सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.07.2018

स्कूली छात्रा के साथ किया बलात्कार का प्रयास

पूरनपुर-पीलीभीत। छात्रा पर बुरी नजर रख रहे दबंगो ने घर में घुसकर छात्रा के साथ जबरन दुराचार का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस को तहरीर दी गई हैं।



शेरपुरकलां की एक छात्रा के साथ उसके घर में ही दबंगो ने घुसकर दुराचार का प्रयास किया। बहन के जागने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए है। छात्रा पढ़ाई के लिए लगातार पूरनपुर आ जा रही थी। युवक छात्रा पर बुरी नजर रख रहे थे। युवक छात्रा के रिश्तेदार है और घर आना जाना भी था। 19/20 जुलाई की रात्रि आरोपी युवक नईम, फईम, वसीम पुत्रगण यामीन निवासी साहूकारा घर में दाखिल हुए और छात्रा को दबोच लिया। एक कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा की आवाज से जागी बहन ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

---------------------------

पीडब्लयूडी की जमीन पर किया जा रहा अवैध कब्जा

पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुरकलां में ईदगाह के पास सरकारी जमीन पर असामाजिक लोग कब्जा करने की फिराक में है। इस संबंध में अधिवक्ता नईम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की हैं।



नफीस इण्डेय गैस एजेंसी के दफ्तर के सामने खाली पड़ी पीडब्लयूडी की जमीन पर शेरपुरकलां में अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया गया है। अवैध कब्जेदार सरकारी जमीन पर झोपड़ी डालकर गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त हो रहे है। आरोप है कि नशीले पदार्थो से लेकर सट्टा जुआ खेलने के लिए यह जगह मुफीद हो चुकी हैं। अधिवक्ता सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की हैं।

----------------------------

गाली देने के विरोध पर जमकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। बिना वजह एक ग्रामीण को गाली दे रहे दबंगो का विरोध करना भारी पड़ गया। इस बात को लेकर आपा खो रहे दबंगो ने ग्रामीण की लाठी डंडो से जमकर पिटाई लगा दी।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द कलां निवासी रमेश सिंह पुत्र जयपाल सिंह को गांव के ही चमन सिंह पुत्र श्रीपाल व वीरेन्द्र उर्फ वीपी सिंह गाली दे रहे थे। इसका रमेश सिंह ने विरोध किया तो दोनों ने एक राय होकर उसे लाठी डंडो से पीट दिया। पुलिस ने रमेश सिंह की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मारपीट का मामला दर्ज कर लिया हैं।

----------------------------

गंदी नाली की मिट्टी में लपेट कर बिक्री किये जा रहे कटरूआ

पूरनपुर-पीलीभीत। जंगली सब्जी का वजन बढ़ाने के लिए गंदी नाली की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे लोग बीमार पड़ सकते है। बरसात शरू होने के साथ साथ ब्लैक मशरूम की सप्लाई नगर में होने लगी हैं।



हरिपुर जंगल आदि के रास्ते ग्रामीण जंगल से सटे गांव वाले कटरूआ लेकर पूरनपुर आते है। इस जंगली मशरूम को पेशेवर लोग खरीदकर नाली की मिट्टी का लेप लगाकर बिक्री कर रहे है। गंदी मिट्टी को कटरूआ के सहारे रूपये 250/300 किलो में बिक्री किया जा रहा है।

----------------------------

पशु तस्कारों ने पुलिस पर तमंचे से किया फायर, एक गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना पूरनपुर के कुछ नटवर लाल पुलिस कर्मियों की सह पा चुके पशु तस्कर पूरे सवाब पर है। इस बात अंदाजा यूं लगाया जा कसता है कि गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पशु तस्करों की घेराबंदी करने गई पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने तमंचे से फायर झोक दिया।



हरिपुर जंगल के रास्ते पशु तस्करी की सूचना पर गए एसएसआई उदयवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव टंडौला पजाबा तिराह पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर पशु तस्कर भागे तो पुलिस ने पीछा किया और जबावी कार्रवाई में एक आरोपी मतलूब हसन पुत्र मकसूद हुसैन को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके से दो प्रतिबंधित पशुओं को वरामद किया है। इसके साथ ही एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस कब्जे में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मतलूब हसन के साथ इकबाल पुत्र मो0 नवी उर्फ कोता, शमशाद पुत्र बाबू निवासी शेरपुरकलां के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया हैं।

------------------------

सपाईयों ने की समीक्षा बैठक

पूरनपुर-पीलीभीत। सपा के नगर अध्यक्ष की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता महेश आजाद ने की और संचालन नोमान अली वारसी ने किया।



समीक्षा बैठक में पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना ने अपने संबोधन में कहा कि जनता अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश की कमान सौपेंगी। मौजूदा सरकार जनता की उपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुखपति अजय भारती, प्रवीन चौहान बाबू, चुन्न खां, अकील अहमद, महेश यादव, केके अरविंद, अंग्रेज सिंह, सभासद तौफीक अहमद कादरी, सुरेश भैय्या, रवि आजाद, सरताज मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहें।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...