सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18.05.2018

रमजान के पहले दिन शरारती तत्वों ने की नापाक हरकत

प्रशासन की सूझबूझ से टल गई बड़ी घटना
पूरनपुर-पीलीभीत। माह ए रमजान के पहले दिन कुछ शरारती तत्वों ने पूरनपुर की गंगा जमनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने की नापाक कोशिश की लेकिन समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से मामला शांत हुआ।



वर्ष 2016 में मुझा रोड के खेतों में स्थित मजार में घुसकर चादर व चराग बिखेर देने के बाद बड़ा हंगामा हुआ था। दो साल बाद शुक्रवार को किसी शरारती तत्वों ने मजार में दाखिल होकर तोड़फोड़ कर दी। सुबह इसकी खबर आग की तरह क्षेत्र में फैलने के बाद जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को सरपट पूरनपुर के मुझा रोड स्थित मजार पर पहुंचना पड़ा। पुलिस अधीक्षक वालेन्दु भूषण सिंह स्वयं बारदात स्थल पर जा धमके। इसके  बाद प्रशासनिक अफसरों का काफिला घटना स्थल पर पहुंचा। मजार की देख रेख कर रहे मोर्हरम अली की तहरीर पर खेत स्वामी रामऔतार पाण्डेय, राहुल, पियूष पाण्डेय, अरविन्द व कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही मजार पर हुई क्षति की भरपाई के लिए राजदार व मजदूर लगाकर निर्माण करा दिया गया। पूरनपुर एसडीएम जेपी चैहान की अध्यक्षता में सर्व समाज की बैठक बुलाई गई। जिसका संचालन सीओ बीसलपुर अनुराग दर्शन ने किया। बैठक में मजार के लिए स्वइच्छा से खेत मालिक रामऔतार पाण्डेय ने चार फिट रास्ता देने की बात कही लेकिन सहमति न बनने पर रास्ते की चैड़ाई छः फिट होने पर दोनों पक्ष तैयार हुए। इस मौके पर मुख्य रूप व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज गुलाटी, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, समाजसेवी अशोक खण्डेलवाल, प्रधान बब्बू खां, शाहिद खान संजय, व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, गुरमेल सिंह नेकी, गौरव पाण्डेय, मनोज मिश्रा, अधिवक्ता विष्णु वर्मा, रवि यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 

-----------------------

बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। घर के बाहर खड़ी बाईक को चोर उड़ा ले गए। युवक ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।



मोहल्ला शान्तीपुर कायस्थान के रहने वाले संतोष पुत्र देवीदीन के घर के सामने खड़ी बाइक संख्या यूपी 26 वाई 0380 को चोर उड़ा ले गए। काफी तलाश करने पर भी बाइक नही मिली। संतोष ने कोतवाली जाकर तहरीर दी है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

------------------

विवाहिता ने जहर पीकर दे दी जान, केस दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। घर में किसी विवाद को लेकर विवाहिता ने जहर पीकर जान दे दी। परिजनों ने कोतवाली जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



महराजपुर कालोनी ढका चांट निवासी महादेव विश्वास पुत्र उपेन विश्वास की बेटी मीरा की शादी दीपक गोलदार से तीन साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद मीरा ससुराल चली गई। कुछ दिन उसका सतकार किया गया और उसके बाद में ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को परेशान करने लगे। इससे तंग आकर मीरा ने गुरूवार की रात्री जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दीपक गोलदार, मृदूली, बिन्दू, शर्मीला निवासी राजन कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

----------------------

टेक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ अभद्रता करने का मामला

पूरनपुर-पीलीभीत। ट्रैक्टर चालक ने राजस्व कर्मी के साथ अभद्रता दिखाते हुए गाली गलौज की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 महराजपुर निवासी चालक सुशील पुत्र सियाराम ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी लिए जा रहा था। राजस्व कर्मी लेखपाल सुखलाल वर्मा ने गांव लालपुर अमृत के बाद मिट्टी खनन के कागजात मांगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अभद्रता की। इसकी सूचना पर पहुंचे तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय ने ट्रेक्टर ट्राली के आरोपी को पकड़कर पुलिस सौपा हैं। कागज न होने पर ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया हैं। इससे चालक भड़क गया और राजस्व कर्मी के साथ अभद्रता दिखाते हुए गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने राजस्व कर्मी के साथ अभद्रता करने के मामले में चालक सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

-------------------------------

विवाहिता की गला दबाकर कर दी हत्या

पूरनपुर-पीलीभीत। एक विवाहिता की गला दबाकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।



गांव जमुनिया गजरौला के रहने वाले छविनाथ पुत्र भूपालीराम की पुत्री सीमा देवी का विवाह दो साल पूर्व प्रेमराज के साथ हुआ था। कुछ दिन के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को परेशान करने लगे। दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। गुरूवार की रात्री ससुराल वालों ने मिलकर सीमा देवी का गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंचे घर वालों को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रेमराज, ख्योराज, छोटेलाल, ख्योराज की पत्नी, छोटेलाल की पत्नी सहित सास पर गंभीर धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...