सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.07.2018


पॉलिथीन ना उपयोग करने की खाई कसम
पूरनपुर-पीलीभीत। समाज सेवी एवं गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल है पॉलिथीन इस्तेमाल ना करने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक विद्यालय घुँघचीहाई में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।

घुंघचिहाइ के प्राथमिक विद्यालय में संदीप खण्डेलवाल ने अध्यापकों ग्राम वासियों एवं बच्चों को "पॉलिथीन इस्तेमाल न करने" की शपथ दिलाई,
इसके अलावा नव चेतना समिति के तत्वावधान में कक्षा 01 के लगभग 30 बच्चों को कॉपी, किताब, रबड़, पेंसिल, कटर बांटे गए एवं बच्चों को रोज स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रविकांत त्रिवेदी एनपीआरसी, सायरा बानो रागिनी मिश्रा शिवम मिश्रा उमेश त्रिवेदी नीरज त्रिवेदी व अनेकों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
---------------------------------------------

94वे गांवों में जारी है कोटेदारों की हठधर्मी

पूरनपुर.पीलीभीत। भ्रष्टाचार विरोधी  सरकार के सख्त रवैया के बाद भी 94वे गांव के कोटेदारों में कोई भय नहीं है।

नवदिया दुर्जननपुर के कोटेदार की मनमानी से राशन कार्ड धारक परेशान होकर आधा दर्जन  लोगों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर शिकायत की हैए साथ ही कार्यवाही की मांग की है।

दो माह पूर्व कुसाली निवासी नवदिया दुजनपुर ने राशन न मिलने की शिकायत मुख्य मंत्री पोटल पर की थी। कोटेदार ने अधिकारियों की साठगांठ से उसका कार्ड ही काटवा दिया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। 

नवदिया दुजनपुर के कोटेदार के खिलाफ आधा दर्जन कार्ड धारको ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि कोटेदार एक दिन ही राशन वाटता है ओर उसके बाद से गायब हो जाता है। बाद में कोटेदार घर पर नहीं है कहा देते हैए  साथ ही इसी तरह  तीन तीन महीने हो जाने पर भी राशन नहीं मिलता। परेशान होकर राशन कार्ड धारको ने जिलाधिकारी को शपथ प्रस्तुत किये हैं। शिकायत करने वालों में रामविलासए रूपरामए रघुवीरए ओमप्रकाशए रामलङैतेए गजोधर शामिल हैं।

------------------------------

अंहिप ने निकाली पैदल कावड़ यात्रा

पूरनपुर-पीलीभीत। अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री राज्यपाल वर्मा के नेत्तव में सोमवार को माधोटांडा गोमती उदगम स्थल पर कावड़ यात्रा का जलभिषेक किया गया। उसके बाद काबड़ को काबाड़ियों ने अपने कंधे पर रखकर पदयात्रा करते हुए इकोत्तर नाथ धाम पहुंचे। कावड़ यात्रा में जिला अध्यक्ष रामविनोद, तहसील कार्यकर्ता भगवान गोस्वामी, रोहित, पंकज रस्तोगी, वजरंगदल के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार यादव, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अवनीश गुप्ता, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, राहुल अग्रवाल सहित अन्तराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

------------------

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



घुंघचिहाई क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व महिला के साथ छेड़छाड हुई थी। महिला ने बताया था कि आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। शोर शराबा मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। दो दिन बाद पुलिस ने फरार चल रहे छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अजय कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

-------------------------

दो पक्षो में चले जमकर लाठी डंडे

पूरनपुर-पीलीभीत। किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। उक्त मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव लाह निवासी रामबेटी व सुनीता देवी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की और से जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने रामबेटी की ओर से दाताराम, सुनीता, मिथलेश के खिलाफ एवं सुनीता देवी की ओर से देवेन्द्र, राजेश, रामबेटी व राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

--------------------------

एक्सिडेंट के मामले में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने आसाम हाइवे पर हुए एक्सिडेंट के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुटार रोड पर ऊधम फिलिंग स्टेशन सबलपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने जनपद वाराणासी के गांव खररिया, सधोगंज पिडरा निवासी सुनील कुमार यादव को टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में सुनील यादव का पैर कटकर वहीं मौके पर गिर गया था और चालक फरार हो गया था। बुलेट गाड़ी पर सुनील कुमार यादव के पीछे बैठे प्रतुल सिंह को गंभीर चोटे आयीं थी। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित के सगे भाई अनिल यादव पुत्र रामचरित्र यादव की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

----------------------------

छत पर रखा सोलर पैनल चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। छत पर रखे सोलर पैनर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। इसकी तहरीर थाने में देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई हैं।



नगर के मोहल्ला करीमगंज निवासी इबने हसन पुत्र शमशुल हसन की छत पर रखा सोलर पैनल चोरी होने पर कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई हैं। इबने हसन ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला रजागंज निवासी सैबान, अरमान पुत्रगण इकबाल आये दिन चक्कर काटते रहे है। उसे शक हैं कि उक्त लोगों ने ही सोलर पैनल चोरी किया हैं।

----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...