सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18.08.2018

सड़क दुर्घटना में सिख फार्मर की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। खेत के लिए कीटनाशक दवा लेकर घर लौट रहे फार्मर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद फार्मर को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिख फार्मर की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।



घुंघचिहाई रोड पर दुर्घटना करीब देर शाम करीब 8ः10 बजे घटी। फार्मर एक सहयोगी के साथ बाइक से गांव अभयपुर माधोपुर लौट रहे थे कि उदयकरनपुर के पास स्थित पंप के सामने काला सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त को गई और पीछे से आये अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कृषक सुखविन्दर सिंह की वहीं मौत हो गई। बाइक पर सवार सुखविन्दर सिंह इस हादसे का शिकार उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक सुखविन्दर सिंह का सहयोगी इकबाल निवासी मनहरिया घायल हुआ। एक्सिडेंट में मौत के बाद मृतक के पुत्र गुरसेवक सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

--------------------------

गाली देने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। दरवाजे पर गाली देने का विरोध करना एक शख्स को भारी पड़ गया। दबंगां ने एक राय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट की हैं।



नगर के मोहल्ला सहूकारा निवासी अरबाज खान पुत्र सलीम खान के दरवाजे पर पड़ोसी पप्पू उर्फ हपीफ, इमरान, इखलाक व छोटा गाली गलौज कर रहे थे। इसका अरबाज खां ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडा लेकर मारपीट कर दी।

---------------------

भारत रत्न को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूरनपुर-पीलीभीत। सुकन्या समाज सेवा समिति ने संयुक्त रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।



ठाकुर निरंजन सिंह के आवास पर आयोजित शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सुकन्या सेवा समिति के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। शोक सभा में डा0 तेजबहादुर सिंह तेजू, पुष्कर गुप्ता, कपूर, धीरेन्द्र पाल सिंह, उमाशंकर शुक्ला, राम निवास शर्मा, प्रदीप वर्मा, आशीष गुप्ता, कपिल गुप्ता, सौरभ मिश्रा, संजय सक्सेना, मयंक गुप्ता, रवि सिंह राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

-----------------------

देवी देवताआें की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने पर तीन हिरासत में

पूरनपुर-पीलीभीत। देवी देवताओं के चित्र के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उन्हें शोसल साइट पर वायरल करने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अंहिप के आपित्त करने पर पुलिस विभाग तत्काल हरकत में आया और नगर से ही तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।



अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री राजपाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आवगत कराया कि नगर के कुछ असमाजिक युवकों द्वारा हिन्दुओं के देवी देवताओं के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। पुलिस उक्त मामले को गंभीरता लें जिससे जनभावनाएं आहट न हों। इसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरशद, मुस्ताक व एक अज्ञात युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट चुकी हैं। इधर, अंहिप ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...