सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.07.2018

सोने चांदी के गहने लेकर चंपत हुए चोर

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुरकलां के एक घर से चोरों ने लाखों रूपये का माल साफ कर दिया। उक्त मामले में पुलिस ने तीन दिन पश्चात रिपोर्ट दर्ज की हैं।

मंगलवार 24 जुलाई की रात्रि शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवा में जहीर अहमद पुत्र हबीब अहमद के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और 4500 रूपये नगदी सहित सोने की झुमकी, सोने का हार, सोने के पौडिल, अंगूठी व चांदी की पायल, एक मोबाइल सिम के साथ लेकर फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।
----------------------------

सवारियां भरने को लेकर विवाद में मैजिक चालकों को कोतवाल ने चेतावनी देकर छोड़ा
पूरनपुर-पीलीभीत। पीलीभीत मैजिक अड्डे पर झगड़कर कोतवाली पहुंचे मैजिक चालकों को कोतवाल ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। गुरूवार को कुछ मैजिक चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में झगड़ा करके थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। 

कोतवाली में हो हल्ला से इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी का पारा चढ़ा तो सभी मैजिक चालकों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने एक के बाद एक मैजिक चालक को थाने में जामा तलाशी लेकर बैठा दिया। कोतवाल के सख्त रवैय के बाद मैजिक चालक वहां से खिसक लिए। आठ ड्राइवरों को चेतावनी देकर बाद में छोड़ा गया। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मैजिक चालक सवारियां भरने को लेकर झगड़ा कर रहे थे, उन्हें चेतावनी दे दी गई हैं।
---------------------
आरोपी एसडीओ विद्युत को ही बना दिया जांच अधिकारी
आईजीआरएस पर बह रही शिकायतों की उल्टी गंगा
पूरनपुर-पीलीभीत। अंधेर नगरी चौपट राजा शीषर्क कहानी सभी ने किताबों में जरूर पढ़ी होगी। लेकिन इस कहानी को चरित्रार्थ किया है विद्युत विभाग ने। अभी हाल ही में एक सपा नेता ने एसडीओ विद्युत पर अभद्रता करने की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। मजे की बात यह है कि शिकायत शासन से चलकर एसडीओ विद्युत की टेबिल तक पहुंच गई। यानी जिसकी शिकायत उसी को जांच अधिकारी बना दिया। जनसुनवाई पोर्टल पर उल्टी गंगा बहते देख नेता जी हलके में हैं कि अब क्या करें।

नगर पालिका परिषद के पूर्व नामित सभासद नादिर रजा वरकाती ने एसडीओ विद्युत पर उनके ऑफिस में अभद्रता करने का आरोप लगाया था। शिकायती प्रकरण स्थानीय अधिकारियों के यहां से होता हुआ अध्यक्ष व प्रबंधक दिनेशक उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 दफ्तर तक पहुंच गया। यहां से आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुख्य अभियंता मण्डल बरेली से नियमनुसार कार्रवाई को शिकायत अधिसाशी अभियंता अधिकारी पूरनपुर विद्युत अरविंद कुमार के यहां प्रेषित कर दी गई। मजे की बात यह है कि एक्सईएन अरविंद कुमार ने इस जांच को उपखण्ड अधिकारी पूरनपुर विद्युत को सौप दी। इस बात से शिकायतकर्ता अचंभित और परेशान हैं।
-----------------------------
गुरू पूर्णिमा को गोशाला पर किया जायेंगा वृक्षारोपण
पूरनपुर-पीलीभीत। माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में गुरू पूर्णिमा के दिन वृक्षारोपण किया जायेंगा। धार्मिक अनुष्ठान में पंच कुण्डीय हवन पूजन व अखण्डजप के साथ विशाल भण्डारा शामिल हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुरूप गुरू पूर्णिमा को माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में तैयारी कर ली गई। शुक्रवार को 27 जुलाई को सारे अनुष्ठा सम्पन्न होंगे। इसके साथ ही समाजसेवी संदीप खण्डेलवाल की उपस्थिति में वृक्षारोपण होना सुनिचश्त हुआ है। कार्यक्रम गोशाला प्रमुख अन्नतराम पालिया की व्यवस्था में आयोजित किये जाने है।
-----------------------------
गश्त के दौरान तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को नाजायज तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर ए खास ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि गांव सिकरहना में पीपल के पेड़ के पास एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है। किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।

मुखबिर की सूचना पर गश्त पर निकले वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस वरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया युवक अमित तिवारी गांव सिकहना का ही रहने वाला हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है तमंचा वरामद होने पर चालान किया गया हैं।
------------------------------
50 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार रवाना
पूरनपुर-पीलीभीत। श्रमण मास के सुस्वागत में नगर से करीब 50 शिव भक्त गुरूवार को हरिद्वार रवाना हो गए है। गांव देहात और नगर से हरिद्वार गए शिव भक्त गुरू पूर्णिमा का पर्व मानाने के बाद नगर को लौटेंगे।

सावन माह में भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए पूजा अर्चना का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में नगर व देहात क्षेत्र से करीब चार दर्जन से अधिक युवा हरिद्वार के लिए कूच कर गए हैं। पांच दिवसीय यात्रा में शामिल होने के लिए रानीखेड़ा, पिपरिया संतोष, सुआबोझ, चांट फिरोजपुर, पिपरिया दुलई एवं खुटार से बड़ी संख्या में युवा गए हैं। नगर में गायत्री परिजन संदीप खण्डेलवाल शिव भक्तों का तिलक चंदन करके स्वागत किया और मिष्ठान खिलाने के बाद रवाना किया।
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...