सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीयूजी नम्बर नहीं उठाते अधिकारी, वाट्सएप ग्रुप से बना रहे दूरी

आखिर कैसे? आम नागरिक करे अधिकारियों से बात

@punita mishra

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की राष्ट्रीय मीडिया सचिव ने सीयूजी नंबररें की सुरक्षात्मक कोड हटाने की उठाई  मांग


पुनीता मिश्रा.........
गोंडा-यूपी। गोंडा के डीएम डॉक्टर नितिन बंसल ने जैसे ही अपना पदभार सम्भाला। सबसे पहले वह पत्रकार बंधुओ के व्हाट्सअप ग्रुप से लेफ्ट हो गये और जनता की बात सुनने के लिए सरकार सीयूजी नम्बर पर सुरक्षात्मक कोड लगा लिया। इससे न तो उनको कोई अपने ग्रुप से जोड़ सके और न ही उनको कुछ जनहित की खबरें प्रेषित की जाए। डीएम के अलावा जिले के कप्तान राजकरन नैय्यर ने भी किया। शायद इन लोगों की शुरुआत के साथ डीडीओ ने अपने सीयूजी मोबाइल नम्बर की प्राइवेसी बंद ही की थी कि कुछ दिन बाद सीडीओ ने यही नीति अपना डाली कि अभी हाल ही जनपद में आये एडीएम महोदय. भी आते ही यह प्रक्रिया सीख चुके थे कि लोगों के शिकायत पर अब वह एक दो ग्रुप से जुडकर खबरें देख संज्ञान लेते है। जिले के पचास फीसद अधिकारी अपने सीयूजी नम्बर पर सुरक्षात्मक कोड लगा लिए है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आदेशित किया गया है कि कोरोना महामारी (कोविड-19) के समय पीड़ित जन  अपनी समस्या से अवगत कराकर सहायता प्राप्त करें। मीडिया कर्मी भी मुख्यमंत्री महोदय के आदेश का पालन करके जन सहयोग में लगे है किंतु अधिकारियों के क्रिया कलापों से हतोत्साहित होकर पीड़ित हो चुके हैं। इन अधिकारियों को जो सरकार द्वारा सीयूजी नम्बर दिये जाते हैं। जनता की सेवार्थ होते हैं। सार्वजनिक होते है, साथ ही आम नागरिक अपनी बात इन लोगों तक कभी किसी वक्त पहुचाने लिऐ स्वतंत्र होता है। लेकिन साहब को जब किसी जनमानस की समस्या निवारण के लिए फोन किया जाता हैं तो फोन साहब के पी०आर०ओ० उठाते हैं। जवाब आता है साहब मीटिंग में हैं। अगर आप तीन बार यह प्रक्रिया करते हैं तो चौथी बार साहब का फोन नहीं उठता। एक जानकारी के मुताबिक अगर मीडिया कर्मी कोई खबर लगाते या खबरों के ग्रुप में पोस्ट करते हैं तो साहब को संज्ञान में भी नही लेते है। इससे इनके अधीनस्थ कर्मचारी और अराजकतत्वों के हौंसले और भी बुलंद जाते है। ईमानदार कोतवाल ऐसे है जो पीड़ित का काम पैसे लेने के बाद सुनवाई करते है, अपराधियों को सजा दिलाने के नाम पर मौज करते है। पहले पीड़ित का अभियोग पंजीकृत करते बाद में अपराधी से पैसा लेकर पीड़ित पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर देते है। जनपद की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इतना ही नहीं कुछ तो बिना विवेचना किए पहले अपराधी की ओर से मुकदमा दर्ज करके अपनी जेब गरम कर प्राथमिकी लिख देते हैं और बाद में पत्रकारों पर दबाव बनाते है। उसके बाद मामूली धाराओं में पीड़ित का भी मुक्कदमा पंजीकृत कर लेते है। लेकिन जब उसका साक्ष्य लेकर पीड़ित नेता या पत्रकार के साथ जाता है तो विवेचना की बात बताकर मामला सीओ पर डाल देते है। इसका मुख्य कारण होता कि जब जिस जिले का अधिकारी ही समस्या नहीं सुनेगा तो अन्य अधिकारियों के अधीन अधिकारी बेलगाम हो ही जायेंगे। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ  पुनीता मिश्रा ने आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए आवाज बुलंद की है और कहा कि अगर सरकार इस गोण्डा जिले के अधिकारियों के सीयूजी नम्बरों को आम जनमानस के लिए खोलने पर विचार नहीं करेगी तो जितने मामले डेली सरकार के पोर्टल पर आते है उनमें से पचास प्रतिशत भी सरकार नहीं सुधार पाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय गौ रक्षा वाहिनी युवा प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ताआरसी शर्मा निरंकारी, राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट देह अदानी व एडवोकेट सज्जन सिंह, भारत जनरलिस्ट काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार संघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल तिवारी, राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संचालन आचार्य पंडित ब्रिज कुमार दीक्षित व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ गीता गंगा संगठन विनय कुमार मिश्र ने भी सुश्री मिश्रा का समर्थन किया है। साथ ही आचार्य पंडित ब्रिज कुमार दीक्षित ने जानकारी दी है कि हरदोई के डीएम पुलकित खरे ने आचार्य ब्रिज कुमार दीक्षित का नंबर अपने व्हाट्सप्प पर ब्लॉक कर दिया है।
---------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...