सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.07.2018


विश्वकर्मा महासंघ की मासिक बैठक आयोजित

पूरनपुर-पीलीभीत। विश्वकर्मा महासंघ की एक अवाश्यक बैठक गांव दौलतपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराम विश्वकर्मा ने की और संचालन अनिल शर्मा ने किया।

बैठक में विश्वकर्मा महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि हमारा समाज आज भी राजनैतिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। युवा पीढ़ी को इसको लेकर गंभीर होना चाहिए। समाज के बुद्धजीवी वर्ग को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत करने की जरूरत हैं। बैठक में मुख्य रूप से रिटायर रेंजर राजाराम शर्मारामनिवास शर्मा प्रधानजगन्नाथ शर्माराम राखन शर्माडा0 सुरेन्द्र शर्माविनित कुमार शर्मालाल राम विश्वकर्माविनोद शर्माअरविंद शर्मासुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।
---------------------------------

गुरुपूर्णिमा पर्व पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा
पूरनपुर.पीलीभीत। गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में गांव के सुप्रसिद्ध सन्त लालबाबा मन्दिर और तकियादीनारपुर के गुरु कृपा धाम मंदिर में विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
     पूरनपुर तहसील से करीब छः किलोमीटर दूर गांव अमरैयाकलां में सुप्रसिद्ध सन्त लालबाबा मन्दिर का प्राचीन स्थल है। इस मन्दिर पर जो भक्त सच्चे मन से सीताराम.राधेश्याम जाप करता हैए उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
        मन्दिर के पुजारी बाबा रामबहादुर दास ने गुरु की पूजा अर्चना कर बाहर से आये सन्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके अलावा मन्दिर पर क्षेत्र के दूरदराज से भक्तों ने मन्दिर पर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर घनश्यामए रामप्रसादए राजू. मोहन. हरज्ञान सिंह. बबलू. रामेश्वर दयाल. प्रेमराज. सरोज यादव. ओमकार कुशवाहा. कंधई लाल. सुखलाल. नन्दलाल. प्यारेलाल. रामनरेश आदि मौजूद थे।
      इसके अलावा पूरनपुर.कलीनगर मार्ग पर बने तकियादीनारपुर के गुरु कृपा धाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराज ने पूजा अर्चना कर बाहर से आए भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया।
    इधर पूरनपुर की भाजपा नगर कमेटी ने मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराज को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेश मिश्रा. आशीष शुक्ला. सुरेश आजाद. अनुराग मिश्रा. मनोज पासवान. मनोज गुप्ता. विमल सक्सेना. अमन. नितिन वर्मा. प्रदीप शुक्ला. रमेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
..........................................................................
खाना बनाते युवती झुलसी
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग से युवती बुरीतरह झुलस गई। परिजनों ने आनन फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव बंजरिया में सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर खाना बना रही युवती सुनीता अचानक आग लगने से झुलस गई। सुनीता को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने के बाद प्राथमिक इलाज किया गया हैं।
----------------------------
एक्सिडेंट के मामले में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने आसाम हाइवे पर हुए एक्सिडेंट के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुटार रोड पर ऊधम फिलिंग स्टेशन सबलपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने जनपद वाराणासी के गांव खररिया, सधोगंज पिडरा निवासी सुनील कुमार यादव को टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में सुनील यादव का पैर कटकर वहीं मौके पर गिर गया था और चालक फरार हो गया था। बुलेट गाड़ी पर सुनील कुमार यादव के पीछे बैठे प्रतुल सिंह को गंभीर चोटे आयीं थी। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित के सगे भाई अनिल यादव पुत्र रामचरित्र यादव की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

----------------------------

छत पर रखा सोलर पैनल चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। छत पर रखे सोलर पैनर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। इसकी तहरीर थाने में देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई हैं।



नगर के मोहल्ला करीमगंज निवासी इबने हसन पुत्र शमशुल हसन की छत पर रखा सोलर पैनल चोरी होने पर कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई हैं। इबने हसन ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला रजागंज निवासी सैबान, अरमान पुत्रगण इकबाल आये दिन चक्कर काटते रहे है। उसे शक हैं कि उक्त लोगों ने ही सोलर पैनल चोरी किया हैं।

----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...