सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खन्नौत नदी उद्गम स्थल पर स्नान घाट की स्थापना, भंडारा आयोजित

खन्नौत नदी उद्गम स्थल पर स्नान घाट की स्थापना, भंडारा आयोजित

पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर के गांव जमुनिया में बेल-ताल खन्नौत नदी का उद्गम स्थल स्थित है, मकर संक्रांति के पर्व पर प्रकृति यंत्र महायज्ञ किया गया। महायज्ञ करने के उपरांत नदी के संरक्षण के लिए प्रकृति तट व स्नान घाट की स्थापना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पीलीभीत जिला क्षेत्र में पौराणिक व प्राचीन स्थलों को समेटे हुए हैं, इनमें से एक खन्नौत नदी भी है जो कि प्राचीन समय से पीलीभीत की भूमि को जल से सीचती चली आ रही है। लेकिन समय अंतराल ने इसकी पहचान खो दी थी और अब इसकी पहचान बेल ताल के नाम से बन चुकी है। पीलीभीत में पर्यटक को लुभाने की कई संभावनाएं बनी हुई है, जिनमें से यहां के पौराणिक धार्मिक स्थल और प्राचीन सभ्यताएं और नदियां हैं।  इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार पीलीभीत जिले को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने में जुटी हुई है। पीलीभीत से लखनऊ तक बहने वाली आदि मां गोमती नदी के अलावा दूसरी नदी खन्नौत नदी भी सहायक नदी गर्रा में जा करके मिलती है और उसके बाद यह गंगा में समाहित हो जाती है। खन्नौत नदी जो कि कलीनगर तहसील के जमुनिया गांव के पास बेल ताल के नाम से मशहूर है, इसकी पहचान धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही थी। खन्नौत नदी की पहचान दोबारा प्रतिस्थापित करने के लिए जगमोहन दक्ष एवं गोमती के मित्र मंडली सदस्य (विचार क्रांति न्यूज़ प्रधान संपादक) की अगुवाई में क्षेत्र के युवाओं ने संगठित होकर धनतेरस के मौके पर मंदिर निर्माण कर मां महालक्ष्मी की स्थापना कराई। इसके बाद 14 जनवरी 2021 मकर संक्रांति प्राकृतिक पर्व पर बेल ताल को खन्नौत नदी उद्गम स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए इस स्थान पर प्रकृति तप व स्नान घाट की स्थापना भी कर दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ के भाग लिया और मकर संक्रांति के पर्व पर विशाल भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगमोहन दक्ष, अमित, विपिन शर्मा, राहुल,, बीरपाल, नीरज, प्रेमपाल, अंकित सक्सेना, राजेश, रविंदर, प्रदीप कश्यप, राघव, चंद्रपाल सरोज आदि ने भंडारा कार्यक्रम में अभूतपूर्व सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...