सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किसान संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किसान संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत। तीन नए अध्यादेश व डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को संबांधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। साथ ही उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ढाई सौ से अधिक किसान एवं कृषि मजदूर संगठन घटक है, राकिमस ने पत्र लिखकर  बताया है कि भारत सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान जो तेज हमले देश भर के किसान पर किया है इसके चलते पूरे प्रदेश में सरकार का विरोध किया जा रहा है। सरकार ने तीन नए आध्यादेश  परित किए है,ं जो ग्रामंचल में तमाम किसानों की व्यवस्था को खाद्यान की खरीद, परिवहन भंडार, प्रसंस्करण बिक्री समेत तमाम खाने के श्रंखला को ही बड़ी कंपनियों के हवाले कर देगी। साथ ही किसानों के साथ छोटे दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों को बर्बाद कर देगी। इससे विदेश में घरेलू कारपोरेट तो मालामाल हो जाएंगे प्रदेश के सभी मेहनती विशेष कार्य किसानों नष्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने बिजली की दरों पर भी बढोत्तरी की है। इसके चलते लोगों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम जब भाजपा की सरकार 2014 में बनी थी उस समय से अब तक डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 28 लीटर पेट्रोल पर 24 लीटर बढ़ा दी गई है। इसके चलते वेट ड्यूटी भी बढ़ गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल का दाम 106 प्रति वैरल थे और आज 40 प्रति वैरल हैं और इसके बावजूद डीजल पेट्रोल के दाम सरकार ने बड़ा रखे हैं। सरकार देश के गरीबों से खासतौर किसानों से 52 प्रति लीटर डीजल व पेट्रोल के वसूल कर रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील प्रभारी अनंत अग्रवाल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को सौंपकर डीजल-पेट्रोल के दामों को घटाने की मांग की है। ज्ञापन में गुरूप्रीत सिंह, सुखविन्दर सिंह, सुच्चा सिंह, अवतार सिंह, हीरा सिंह, रंजीत सिंह, मंजीत सिंह आदि लोगों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।

-----------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...