सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बॉर्डर क्षेत्र के गांव में मिनी स्टेडियम को तलाशी जा रही जमीन

बॉर्डर  क्षेत्र के गांव में मिनी स्टेडियम को तलाशी जा रही जमीन पूरनपुर-पीलीभीत।  बॉर्डर क्षेत्र के गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने खेल मैदान के लिए मुख्यमंत्री को पत्राचार किया था। इसके बाद बॉडर एरिया के गांव में मिनी स्टेडियम के लिए जमीन तलाशी जा रही हैं। गांव स्तर पर स्टेडियम न होने से खिलाड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन नही कर सकते। इसके चलते विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर भेजकर बार्डर क्षेत्र के गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की मांग रखी थी। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम की स्वीकृति देते हुए गांव को चिन्हित कराने के आदेश जारी किये हैं। इसके बाद विधायक बाबूराम पासवान ने बार्डर क्षेत्र के गांव बन्दरभोज, बैल्हा, नौजल्हा नकरहा, बूंदीभूड़, ढकिया ता0 महाराज, महाराजपुर, रमनगरा, गभिया सरहाई, नगरिया खुर्द कलां, धुरिया, पलिया, सिमरा ता0 पचपेड़ा, पचपेड़ा ता0 महराजपुर, राजपुर ता0 महराजपुर व मटैया लालपुर को चिन्हित किया हैं। उन्होंने बताया है कि जिन गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के ल...

छेड़छाड़ के मामले में चार वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

छेड़छाड़ के मामले में चार वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पूरनपुर-पीलीभीत।  शराब के नशे में धुत वन कर्मियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने वनकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में महिला ने बताया था कि बीती रात वह पुत्र के साथ सो रही थी। इस बीच गांव के नन्हेलाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी पुन्नापुर जितौरिया सुभाष पुत्र किशोर लाल निवासी कुर्रेया थाना खुटार व सत्यपाल सिंह, वनकर्मी रामलाल व राजेश कुमार पुत्र जागनलाल उसके घर में घुस आये और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर बचाने आये महिला के पुत्र को उक्त लोगों ने जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराके कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने एसपी अभिषेक दीक्षित के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नन्हेलाल पुत्र मिश...

विद्युत विभाग ने हरे पेड़ पर लगा दिये हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर

विद्युत विभाग ने हरे पेड़ पर लगा दिये हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर पूरनपुर-पीलीभीत।  घुंघचिहाई के एक राइसमिल से िइंडस्ट्रियल लाइन दूसरी राइस मिल को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। नवनिर्मित लाइन निकालने में आडे आ रहे हाइवे पर खडे़ पेड़ों की मोटी टहनियों को विभाग की बगैर अनुमति के ही काट दिया गया। यही नहीं बिजली लाइन को खंभे लगाने की वजाए पेड़ की टहनियों में ही इंसुलेटर लगाकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पेड़ में लगे इंसुलेटर से करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। अर्थिंग से इंसुलेटर के पास कई जगह पेड़ भी जल गए हैं। लाइन को इंडस्ट्रियल लाइन को मनमाने तरीके से हाईवे से अंडर ग्राउंड न करके ओवरराइट पोल लगाकर पूरनपुर -मैगलगंज नेशनल हाईवे के ऊपर से लाइन को निकाला गया है, इससे हाईवे पर निकलने वाले बड़े वाहन करंट की चपेट में आ सकते है। इंडस्ट्रियल लाइन कृषि विभाग की लाइन से सटाकर निकाली गई है, इससे लगातार कृषि विभाग की लाइन में अर्थिंग आती रहती है। कृषि विभाग की लाइन में विद्युत आपूर्ति वाधित हो रही है। विद्युत आपूर्ति वाधित होने के चलते सरकारी नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था बाधित है। इससे किसानों को...

गायत्री परिजन ने मरीजों के लिए अस्पताल में लगाया अलाव

गायत्री परिजन ने मरीजों के लिए अस्पताल में लगाया अलाव पूरनपुर-पीलीभीत।  हर साल की तरह इस साल भी गायत्री परिजन ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में मरीजों के लिए निःशुल्क चाय के साथ अलाव की व्यवस्था कराई है। सोमवार को गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को स्वयं चाय वितरित की। गायत्री परिजन एवं नारायण सेवा समिति के संस्थापक द्वारा एक दशक से अधिक समय से हर वर्ष जाड़े में लगने वाले मासिक अलावा (जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में लगाया जाता है)  रविवार की संध्या से एसओआईसी सीपी सिंह की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। गायत्री परिजन संदीप ने बताया परमात्मा कि लगभग 1 माह तक यह अलाव निरंतर लगाने का प्रयास है। उनको मौजूद पेशेंट्स एवं तीमारदारों को सूक्ष्म जलपान कराने का भी सौभाग्य मिला। इस अवसर पर विकास आर्य स्वप्न, जितेंद्र कुमार, जगदीश मल्ल, अंकित जायसवाल, गिरीश व हॉस्पिटल स्टाफ के अलावा अनेकों लोग उपस्थित रहे।  ------------------------------------------------

बैंक में लेन-देन को उमड़े लोग

बैंक में लेन-देन को उमड़े लोग पूरनपुर-पीलीभीत। सीएए व एनआरसी कानून के विरोध प्रदर्शन को लेकर इंटरनेट पर रोक लगा दी गई थी। इससे बैंको में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए थे। उसके बाद रविवार को अवकाश था। सोमवार को बैंक खुले तो लोग लेन-देन को उमड़ पड़े। तीसरे दिन बैंकों में लेनदारी को लेकर बैंकों में भारी संख्या में लोग पहुंचे। सीसीए, एनआरसी कानून को संसद में पारित किए जाने के विरोध में पूरे देश में दंगे जैसे हालात होने पर इण्टरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। कई जगहों पर लोगों नें विरोध दर्ज कराया। इसको लेकर जनपद पीलीभीत में डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर जिले में दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। नेट सेवाएं बंद होने की वजह से बैंकों में कार्य वाधित रहा। इससे बैंक में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और रूपये बिना निकाले घर वापस लौट गए। इसके साथ ही तीसरे दिन रविवार पड़ जाने से बैंक बंद रही। इससे रूपये निकालने वाले ग्रामीण व शहरी सभी को काफी परेशानी हुई। एटीएम भी बेकाम के थे। सोमवार को बैंक खुले तो लोग उमड़ पडे़। -------------------------------

पूर्व प्रधानमंत्री का 117वां जन्मदिवस मनाया गया

पूर्व  प्रधानमंत्री का 117वां जन्मदिवस मनाया गया पूरनपुर-पीलीभीत।  सपा के पूर्व विधायक के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की गई। सोमवार को पूर्व विधायक पीतमराम के आवास पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पीतमराम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के एकमात्र किसान नेता थे, जिन्होंने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है। साथ ही उन्होंने किसानों के हकों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम किया। इस संघर्षशील जीवन से सबको यह प्रेरणा लेनी चाहिए की समाजवादी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खा ने कार्यकर्ताओं को अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर हम सब कार्यकर्ता किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का पूर्व की भांति संकल्प ल...

बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत पूरनपुर-पीलीभीत।  सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पीलीभीत माधोटांडा हाईवे पर चल रहे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। सोमवार को नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड नंबर 9 के निवासी इस्लामुद्दीन खान बाइक से माधोटांडा से कलीनगर के लिए लौट रहा था। खारजा नहर के पास सामने से आए डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में इस्लामुद्दीन खान की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर एसडीएम कलीनगर हरिओम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। --------------------------------------