागवत कथा सुनाने का कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहली पाली दिन के दो बजे से शाम पांच बजे तक और वहीं दूसरी पाली रात आठ बजे से दस बजे तक सुनाई जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भक्तों की कभी भीड़ एकत्र हो रही। आसपास के गांव के सभी लोग सुनने पहुँच रहे हैं। क्योंकि कथा सुनाने का काम नेपाल और उत्तर भारत के प्रशिद्ध कथा-वाचक पंडित स्वामी तीर्थ महाराज कर रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का समापन 6 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
--------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...