सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19.08.2018

आवारा गोवंशीय पशुओं को बांधे रेडियम कालर
पूरनपुर-पीलीभीत। शहर पूरनपुर में गौ पशुओं की रक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया गया। आयें दिन हाईवे पर दुर्घटनाओं में पशुओं के गंभीर रूप से घायल होने व दुर्घटना में मरने जैसी घटनाएं हुई हैं। अभी हाल ही में दो लोगों की सांड से टकराकर मौत हो चुकी है।

ऐसी घटनाएं रोकने के लिए संस्था प्रयासरत है। इस तरह की दुर्घनाएं रात के समय में अधिक होती हैं। सड़क पर विचरण करते गौ पशुओं के अचानक गाड़ी के सामने आ जाने से या अधिक अंधेरा होने के कारण गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठते हैं।

इसका ध्यान रखते हुए नेकी की दीवार सामाजिक संस्था गौ संरक्षण एवं मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। गौ पशुओं के साथ में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए संस्था रेडियम कॉलर का इस्तेमाल कर रही हैं। पशुओं के गले में बांधा गया यह रेडियम कालर रात के अंधेरे में वाहन की लाइट में चमकेगा। सड़क पर कोई पशु खड़ा हुआ है इसका वाहन चालक को तत्काल आभाष होगा। गाड़ी चालक के सतर्क होने के साथ ही ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सकता है। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के संस्थापक गुरुमेल सिंह नेकी ने बताया गया कि प्रशासन से इनके स्थायी निदान की मांग करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए नेकी की दिवार के सदस्य सोनू छीना, मुकेश बाबू, खालसा अमन दीप सिंह, सूरज गुप्ता, संदीप सिंह, सनप्रीत, रणजीत सिंह और अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------------------------------------------
माइनर कटने से फसल हुई जलमग्न 
पूरनपुर-पीलीभीत। रामपुर माइनर कटने से फसलें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।  
   गांव सुखदासपुर के पूरब रामपुर माइनर नहर कलीनगर मार्ग की ओर जाने बाले रास्ते पर  करीब एक सप्ताह पूर्व से कटने से पानी का बहाव तेज चल रहा है। जिसमें कई एकड़ फसलें क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर कटने से वहां पर किसानों का भी आवागमन बन्द चल रहा है। इसको लेकर किसानों में भारी रोष पनप रहा है। 
    गांव सुखदासपुर, खाता और रघुनाथपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कटी नहर जुड़वाने और क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुहावजा दिलवाने की मांग की है।
----------------------------------------------
भारत रत्न को श्रद्धांजलि देकर किया नमन
पूरनपुर-पीलीभीत। नारायण फिजियोथेरेपी सेंटर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पर सेंट जोसेफ के फादर चिनप्पन, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल, सत्यनारायण मिश्रा एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन) राजीव शुक्ला फिजियोथेरेपिस्ट, नरेशपाल, अंकित जयसवाल, मुनीष चंद्र, ह्रदय,कु• यशी, मो राजा आदि लोग रहे।
-------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...