सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.10.2018


भैस खरीद फरोख्त के विवाद में दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर महिला ने तोड़ा दम

पूरनपुर-पीलीभीत। पशु व्यापारियों के आपसी विवाद में एक महिला की जान चली गई, झगड़े के बाद देर रात घर पहुंची पुलिस को देखकर महिला पर अटैक पड़ गया और उसकी वहीं मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन इसके लिए पुलिस को दोषी मान रहे हैं और कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई महिला की मौत के मामले की खबर लगते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरनपुर जा पहुंचे और पूरे मामले को गंभीरता से लिया। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने 36 घंटे का आश्वासन देकर दोषी पुलिस वालों पर कारवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना बीती रात्रि की है। बताया जाता है कि दो-चार दिन पहले जादोपुर गहलुईया निवासी नूर मोहम्मद खान पुत्र अब्दुल नवी से इरशाद पुत्र सद्दीक कुरेशी निवासी लाइन पार साहूकार मोहल्ला कुरैशियान का भैंस खरीद फरोख्त को लेकर विवाद हुआ था। गांव में मारपीट की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई थी जिसके आश्वासन देने पर इरशाद ने पुलिस कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। बीती रात्रि इरशाद पुत्र हाजी सद्दीक कुरेशी को समझौते के लिए आसाम हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर बुलाया गया था लेकिन वहां पर भी कोई समझौता नहीं हुआ और विवाद बढ़ गया। मारपीट होने पर दोनों पक्ष देर रात्रि कोतवाली पूरनपुर पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने इरशाद पुत्र हाजी सद्दीक कुरेशी एवं नूर मोहम्मद खान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाना पहुंचे परिजनों से सुबह चालान करने की बात कही गई। करीब रात्रि 12:30 पर एक दरोगा पुलिस बल के साथ लाइन पार मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान इरशाद के घर दबिश देने गया। पुलिस आने की खबर होने पर घर के सभी पुरुष इधर-उधर भाग निकले। घर के अंदर मौजूद 55 वर्षीय महिला नसीम बेगम पत्नी हाजी सद्दीक कुरेशी ने पुलिस के बर्ताव का विरोध किया तो दरोगा ने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। पुलिस का उग्र रूप देखकर महिला को अटैक पड़ गया और वही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के लिए परिजन पुलिस को जिम्मेदार मान रहे हैं और आरोपित दरोगा सिपाई के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
इंसेट-
मृतक के घर पहुंचे अधिकारी एवं नेता

पुलिस कारवाई के दौरान अधेड़ महिला नसीम बानो पत्नी हाजी सद्दीक कुरेशी की मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं नेतागण मृतक के घर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वारदात की खबर लगने के तुरंत बाद उप जिलाधिकारी झब्बर प्रसाद चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, सीओ कमल सिंह एवं नायब तहसीलदार अनुराग सिंह घर पहुंचे। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी से जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर, समाजवादी पार्टी से पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अनजाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां खान, छात्र सभा से नोमान अली वारसी व असलम कुरैशी आदि लोग मृतक के घर पहुंचे और पुलिस के बर्ताव की घोर निंदा की।
इंसेट-
शव दफ़नाने के बाद अधिकारियों ने ली राहत की सांस
सोमवार का दिन पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती भरा रहा एक ओर जहां शिव बारात का आयोजन किया जा रहा था वहीं दूसरी ओर मृतक महिला के घर समुदाय विशेष के लोग भारी संख्या में मौजूद थे। करीब 5:00 बजे के बाद नसीम बेगम पत्नी हाजी सद्दीक कुरेशी के शव को साहूकारा के कब्रिस्तान में दफनाया गया उसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
-------------------------------
बाबा महेंद्र सिंह की वर्षगांठ पर जुटेंगे सिख समाज के लोग
पूरनपुर-पीलीभीत। कीरतपुर उर्फ जैनपुर में बाबा महेंद्र सिंह की बरसी पर सिख समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं, 25 अक्टूबर से अखंड पाठ होना सुनिश्चित हुआ है। आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ साथ सिख संगत के जत्थे भी प्रतिभाग करेंगे। इसकी की तैयारियां पूरी कर ली गई है 27 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति इस बार भी सफल आयोजन किया जाएगा। आयोजन में मुख्य रुप से लखवीर सिंह, गुरमीत सिंह, करमसिंह, गुरुवंत सिंह आदि लोग विशेष सहयोग कर रहे हैं।
---------------------------------
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

पूरनपुर-पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ने मियां अंजाना के नेतृत्व में सपाईयो ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

समाजवादी पार्टी के लोगों में राज्यपाल राम नाइक को भेजे ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग को आड़े हाथों लिया है। पूरनपुर तहसील में फैल रही बीमारियों के संबंध में ज्ञापन दिया गया है। मलेरिया, डेंगू से पीड़ित लोगों को सूचीबद्ध करते हुए व्यवस्था में सुधार के लाने की मांग की गई है। इसके साथ ही नगर में साफ सफाई का विशेष इंतजाम किए जाने को लिखा गया है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू, मलेरिया से संबंधित सभी जांचे एवं औषधि उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से मोहम्मद उमर अंसारी, प्रवीण चौहान बाबू, अफजल अंसारी, राकेश मिश्रा, नादिर रजा बरकाती, महेश आजाद, मुशाहिद अली, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहें।
-------------------------------------
शिकायतकर्ता बैकफुट पर ग्राम पंचायत अधिकारी को राहत
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवाज को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता बैकफुट पर आ गया है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को कुछ राहत मिली है।

विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर एक उर्फ वानगंज निवासी ग्रामीण सत्यपाल पुत्र गोकरन ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर 25 हजार मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और मीडिया ट्राइल के बाद अधिकारी गांव की ओर दौड़े। जांच में ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र पाया गया। सोमवार को ग्रामीण ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में किसी के बहकावे में आकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाना स्वीकार किया है।
-----------------------------------
प्रशासन ने कराया शिव बारात का सफल आयोजन

पूरनपुर-पीलीभीत। ऐतिहासिक रामलीला मेला शुभारंभ के दूसरे दिन प्रशासन ने शिव बारात का सफल आयोजन कराया।

तहसील पूरनपुर भवन में सुंदर झांकियां सजाई गई, प्रशासनिक अधिकारियों ने देवी देवताओं का स्वरूप लिए कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए माथे तिलक किया और नगर भ्रमण के लिए रवाना कर दिया। बाहर से आए कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से पूरनपुर की सड़कों पर धूम मचा दी और दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान शंकर की झांकी एवं हनुमान स्वरूप को देखने के लिए सैकड़ों लोग सड़कों पर एवं छतों पर झाकते नजर आए। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में नन्हें बालकों का जलाअभिषेक एवं तिलक चंदन करने के लिए स्वयं मेला कंट्रोलर तहसीलदार आशुतोष कुमार एवं नायाब तहसीलदार अनुराग सिंह पहुंचे। नगर भ्रमण के दौरान सुंदर झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई। शांति व्यवस्था की नजर से प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और झांकियों के आगे उप जिला अधिकारी जेपी चौहान, सीओ कमल सिंह, कोतवाल केशव कुमार तिवारी व नगर पुलिस चौकी प्रभारी निर्देश कुमार स्वयं उपस्थित रहे।
इंसेट-
चेयरमैन ने किया राम का तिलक

प्रशासनिक अधिकारियों की अगुआई में शिव बारात के स्वागत में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल समर्थकों के साथ पहुंचे और देवी देवताओं का स्वरूप लिए बच्चों का तिलक किया। शिव बारात के सफल आयोजन में नगर के संभ्रांत लोग एवं समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर भाजपा इकाई पूरनपुर एवं रामलीला बचाओ संघर्ष समिति व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
----------------------------------------



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...