सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सार्वजनिक शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, प्रदर्शन

 सार्वजनिक शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग, प्रदर्शन

हजारा-पीलीभीत। नेपाल सीमावर्ती गांव में बन रहे सरकारी सार्वजनिक शौचालय में बड़े पैमाने पर गोलमाल किया जा रहा है। संबंधित सचिव की मिलीभगत से मानक की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराए जाने से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण में मानक के अनुरुप सामग्री प्रयोग नहीं किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए ग्रामीणों ने सचिव व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है।

    

इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्री नगर में लाखों रुपए की लागत से सरकारी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार शौचालय निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है। मोरंग के जगह पर रेत का प्रयोग किया जा रहा है, वही सीमेंट की मात्रा भी मानक के अनुरुप नहीं प्रयोग की जा रही है। इतना ही नहीं शौचालय निर्माण में लगायी जा रही ईंट भी घटिया किस्म की है और तो और विभाग के किसी भी जिम्मेदार की देखरेख में कार्य न होकर ठेकेदार मनमानी ढंग करा रहे है। ग्रामीणो का आरोप है की मानक के अनुरूप सामग्री प्रयोग नहीं किये जाने से शौचालय के शीघ्र गिरने की आशंका बनी हुई है। लेकिन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है। नेपाल सीमावर्ती गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज व बमनपुरी भगीरथ में भी खड़ंजा वाली ईट का प्रयोग कर बालू से चुनाई करते हुए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इधर ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उक्त ग्राम सभाओं में तैनात सचिव तुलाराम की मिलीभगत से मानक के विपरीत कार्य कराते हुए सरकारी धन को चूना लगाया जा रहा है। शौचालय निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने से ग्रामीणों ने ठेकेदार व सचिव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में इरफान अंसारी, गुलशन बेगम, अजय सिंह, गोविंद, राम सिंह, अनीता देवी, फूलमती देवी, प्रेमशीला देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर, ग्राम विकास अधिकारी तुलाराम ने बताया है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में आधी रेत व आधी मोरंग से चुनाई कराई जा रही है। ईंट देखकर बता पाएंगे। पूरनपुर ब्लाक के अभियंता शालिग राम ने बताया है कि शौचालय निर्माण में मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं किए जाने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

----------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...