सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.09.2018

70 किलो मांस के साथ आरोपित गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर से बड़ी मात्रा में काले पशु का मांस बरामद किया हैं, मांस बिना लाइसेंस बिक्री किया जा रहा था। इसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।



नगर के मोहल्ला साहूकारा में बंद घरों में बड़े पैमाने पर गैर कानूनी ढंग से काले पशुओं का कटान शुरू हो चुका हैं। पुलिस ने लगातार दूसरा मामला दर्ज किया हैं। इससे पहले उपनिरीक्षक विजय प्रकाश द्विवेदी ने शेरपुर तिराहे से 80 किलो मांस के साथ आरोपित इरफान व नदीम को गिरफ्तार किया था। रविवार को नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिर्नेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर लाइनपार स्थित शीबू पुत्र असलम कुरैशी के मकान पर छापेमारी कर 70 किलो मांस बरामद किया। वहीं मौके पर आरोपित शीबू को भी हिरासत में लिया गया हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 429 का मुकदमा कायम किया हैं।

----------------------------

अस्पताल में जन्मा मेढ़क की शक्ल वाला नवजात शिशु

पूरनपुर-पीलीभीत। अस्पताल में एक प्रसूति महिला ने अजीबों गरीब बच्चे को जन्म दिया। इसके साथ ही अस्पताल के प्रसव कक्ष में हंगामा खड़ा हो गया। बच्चे का प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्सो में हड़कम्प मच गया। हालांकि पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में यह पहला मामला नहीं हैं जब किसी कुपोषित नवजात शिशु ने जन्म लिया हो।





रविवार को करीब एक बजे एक मोहल्ला ढका की एक प्रसूति महिला का अस्पताल लाया गया था। जहां उसे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला बार्ड में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे बाद प्रसूति महिला को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। स्टाफ नर्स ने प्रसूति महिला का सफल प्रसव कराया। लेकिल शिशु को देखकर अस्पताल में हड़कम्प मच गया। बच्चे की शक्ल मेढ़क की तरह दिख रही थी। नवजात शिशु गर्भ से मरा हुआ पैदा हुआ। प्रसूति के गर्भ से पैदा हुए बच्चे को देखने वालों की भीड़ लग गई और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। प्रसूति महिला जहाना वेगम निवासी मोहल्ला ढका निवासी को उसका पति मो0 असलम शाह अल्ट्रासाउन्ड कराने लाया था। अस्पताल पहुंचने पर प्रसव पीड़ा बढ़ने के एक घंटे बाद मृत शिशु का जन्म हुआ था। चिकित्सक बच्चे को पूर्ण रूप से विकसित न होना मान रहे हैं।

------------------------

शासन से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी आकर लौटी

पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई क्षेत्र के एक गांव में बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी हैं। रविवार को शासन व जिला स्तर से आयी टीम अधे रास्ते से ही लौट गई।



लगातार फीवर के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के  चुनौती बनी हुई हैं। छोटे बड़े गांव में बीमारियां पांव पसार रही हैं, इसमें मरेलिया व मौसमी बुखार के साथ साथ दीमागी बुखार के मरीजों में भी बढ़ोत्तरी हुई हैं। शुक्रवार की रात घुंघचिहाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चकपुर चकोड़ा में एक 13 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया था। बालिका की मौत बुखार से होना बतायी जा रही थी। सीमा 13 सुपुत्री मोती लाल की मौत के बाद गांव का निरीक्षण करने आयी टीम पूरनपुर अस्पताल से लौट गई। एमओआईसी छत्रपाल से जानकारी करने के बाद टीम गांव में जाने का साहस नहीं जुटा सकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम चकपुर चकोड़ा जाने के बजाय गांव नवदिया धनेष पहुंची, जहां कैंप आयोजित करके पीलीभीत लौट गई। रविवार को टीम अस्पताल पहुंची थी और केस से संबंधित जानकारी करने के बाद दूसरे गांव रवाना हो गई। टीम में शासन स्तर से डा0 विपिन कुमार, डा0सुदेश कुमार एवं जिले से एडीएमओ राजीव मौर्य, एमओआईसी डा0छत्रपाल, पीलीभीत से आईडीएसपी डा0 महविष सिद्दीकी आदि शामिल रहें।

---------------------------

रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता पुत्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। आरोप है कि लगातार पिता पुत्र एक लैब संचालक को धमका कर रूपये मांग रहे थे। उक्त प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया तो लैब संचालक ने कोर्ट की शरण ली और दो माह बाद मुकदमें के आदेश हुए।



नगर में चर्चित लैब विवाद का भूत एक बार फिर कब्र से बाहर हैं, इस बार लैब संचालक ने आरोपित पिता पुत्र सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर दस लाख रूपये मांगने का गंभीर मामला दर्ज कराया हैं। मोहल्ला गणेशगंज में स्थित भारत पैथॉलोजी लैब संचालक जार्ज कुट्टी पुत्र पीएम मथाई मूल निवासी केरल ने मोहल्ला साहूकारा निवासी राजेन्द्र कुमार आर्य व उसके पुत्र पियूष आर्य उर्फ सोनू सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर धमकाने व 30 जुलाई को लैब आकर दस लाख रूपये की मांग करने का मामला दर्ज कराया हैं। दर्ज मुकदमें में आरोप हैं कि आरोपित पिता पुत्र लगातार लैब संचालक जार्ज कुट्टी व उनकी पत्नी लीलामा को मानसिक व शरीरिक रूप से प्रताड़ना दे रहे हैं। रूपये न देने की स्थिति में पूरनपुर छोड़कर जाने की ऐलांनिया धमकी दी गई हैं। पुलिस पर आरोप हैं कि बारदात के बाद आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई।  इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

------------------------

पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही

पूरनपुर-पीलीभीत। घर के अंदर मृत पाये गए सिक्ख युवक की पीएम रिपोर्ट में मौत का कराण स्पष्ट न होने से विसरा पिजब्र किया गया हैं।



दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया कमरंदपुर निवासी दिलबाग सिंह 35 की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव जाकर शव को पीएम के लिए भेजा था। रविवार को मिली पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। कोतवाल के0के0 तिवारी ने बताया कि मृतक का विसरा सुरक्षित किया गया हैं, आगे जांच में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

-------------------------

लोकसभा चुनाव में जुटे सपाई बूथ स्तर पर कर रहे तैयारी

पूरनपुर-पीलीभीत। समाजवादी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपाई लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुट गए हैं, रविवार पब्लिक इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे सपा नेता पूर्व नगरध्यक्ष तौफीक अहमद कादरी व छात्र सभा के प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने नए वोटरां को आवेदन पत्र 08 भरने को प्रेरित किया। बीएलओ बूथ स्तर पर नए मतदाताओं का आवेदन पंजीकृत कर रहे हैं। इसी क्रम में सपाई बूथ स्तर पर जाकर लोगों को नए वोट बनवाने के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

-----------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...