सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.08.2018

संपित्त विवाद में भाई को लात घूसों ने धुना

पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक ने अपने बड़े भाई की इस लिए पिटाई लगा दी कि उसने अपनी संपित्त में हिस्सा देने से मना कर दिया। बड़े भाई ने समझाया कि उसकी निजी संपित्त है यह पैतृक संपित्त नहीं है। लेकिन आरोपी भाई नहीं माना और गाली गलौज करने के साथ ही लात घूसों की बरसात कर दी।



सगे भाईयों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़े भाई का मेडिकल कराने के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी बलराम कृष्ण पुत्र स्व0 खेमकरन का छोटा भाई मनोज स्टेशन रोड पर स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचा और निजी संपित्त में हिस्सा देने दबाव बनाया। जब बलराम कृष्ण ने इसका विरोध किया तो मनोज कुमार मारपीट पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बारदात के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

----------------------------

ढाई बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में केस

पूरनपुर-पीलीभीत। महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही आरोपियों में हड़कम्प मचा हुआ है।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव हरीपुर मु0 जटपुरा निवासी महिला बलवीर कौर पत्नी महेन्द्र सिंह की जमीन पर गांव रूद्रपुर के गोविन्दर पाल सिंह, जसवीर सिंह, सर्वजीत सिंह जसकरन सिंह व आकाशदीप ने जबरन कब्जा करते हुए मेड़ तोड़कर करीब ढाई बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की एलांनिया धमकी दी गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई तो दबंगो ने मिलीभगत के चलते फर्जी निस्तारण करा दिया। परेशान होकर महिला बलवीर कौर एसपी वालेन्दू भूषण सिंह मिली और न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उक्त दबंगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।

----------------------------

बच्चे को पीटने पर हुआ विवाद

पूरनपुर-पीलीभीत। रिश्तेदारी में आये एक बालक को पीटने पर विवाद हो गया। दबंगों ने बालक को बचाने गई महिला को भी नहीं छोड़ा और जमकर लात घूसों से पिटाई लगा दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मारपीट का मामल दर्ज किया हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरिया ता0 गजरौला निवासी महिला विटोली देवी पत्नी बाबू सिंह के घर उसका नाती आया हुआ था। मंगलवार की सुबह बालक घर के बाहर खेत रहा था इतने में वहां से गुजर रहे छोटन पुत्र धर्मवीर उर्फ मझिले ने गाली दी। विरोध करने पर बच्चे को पीट दिया। जब विटोली देवी उसे बचाने गईं तो उनके साथ भी जमकर मार-पीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

--------------------------------

वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को उसके घर से मुखबिर की खास सूचना पर दबोच कर जेल भेजा है।



नगर की पंकल कॉलोनी निवासी दीपक एक मामले में फरार चल रहा था। वांछित आरोपी को पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर एसआई दीपचन्द ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर चालान किया हैं।

-----------------------

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 17 शिकायतें

पूरनपुर-पीलीभीत। नए तहसील भवन में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 17 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान की मांग की। लेकिन 17 शिकायतों में से एक भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं कराया जा सका। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष कुमार, तहसीलदार न्यायिक राकेश मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, इंस्पेक्टर केके तिवारी मौजूद रहें।

-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...