सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.07.2018

जिंदगी में एक बार हज करना मुसलमान पर फ़र्ज हैं : मुफ्ती
पूरनपुर-पीलीभीत। आॅल इण्डिया उलेमा मशाइख बोर्ड की ओर से शहर से जाने बाले हाजियो के एजाज के लिए इस्तकवालिया प्रोग्राम का आयोजन किया गया । आॅल इण्डिया उलेमा मशाइख बोर्ड के पदाधिकारिये ने फूल मालाएँ पेश कर इस्तकवाल ” स्वागत “ किया ।धर्म गुरु इस्लामिक स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने सफर ए हज के वारे मे विस्तार से बताया । उन्होने हज को जाने बाले हाजियों को हज की फजीलत व अहमियत के बारे मे विस्तार से अध्ययन कराया । मुफ्ती साजिद हसनी ने हज को जाने बाले  मो0 मेराज वली खा (सदर कमेटी जामा मस्जिद) उनकी पत्नी शब कदर बी बेटा मोहम्मद शहाब मास्टर रहमत शाह उनकी पत्नी नसीम बानो  शरीफ कुरैशी वालिदा (मा) सईदन मोहम्मद इब्राहीम को हज की दुआ पढ़कर मक्का मदीना शरीफ के लिए रबाना किया । मक्का मदीना शरीफ मे मुफ्ती साजिद हसनी व बोर्ड के पदाधिकारियों ने हाजियों से अपने हिन्दुस्तान की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगने की अपील की ।मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने बताया कि इस वर्ष पुरनपुर से हज को जाने बाले शुक्रवार के रोज हज हाउस के लिए रवाना होगाए। उनकी फ्लाइट 27 जुलाई शुक्रवार को लखनऊ से (परवाज करेगीं ) उड़ेगी । हज जाने वाले हाजियो को रूखसत करने वाले लोगो की भीड़ घण्टो लगी रही । मुफ्ती साजिद हसनी मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी एडवोकेट काजिम खान ने हाजियो को फूल मालाएँ पहनाकर मुबारकबाद दी । पीलीभीत से 270 बरेली मन्डल से 2100 यूपी से लगभग 3400  पूरे भारत से 180025  लोग हज करेगें और प्राइवेट से   कुल 45000  हाजी , टोटल भारत से प्राइवेट टूर से और सरकारी से 180025      हाजी रवाना होगें और  हज सेवक  150  रवाना होगें । प्राइवेट फ्लाईट जद्दा व सरकारी फ्लाईट मदीना जायगीं ।  14जुलाई को पहली फ्लाईट रवाना हुई और आखरी फ्लाईट  29 जुलाई को रवाना होगी । मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि मक्का मदीना दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है । इस्लाम की बुनियाद पाँच चीजो पर है मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने कहा कि 1.कलिमा , 2.नमाज , 3.जकात , 4. हज , 5.रमजान माह के रोजे इस्लाम मे चैथा स्थान हज का है हज करना हर मुसलमान पर फर्ज है एडवोकेट काजिम खान ने कहा कि जिंदगी मे एक बार हज करना बेहद जरूरी है । मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि हाजी लोग जब पहुँच जाए तो मस्जिद-ए नबवी के गेट नं0 1 से दाखिल होकर हुजूर-ए पाक अलैहिस्सलाम के रोजे पर हाजरी देकर गेट नं0 41 बावे बकी से बाहर आना है उन्होने सफर-ए हज के सारे दुआ और तरीको के साथ हाजियो को मक्का मदीना रवाना किया । दूसरी तरफ मेराज वली खा के आवास पर सफर-ए मदीना काॅन्फ्रेन्स का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मुफ्ती साजिद हसनी ने की उन्होने इस्लाम के व हज करने के अरकान व हज की फजीलत व अहमीयत पर विस्तार से रोशनी डाली उलेमा ने भी तकरीरे की आखिर मे मुफ्ती साजिद हसनी ने मुल्क के अमन अमान की दुआ मागीं- प्रोग्राम मे बाहर से व शहर के उलेमाओं ने भी तकरीरे की प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि मुफ्ती साजिद हसनी , बोर्ड के जिला अध्यक्ष मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी एडवोकेट मोहम्मद काजिम खान डॉ दानिश खान हाजी चन्ना खा हाजी मुबारक खा हाफिज सलीम खान हाफिज नसीम खान कारी अब्दुल मुबीन जमजम निहाल अत्तारी जाने आलम अशरफी हाफिज मुस्ताकीम हाफिज अब्दुल हसीब हाजी जाहिद खान इशरत अली शहिन्शा शाह काजिम खान आदि लोगों ने शिरकत की।
-------------------------------

हरियाणा मजदूरी करने गए ग्रामीण की संदिग्ध अवस्था में मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। बीस दिन पहले थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव से हरियाण मजदूरी करने गए ग्रामीण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई हैं।



गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक ग्रामीण गांव जमुनियां से बीस दिन पहले हरियाणा काम की तलाश में गया था। शुक्रवार को मजदूर की मौत की खबर ने परिजनों को हिला कर रख दिया। बताया जाता है कि इससे पहले भी मजदूर युवक कई बार हरियाणा जाकर मजदूरी कर चुका था। मौत की खबर मिलते ही गांव से कई लोग शव को लेने के लिए हरियाणा रवाना हुए हैं। गांव जमुनियां निवासी मदन लाल पुत्र प्रेम शंकर बीस दिन पहले गांव से हरियाण गया था। शुक्रवार को आई मौत की खबर ने परिजनों को बेचैन कर दिया। संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ हैं।

---------------------------------

पुलिस ने दो के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने दो सगे भाईयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों शातिर किस्त के अपराधी हैं और लगातार संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।



कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव खरदेउरा निवासी सगे भाई गुरूजीत सिंह, गुरूप्रीत सिंह पुत्रगण त्रिवेन्द्र सिंह को आपराधिक घटनाओं संलिप्त पाये जाने पर गैंगस्टर में नामजद किया हैं।

--------------------------------

शौच को गई विवाहिता के साथ किया दुराचार का प्रयास

पूरनपुर-पीलीभीत। शौच को गई एक विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। आरोपी युवक ने महिला को चकरोड पर पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।



दुराचार के प्रयास वाले मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव सबलपुर खास में देर शाम को शौच करने गई विवाहिता को बड़ेल्ला पुत्र बड़े ने दबोच लिया और कपड़े फाड़कर बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

---------------------------------

घर में घुसे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

पूरनपुर-पीलीभीत। बुरी नियत के चलते चापाई पर सो रही महिला को दबोचना युवक को भारी पड़ा। आहट होने पर महिला का पति जाग गया और युवक को घर के अंदर ही पकड़ लिया। युवक को घर के अंदर पाकर पति ने आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र की कॉलोनी ददौल नंबर 05 में एक महिला की चारपाई पर घुसे युवक को महिला के पति रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई लगाई गई। आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र मंगरू के रूप में की गई है। युवक महिला पर बुरी नियत रख रहा था और कॉलोनी में ही निवास करता हैं। देर रात्रि डायल 100 पर सूचना देकर आरोपी की गिरफ्तारी करा दी गई।

-------------------------------

ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुआ विवाद

पूरनपुर-पीलीभीत। विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर बुर्जुग में आयोजित खुली बैठक में विवाद हो गया। बैठक कराने गए सचिव को मौके से भागना पड़ा।



गांव बहादुरपुर बुर्जुग में स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत शौचालय निर्माण कराये जा रहे है। ग्राम प्रधान व सचिव लाभांर्थियों से पर शौचालय एक हजार रूपये की अवैध वसूली करा रहे थे। इसको लेकर गांव वालों में आक्रोष फैला हुआ था। लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने शौचालय में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को खुली बैठक में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हाथापाई हुई। मारपीट होने पर बैठक में भगदड़ मच गई। बैठक सम्पन्न कराने गए सचिव को गांव से भागना पड़ा और प्रधान को सर में चोट आई। इस संबंध में एसओ थाना सेहरामऊ उत्तरी अतर सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर मामूली विवाद हुआ था पुलिस कार्रवाई की जा रही हैं।

--------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...