सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेक्स रैकेट के मामले में संदिग्ध सिपाही निलंबित

सेक्स रैकेट के मामले में संदिग्ध सिपाही निलंबित

पुलिस वालों के कहने पर महिला लगाती थी बलात्कार का आरोप

शराब पिलाने के बाद लोगों को बहकाती थी महिला, पुलिस वाले जेल भेजने के नामपर करने थे वसूली

पूरनपुर-पीलीभीत। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है, एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। दोनों सिपाही शातिर किस्म के बताये जा रहे है जो स्वयं लोगों को महिला के जाल में फांसने व निकालने का काम करते आ रहे हैं। महिला को ढाल बनाकर सिपाही लाखों रूपये छाप चुके हैं।

थाना सेहरामऊ उत्तरी की पुलिस चौकी गढ़वा खेड़ा पर तैनात दो सिपाहियों पर सेक्स रैकेट चलाने का गंभीर आरोप लगा है। सेक्स रैकेट का बम उस समय फटा जब एक संदिग्ध महिला का ऑडियो सोशल मीडिया पर आया। ऑडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने गोपनीय जांच शुरू कराई तो मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने जांच आख्या में दोनों सिपाहियों को मामले में संदिग्ध रूप से लिप्त होना ठहराया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। सीओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही सचिन मिश्रा व विपिन मिश्रा को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच कराई जा रही हैं। आडियो में बोल रही महिला की भूमिका जांच के दायरे में होगी, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

इंसेट-

महिला-सिपाही मिलकर करते थे ठगी

वायरल ऑडियो से साफ पता चलता है कि सिपाही किस तरह से महिला के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम करते थे। महिला जिस्म का सौदा करने के बाद लोगों के साथ चली जाती थी और पीछे से सिपाही पहुंच कर उस व्यक्ति को पकड़ कर अवैध वसूली करते थे। यह धंधा काफी समय से चल रहा था। खास बात यह है कि दोनों सिपाहियों ने पुलिस चौकी के एक कमरे को ही बेडरूम बना दिया था और जब चाहते महिला को चौकी के अंदर ही बुला लेते। पुलिसवालों की मिलीभगत के चलते ही महिला शराब का कारोबार भी धड़ल्ले से करती है।

इंसेट-

माधोटांडा में एक पत्रकार को फांसने में हुआ था महिला का इस्तेमाल

पुलिस के संबंध अपराधिक प्रवृति की महिलाओं से होना नई बात नहीं है, इसका ताजा उदाहरण गढवाखेड़ा चौकी से मिला ही है। इससे पहले भी रेत खनन में लिप्त एक इंस्पेक्टर के इशारे पर माधोटांडा में मासिक समाचार पत्र के संपादक को दुराचार के मामले में फंसाया गया था। मीडिया कर्मियों के आक्रोश के बाद उच्चाधिकारियों की जांच में पत्रकार को क्लीन चिट दी गई थी। फिलहाल कलीनगर समेत पूरनपुर में भी इस तरह की कई महिलाएं है जो कि नटवरलाल सिपाहियों के संपर्क में रहती हैं और उनके इशारे पर किसी को भी ब्लैकमेल कर सकती हैं। 

----------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...