सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.04.2018

स्कूल चलों अभियान के अंतर्गत रैली आयोजित

पूरनपुर.पीलीभीत। न्याय पंचायत पिपरिया दुलाई में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया।

रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसाए पिपरिया दुलई व प्राथमिक विद्यालय पिपरिया दुलईए जेठापुर खुर्दए वक्तापुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिपरिया दुलाई के छात्र.छात्राएं शामिल हुए। रैली को समाजसेवी संदीप खंडेलवाल व सह समन्वयक वासुदेव यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में उपस्थित बच्चे हाथ में नारे लिखित पट्टियां लेकर चल रहे थे। 
पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर कीए आधी रोटी खाएंगे पर पढ़ने जरूर जाएंगेए शिक्षा है अनमोल रतनए पढ़ने का सब करो जतन 
जैसे नारे लिखे गए थे। 
इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन पूनम कटियार व अन्य सहायक स्टाफ तथा संकुल प्रभारी वीरपाल सिंह. अशोक कुमार. राम सनेही. महेश कुमार. मोहम्मद कौसर आदि शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

-----------------------

बैकिंग योजनाओं की कैंप लगाकर दी जानकारी

पूरनपुर-पीलीभीत। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के एक दिवसीय कैंप में ग्रामीणों को बैंकिग योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।



बैंक ने 94वें गांव चतीपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शाखा कुरैया कलां के बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनीश राठौर, गंगाधर आदि लोग उपस्थित रहे।

-------------------

शिवसेना के पूर्व नगर प्रमुख को घेरकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर में खुले आम हो रहीं मांस बिक्री की दुकानों पर अंकुश लगाने के बाद शिवसेना के पूर्व नगर प्रमुख के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि मांस बिक्री की केन्द्रीय मंत्री से करने के बाद उक्त लोग रंजिश मानने लगे है। इससे शिवसेना के पूर्व नगर प्रमुख शेखर राजपूत को जान माल का खतरा बना हुआ है।

हाल ही में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल होने आयीं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के समक्ष मुर्गा, मीट की दुकानों की शिकायत करने पर उन्होंने 24 घंटे में अवैध दुकान तत्काल बंद करने का आदेश दिया था। इसको लेकर मांस बिक्रेता शेखर राजपूत को जिम्मेदार मान रहे है। आरोप है कि इसके बाद अशरफ पुत्र बाबू ने सथियों के साथ मिलकर शेखर राजपूत पर हमला कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम शशि भूषण राय से करते हुए आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

--------------------        

अन्तेष्टि स्थल के निर्माण में घपले का आरोप

पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई रोड पर स्थित मुक्ती धाम के निर्माण कार्यो में घपले का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत हिन्दु युवा वीहिनी के नगरध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।



हिन्दु युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष व अधिवक्ता विष्णु वर्मा ने शिकायती पत्र में कहा हैै कि घुंघचिहाई रोड पर स्थित शमशान भूमि पर किये गए निर्माण कार्य में लाखों रूपये की धनराशि का बंदरबाट किया गया है। यह धनराशि मुक्ति धाम के गेट बाउड्री, प्लास्टर, शैाचलय व सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हुई थी। उन्हांेने ग्राम प्रधान पर गबन का आरोप लगाकर मुक्तिधाम में अधूरे पड़े कार्य पूरे कराने की मंाग की है।

-----------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...