सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.07.2018

टाईगर रिजर्व में लगे कैमरों की निगरानी नही कर पा रहा फारेस्ट विभाग

पूरनपुर-पीलीभीत। पीलीभीत का जंगल आज भी अपराधियों के लिए कितना सुरक्षित है इस बात अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लगातार विछले वर्ष से हिरपुर रेंज से वेशकीमती कैमरे चोरी किये जा रहे है। फारेस्ट विभाग इन चोरियों को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है।

टाईगर रिजर्व के जंगल में वन्यजीव की रक्षा व गणना के लिए सरकारी कैमरे लगाये गए है। जंगल में लगे कैमरों को लेकर अपराधियों में खौफ होना चाहिए था कि कहीं वे सीसी कैमरों की जद में ना आजाए, लेकिन टाईगर रिजर्व में इसका उल्टा ही हो रहा है। लगातार विछले वर्ष से हरिपुर रेंज के नवदिया वीट से सीसी कैमरे चोरी किये जा रहा है। रेंज के वीट कक्ष 77/78 में दो कैमरे लगाये गए थे। रविवार 15 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों ने इन कैमरों पर भी हाथ साफ कर दिया। वन रक्षक ज्ञानी सिंह ने दो कैमरा चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली पूरनपुर में दर्ज कराई हैं।
----------------------------
लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने किया एसडीओ का घेराव
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर देहात में लगातार बढ़ रही विद्युत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने एक अवाश्यक बैठक की। व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी विद्युत उपकेन्द्र जा धमके और एक्सईएन के ना मिलने पर एसडीओ का घेराव किया।

विद्युत समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने व्यापारियों के सहयोग से एसडीओ विद्युत का घेराव किया। नगर क्षेत्र में आये दिन ट्रांसफार्मर फुकने व जर्जर तार टूटने की घटनाओं से बिजली उपभोगताओं को असुविधा हो रही है। आईडी बंद होने से नए कनेक्शन नहीं किये जा रहे है। गुस्साएं विद्युत उपभोताओं/व्यापारियों ने चेतावनी दी हैं कि जल्द विद्युत समस्याआें का निदान नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेंगा। इस मौके पर दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई, मनोज कटियार, जितेन्द्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, वन्टू, चंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।
--------------------------
खाकी पर लगा ग्रामीण को गायब करने का आरोप
पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला ने सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

थाना पूरनपुर के गांव कुलवागाढ़ा की रहने वाली महेन्द्र कौर पत्नी हरिपाल ने दो पुलिस कर्मियों सहित बेटा बहू पर पति हरिपाल को गायब करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला महेन्द्र कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति हरिपाल लंबे समय से फालिस का मरीज है। शनिवार 21 जुलाई को दो सिपाही उसके घर पहुंचे और बेटे खुशपाल को साथ लेकर आये। पूछने पर बताया गया कि कोतवाल साहब ने बुलाया है। इधर, महेन्द्र कौर का दूसरा बेटा कौशल कुमार व डालचंद फालिस से पीड़ित हरिपाल को गाड़ी डालकर रजिस्ट्रार ऑफिस लाये। इसके बाद हरिपाल का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है महिला ने अनहोनी की अशंका व्यक्त करते हुए कोतवाल कानून व्यवस्था संजय कुमार सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
-------------------------------
बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल ने बुलाई बैठक
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने शाखा प्रबंधकों के साथ एक मीटिंग साझा की।

बैंक ग्राहकों के साथ छिनैती/लूट जैसी वारदातें ना हो इसके लिए इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने मंगलवार को नगर में संचालित बैंक की सभी शाखाओं के मैनेजर के साथ बैठक की। कैश से जुड़े अपराध पर किस तरह नजर रखी जाये, इसपर कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने विचार साझा किये। बैठक में बताया कि बैंक में सर्वप्रथम अच्छी क्वालिटी का सीसी कैमरा लगा होना चाहिए। दूसरा चुस्त-दुरूस्त सुरक्षा कर्मी की तैनाती जरूरी है व संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर पुलिस को तत्काल सूचना देकर वारदात को टाला जा सकता हैं
------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...