सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.05.2018

टाईगर रिजर्व में बाघ का कंकाल मिलने से मचा हड़कम्प

पूरनपुर-पीलीभीत। टाईगर रिजर्व से सगे गांव डगा में बाघ का कंकाल मिलने से हड़कम्प मच गया और आनन फानन में फारेस्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे।



वराही रेंज वन क्षेत्र में करीब दो माह पुराना बाघ का सड़ा गला शव बरामद होने टाईगर रिजर्व अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। करीब दो बजे खारजा नहर की दायी पटरी पर बाघ का शव देखा गया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। बाघ को मरे दो माह से अधिक भी हो सकते है। फारेस्ट विभाग ने बाघ का कंकाल जहां से बरामद किया है उसपर घास जम चुकी है। इससे यही पता चल रहा है टाईगर रिजर्व में वन्य जीवों की पूरी तरह माॅनिटरिंग नहीं हो रही है। खारजा नहर शाईफन के पास मिले बाघ के कंकाल को फारेस्ट विभाग ने आईबीआर भिजवाया है। बाघ के शव की सूचना पर पहुंचे सीएफओ पिनाकी प्रसाद ने बताया कि उन्हें प्रतीत होता है कि बाघ की मौत बिष भरे मांस खाने से हुई है। बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगा।

--------------------------

15 जून के बाद किसानों को नहीं मिलेंगे गेंहू के खरीदार

पूरनपुर-पीलीभीत। गेंहू खरीद में घपला होना नई बात नहीं है।  लेकिन इस बार किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शासन से 15 जून तक गेंहू क्रय केन्द्र संचालित करने के आदेश है। जानकारों की माने तो 15 जनू के बाद गेंहू के रेट काफी गिर सकते है।



लाख कोशिश के बाद भी किसानों को फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आगामी 15 जून को गेंहू क्रय केन्द्र बंद हो रहे है। इसके बाद उन किसानों को दिक्कत आयेंगी जिनका गेंहू आज भी नहीं तौला गया है। मण्डी सहायक संजय सक्सेना ने बताया कि 15 जून से पहले ही किसान अपना गेंहू क्रय केन्द्र पर तुलवा सकते है।

-----------------------

पतंजलि योग समिति की बैठक का किया गया आयोजन

पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को पतंजलि योग समिति की बैठक का आयाोजन किया गया।



पंचमदास इंटर कालेज में आयोजित बैठक में अनिल राज्य प्रभारी ने कहा कि भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने के लिए देश वासियों को पश्चिम संस्कृति का अनुसरण त्याग कर प्राचीन भारतीय परम्पराओं को अपनाना होगा। प्रातः काल योग प्राणायाम अभ्यास साधना, नैतिक, शिक्षण, ईश्वर और राष्ट्र एवं वैदिक संस्कृति, वैदिक ज्ञान, आयुर्वेद के प्रति समर्पण करना होगा। उसके बाद ही भारत की व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है। 21 जून अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां शुरू की गई हैं। बैठक में डा0 सत्यपाल शर्मा प्रभारी भारत स्वाभिमान, मोहित सिंह, हेमलता वर्मा, भगवान दास, शिवनरायण मिश्र, राजेश्वर मिश्र एड0, विष्णु वर्मा, एड0 महेन्द्र सिंह, कु0 सुषमा, हीराकली, विमल, मोनू, आरती जायसवाल, गायत्री देवी, गीता वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, श्याम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

---------------------                                
एक बीघा जमीन को लेकर भाईयों में मारपीट, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। एक बीघा जमीन को लेकर दो सगे भाईयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई आपस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों की और से पुलिस को तहरीर दी गई है।



माधोटांडा क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी डालचंद और उसका छोटा भाई लेखराज साथ-साथ रहते है। आरोप है कि छोटे भाई गजराज ने दोनों भाईयों की एक बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब दोनों भाईयों ने गजराज से जमीन छोड़ने की बात कही तो गजराज ने अपने बेटों के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से प्रहार कर दोनों भाईयों को घायल कर दिया। उक्त मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

--------------------------

बिजली पोल से टकराई बोलेरो, तीन घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



देर रात एक बोलेरो पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रह थी। पूरनपुर से कुछ ही दूरी पर बोलेरो अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना स्टेरिंग फेल होने से हुई है। बोलेरो एक खांई में पलट गई। हादसे में सुभाष बासु, राहुल गुप्ता व चालक सतेन्द्र यादव गाड़ी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुए है। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

------------------------









  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...