सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.04.2018

गोदाम की चाबी न देने पर राइसमिल कर्मचारी पर नायब ने बरसाये थप्पड़

पूरनपुर-पीलीभीत। गेंहू के गोदाम का निरीक्षण करने गए राजस्व अधिकारी ने दबंगई दिखाते हुए एक राइसमिल कर्मचारी की जमकर धुनाई लगा दी। कर्मचारी का गुन्हा सिर्फ इतना था कि उसने मालिक की गैर मौजूदगी में गोदाम की चाबी देने से साफ मना किया था। इसके साथ नायब साब अपनी गरिमा को भूलकर युवक पर टूट पड़े और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं पुलिस बुलाकर युवक को गिरफ्तार करा दिया गया। गरीब हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन नायब ने एक न सुनी। युवक को कोतवाली लाकर नजरबंद कर दिया गया।

 बीजेपी सरकार में अधिकारियों की बानगी सर चढ़कर बोल रही है। मामला हाथापाई तक पहुंच रहा है। पूरनपुर के सिरसा रोड पर गेंहू के गोदाम का निरीक्षण करने गए नायब साब अनुराग सिंह उस समय आपा खो बैठे जब वहां मौजूद कर्मचारी शंकर लाल ने गोदाम की चाबी देने से मना कर दिया। आरोप है कि नयाब ने मिल मालिक आकिल खां के आने का इंतजार नहीं किया और मिल कर्मचारी से कहासुनी के दौरान उसे थप्पड़ जड़ दिये। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह के बाद साथ में मौजूद अधिकारियों ने भी हाथ साफ किये। इसके बाद कोतवाली फोन किया गया और सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्रपाल शर्मा ने युवक को हिरासत में लिया है। राइमिलर्स आकिल खां का बीज गोदाम सिरसा रोड पर स्थित है जहां बुधवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह कुछ अधिकारियों के निरीक्षण करने पहुंचे थे। गोदाम पर उस समय शंकर लाल पुत्र मंगरे लाल निवासी कायस्थान मौजूद था। आरोप है कि नायब ने युवक शंकर लाल से गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

इंसेट बयान-

अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार

बीज गोदाम पर स्टाक चेक करने डिप्टी आरएमओ व मण्डी सचिव के साथ शिवा तराई फार्म सीड पर गये थे। जहां मौजूद शंकर लाल ने घंटो परेशान किया और अभद्रता की। आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। राइसमिलर्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रहीं है।

-----------------

गाली गलौज के विरोध पर जमकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। घर के सामने गाली गलौज कर रहे दबंग का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोपी ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई लगा दी।



शेरपुरकलां में सितार अहमद के मकान के बाहर नावेद पुत्र बुन्दन गाली गजौल कर रहा था। इसका सितार अहमद ने विरोध किया तो नावेद पुत्र बुन्दन हमलावर हो गया और ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी नावेद के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

---------------------

विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने दिया धरना

पूरनपुर-पीलीभीत। बिजली समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने विद्युत केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे व्यापारियों ने समस्याओं का निदान करने की मांग करते हुए एक्सईएन को लिखित ज्ञापन दिया है।



विरोध प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। व्यापारी बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत डिवीजन पूरनपुर पर एकत्र हुए और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। व्यापारियों की मांग पर पूर्व में फीडर नंबर 3 शुरू किया गया था जबकि चैथा फीडर बंद पड़ा हुआ है। इससे नगर क्षेत्र में बिजली समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही विद्युत उपभोगताओं को बिजली बिल नहीं भेजे जा रहे है। स्टेशन रोड सहित गली मोहल्लों में बिजली के नंगे तार हवा में झूल रहे है जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते है। बिल जमा करने का स्थाई काउन्टर बंद करने से व्यापारी आक्रोषित है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजमेर सिंह छीना, हाजी नईम वारसी, चन्दन वर्मा, बन्टू खां, दलजीत सिंह, आशीष शुक्ला आदि लोग शामिल हुए।

----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...