सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17.05.2018

रामलीला प्रकरण पर बोले डीएम कब्जा कराने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
पूरनपुर-पीलीभीत। रामलीला मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए मुहिम चला रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेला मैदान को अतिक्रमणकारियों से खाली कराने के लिए कोर्ट से लेकर जमीनी लड़ाई लड़ी जा रही है।



पूरनपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेला का अस्तिृत्व बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन अधिकारियों के टुलमुल रवैय से रामलीला मैदान अतिक्रमण मुक्त नहीं सका। तत्कालीन एसडीएम रहे शशि भूषण राय ने मेला मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए गंभीरता दिखाई थी। विड़म्वना यह रही कि इस दौरान उनका स्थांन्तरण सीतापुर में हो गया और रामलीला प्रकरण वहीं के वही हैं। इस बार हिन्दू युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष विष्णु वर्मा की शिकायत पर सीएम कार्यालय लखनऊ से अजय सिंह, विशेष कार्याधिकारी ने जिलाधिकारी डा0 अखिलेश मिश्र को प्रभावी कार्रवाई के लिए लिखा है। इससे हिन्दूवादी संगठनों में एक बार फिर उम्मीद की किरन जागी है। रामलीला प्रकरण के मामले में जिलाधिकारी डा0 अखिलेश मिश्र ने कहा कि पहले उन लोगों के विरूद्ध कार्रवाई होगी जिन लोगों ने रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे कराये है। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को मेला मैदान से बाहर किया जायेंगा।    

-----------------------

पांच दिन के बाद भी नहीं मिली बिजली सप्लाई, ग्रामीणों में रोष

पूरनपुर-पीलीभीत। आंधी आने के बाद ट्रांस शारदा के गांवो में बिजली का तार टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित है। पांच दिन होने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं गया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।



शास्त्रीनगर पंचायत के एक गांव में आंधी के आने के बाद लगातार विद्युत सप्लाई बाधित बनी हुई है। इसकी जानकारी सपूर्णानगर विद्युत कार्यालय में दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई भी बिजली कर्मचारी टूटे हुए तार को ठीक करने नही गया। जिससे कई गांव में बिजली अपूर्ति बाधित है। पांच दिन बीतने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी देखने नही आये कि क्षेत्र में कहां तार टूटा है। बिजली तार टूटने से चन्दननगर, बहादुरनगर, भरतपुर, हजारा, मझरा, भरजुनिया, शास्त्रीनगर के गांव से बिजली गुल हो चुकी है।

----------------------------

बिजली कंरट की चपेट में आकर युवक की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। मोबाइल लगा रहा युवक बिजली कंरट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के वजाय रेत में दबाकर इलाज शुरू किया गया। लेकिन काफी देर तक युवक की हालत में सुधार न होने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी उत्तम सिंह पुत्र दशरथ सिंह घर में मोबाइल लगा रहा था। इस बीच वोर्ड में कंरट आने से उत्तम सिंह बिजली करंट की चपेट में आ गये। करंट लगने के बाद परिजनों ने युवक को आनन फानन में कमरे से उठाकर रेत में दबा दिया और ठीक होने का इंतजार करने लगे। लेकिन उसकी हालत मंे कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उत्तम सिंह को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उत्तम सिंह की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------------------

पुलिया का निर्माण कराने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। बिजली रोड स्थित टूटी पुलिया का निर्माण कराने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता तौफिक अहमद कादरी ने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजा है।



खुटार हाईवे से जुड़ने वाली बिजली घर रोड पर बनी पुलिया काफी महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। कई प्रमुख दलों के कार्यकर्ता धरना दे चुके है। संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन पी0डव्लू0डी0 व सिंचाई विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे है। समाजवादी पार्टी के नेता तौफिक अहमद कादरी ने जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा को मांग पत्र देकर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

--------------------------

डीएम को पत्र भेजकर बिजली पोल हटाने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बिजली पोल हटाने की मांग की है।



मोहल्ला कायस्थान निवासी लालाराम ने जिलाधिकारी डा0 अखिलेश मिश्र को दिए पत्र में बताया कि विद्युत कर्मचारियों ने गलत तरीके से बिजली पोल उनके घर के सामने लगा दिया है। जिससे उनको काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खंभा घर के ठीक सामने होने के कारण बच्चों को खतरा बना हुआ है। 
------------------------

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क हादसे में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मोत हो गई।



घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव सिमरिया के रहने वाले रामबहादुर 45 नरई के रूपये लेने के लिए पड़ोस के एक गांव के फार्मर के पास जा रहा था। ज्ञानपुर गांव के पास पहुंचने पर उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खांई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...