सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.09.2018

मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद कान्फ्रेंस के साथ संपन्न हुआ कुल शरीफ़

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां बाजार में तहरीक ए तहफ्फुजे सुन्नियत टी0 टी0 एस0 की तऱ़फ से  मुफ्ती-ए-आजम हिन्द कांफ्रेंस आयोजित की गई। कान्फ्रेंस में मकामी व बैरूनी शोरा-ए किराम- ने शिरकत फरमाकर अपने उम्दा कलाम से समां बांध दिया।
शेरपुरकलां में मुफ्ती ए आजम ए हिन्द कान्फ्रेस का आगाज करते हुए नईम तहसीनी बरेलबी ने  फरमाया: जला सकती नहीं नारे जहन्नम उसको महशर में, जिले हासिल तुम्हारी है हिमायत या रसूलल्लाह। उन्होने नात ए मुफ्ती आजम पढ़ कर महफिल में जोश भर दिया।
कारी जुल्फिकार रजा अमरोहा ने नियाजमत करते हुये फरमाया रखा है इसलिए महशर का जलसा रब तआला ने, के दिखलाएगा सबको तेरी इज्जत या रसूलल्लाह। हाफिज आसिफ ने अपना कलाम पढ़ते हुए कहा, मेरा सोया मुकद्दर या नबी बेदार हो जाए। मौलाना रिजबान रजा अजहरी ने तकरीर करते हुये कहा, हुजूर मुफ्ती ए आजम ने अपनी जिन्दगी सच्चाई के रास्ते पर चलकर गुजारी और मुफ्ती आजम ने फतबा देकर बता दिया की हुकूमत तो बदल सकती है, लेकिन बरेली का फतबा नही।
मौलाना नाजिम रजा मुरादाबादी ने हुसैन के मानने बालो कर्बला का बो नजारा याद करो इमामे हुसैन ने अपना सर कटाकर इस्लाम को बचाया था। उन्होने कहा जिन लोगो ने इमामे हुसैन का सर तन से जुदा नमाज में कर दिया अल्लाह ने उन लोगो पर अपना कहर नाजिर कर दिया। उन्होने शाने मुफ्ती ए आजम पर बेहतरीन रौशनी डालकर बताया हुजूर मुफ्ती आजम ए हिन्द के दो करोड़ मुरीद है। मुफ्ती आजम ने मुर्दे को भी जिन्दा कर दिया था। मुफ्ती ए आजम हिन्द के नक्शे कदम पर चलने के लिये लोगो से कहा गया।
मौलाना मोहम्मद तौसीफ चिश्ती साबरी रसीया खानपुर ने तकरीर करते हुये कहा सूद खोरी से अपने आप को और अपने समाज को बचाना जरूरी है। शराब खोरी से दूर रहने के लिये कहा जो शरई ऐतबार से हराम है।इस बीच रात 01 बजकर 40 मिनट पर हुजूर मुफ्ती ए आजम हिन्द का कुल शरीफ हुआ।
मौलाना रिजबान रजा ने कुल की रस्म अदाकर करके मुल्के हिन्दुस्तान के लिये दुआ की।
इसके बाद टी टी एस ने लोगो को मिठाई बांटी गई।
इस दौरान मौलाना नाजिम कुरैशी.कारी जुल्फिकार. नईम तहसीनी. मौलाना रिजबान रजा. मौलाना अब्दुल मुस्तफा. मौलाना साजिद रजा. हाफिज आसिफ रजा. हाफिज अमान रजा. हाफिज अफरान रजा. मीनू बरकाती. दिलशाद. उबैस खां सलमान फुरकान रजा. नईम एडबोकेट. युनूस एडबोकेट. लल्ला खां. मुन्नन खां. सोनू नदीम खां बिलाल कुरैशी. तनबीर रजा. उजैब. आमिर मझले बेग. समद. खुशनूद आदि मौजूद रहे।
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

 अंहिप ने गोवंश संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बीजेपी सरकार में गोवंशीय पशु को मिली आजादी पर उठे सवाल

पूरनपुर-पीलीभीत। अंर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मुख्यमंत्री को सबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा हैं। ज्ञापन में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई हैं।



बीजेपी सरकार में गोवंशीय पशुओं को आजादी तो मिली, लेकिन आशियानें छिन गए। हाइवे से लेकर खेत, खलियानों में आवारा पशुओं के झुड़-झुड़ के घूम रहे है। यह पशु सड़क दुर्घटनाओं का सबब बनने के साथ ही किसानों के लिए बड़ी मुसिबत बच चुके हैं। सरकार के अब तक के रवैय से इन पशुओं को एक तरह का वनवास ही मिला हैं, गोवंशीय पशुओं को ज्यातर लोग पालने से परहेज करने लगे हैं। अर्न्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री रामपाल वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम जे0पी0 चौहान को सौपा गया हैं। मांग पत्र में गोवंशीय पशुओं के लिए विशेष संरक्षण की मांग की गई है और इसके साथ ही चारा आदि की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई हैं। गोवंश को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मांग को भी ज्ञापन में शामिल किया गया हैं। ज्ञापन देने वालों में अंहिप से उपाध्यक्ष रामकृपाल, आदर्श वाजपेई, अमन मिश्रा, राजकुमार, राम विनोद, सुधीर कुमार, बाबूराम, राजाराम, महेन्द्रपाल, राहुल, राकेश आदि लोग मौजूद रहें।

--------------------------

कॉलेज के सामने वाहन खड़े करने की शिकायत

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर रोड पर स्थित आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज के सामने अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ विद्यालय प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।



आर्य पाठ शाला इंटर कॉलेज के सामने पूरे दिन भारी वाहनों का जमावाड़ा लगा रहता हैं, इससे विद्यालय तंत्र को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लगातार शिकायतों के बाद स्कूल प्रबंधक ठा0 निरंजन सिंह ने कोतवाली निरीक्षक को तहरीर देकर अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

----------------------

मेला मैदान से उठ रही र्दुगन्ध से संक्रमण रोग फैलने की आशंका

पूरनपुर-पीलीभीत। मेला मैदान में फैली गंदगी से भयंकर र्दुगन्ध उठ रही हैं, बदबू से आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में संक्रमण रोग फैलने की आशंका व्यक्त करते  हुए विद्यालय प्रबंधक ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या का निदान कराने की मांग की हैं।



रामलीला मेला मैदान अतिक्रमण के साथ साथ कूड़ा-कचरा की गंदगी से वजबजा रहा हैं, दुकानदार सड़ी-गली सब्जी को मेला मैदान में ही फेका रहे हैं। बरसात होने पर बुरीतरह र्दुगन्ध निकलती हैं जिसको सहन करना मुश्किल होता हैं। मेला मैदान से लगे इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ कब  बीमारी के चंगुल में चला जाये कुछ कहा नहीं जाता। असहन करने वाली र्दुगन्ध की समस्या से छुटकारान पाने के लिए प्रबंधक ठाकुर निरंजन सिंह ने एसडीएम जे0पी0 चौहान को लिखित शिकायती पत्र देकर मेला मैदान में साफ सफाई कराने की मांग की हैं।

------------------------

सहायक कर्मी की मौत के मामले में मैनेजर सहित कास्टेबल नामजद

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के एक होटल में संदिग्ध अवस्था में हुई एसडब्लयूसी के कर्मचारी की मौत के मामले में मैनेजर सहित एक कास्टेबल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपितों पर ब्लैकमेल करने का भी गंभीर आरोप हैं।



सोमवार को नगर के रामहोटल में कमरा नंबर 208 में रूके एसडब्लयूसी के कर्मचारी राधेश्याम की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। होटल के कमरे में लगे टीवी के स्टेंड से रस्सी में लटका हुआ शव वरामद किया गया था। देर रात्रि होटल पहुंचे परिजनों ने एसडब्लयूसी मैनेजर पंकज वर्मा व कास्टेबल राहुल पांचाल पर साथियों के साथ मिकलर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया हैं। राधेश्याम सोमवार को ही पैतृक गांव गदियाना शाहजहांपुर से लौटकर पूरनपुर आये थे। होटल में कमरा लेने के बाद काफी देर तक कोई आर्डर न मिलने पर कर्मचारियों ने कमरे में झांक कर देखा तो हाथ पांव फूल गए। राधेश्याम की गर्दन प्लास्टिक की रस्सी से टीवी के स्टेंड से बंधी हुई थी। कमरे में मौत के बाद होटल में सनसनी फैल गई और आनन फानन में परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम पहुंचे मृतक कर्मचारी राधेश्याम के परिजनों ने एसडब्लयूसी मैनेजर पंकज वर्मा व पुलिस कर्मी पर सीधे आरोप लगाये। बताया कि राधेश्याम को उक्त लोग दस लाख रूपये के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे और न देने पर हत्या कर दी। परिजनों की मौजूदगी में होटल का रूम खुलवाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ कमल सिंह व इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही देर रात एसपी बालेन्दू भूषण सिंह पुलिस फोर्स के साथ होटल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के बेटे अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा कायम किया हैं।

---------------------------

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ छात्र, रेफर

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर रोड पर स्थित गैस एजेंसी के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।



नगर में संचालित सनातन धर्म इंटर कॉलेज का 9वीं कक्षा का छात्र जोगेन्द्र सिंह 14 पुत्र राजेश सिंह निवासी जटपुरा स्कूल से गांव लौट रहा था। शेरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के आगे एक अज्ञात वाहन ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल छात्र को राहगीर पूरनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र का खून अधिक बह जाने पर  पीलीभीत रेफर किया गया हैं।

-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...