सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटे को खाना खाने के लिए भेजकर घर में भूखी रहती है "मां"

बेटे को खाना खाने के लिए भेज कर घर में भूखी रहती है "मां"
पूरनपुर-पीलीभीत। वैश्विक महामारी के दौर में बंद घरों के अंदर जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए भुखमरी का दौर शुरू हो गया है। तहसील किचन में खाना खाने पहुंचे मासूमों के शब्दों ने बहुत कुछ कह दिया।


पूरनपुर तहसील के किचन खाना खाने पहुंचे मासूम बच्चों से बात करने से ज्ञात हुआ कि कहीं ना कहीं लोक लाज और मान प्रतिष्ठा भी स्वाभिमानी महिलाओं के लिए  भुखमरी का कारण बनी हुई है। कई घरों की महिलाएं बच्चों को सरकारी कैंटीन में खाना खिलाने के लिए भेज कर खुद भूखे पेट घरों में हैं। पूरनपुर देहात क्षेत्र से पहुंचे कई बच्चों ने घरों के हालात बयां किए। बच्चों ने कहा, "मम्मी कभी-कभी खाना खाती है" बच्चों ने आगे बताया कि कैंटीन से अगर खाना मिल जाता है तो वह घर ले जाकर मम्मी को खिला देते हैं और ना मिलने की स्थिति में मम्मी को घर में भूखे ही सोना पड़ता है। बच्चों से पूछा गया कि वह लोग किस मोहल्ले के हैं तो बताने में असमर्थ नजर आए।
इंसेट-
महिला संगठनों को आगे आने की जरूरत
खाना मांग कर खाने से परहेज कर रही उन स्वाभिमानी महिलाओं के लिए महिला संगठनों को आगे आने की जरूरत है। विधिवत सर्च अभियान चलाकर गरीबी की चादर ओढ़े आधी आबादी को घरों के अंदर और पर्दे के साथ खाना उपलब्ध कराया जा सकता है। महिला संगठन अगर यह पहल करते हैं तो निश्चित रूप से किसी भी स्वाभिमानी "मां" को खाने की किल्लत नहीं होगी।
इंसेट-
सभासदों की सक्रियता से दूर होगी भुखमरी
निर्वाचन काल के दौरान वार्ड मेंबर ही एक ऐसा शख्स है जो हर परिवार की ख़बर रखता है। कोरोना वायरस के दौर में घरों के अंदर कैद परिवारों पर नगर पालिका क्षेत्र के सभासद और ग्राम पंचायत में वार्ड मेंबर नजर रखे तो काफी हद तक लोगों को भुखमरी से बचाया जा सकता है। सभासद और वार्ड मेंबर संबंधित अधिकारियों को फोन पर ऐसे परिवारों की सूचना देकर मानवीय मदद कर सकते हैं जो खाने का इंतजाम करने में पूरी तरह असमर्थ है।
इंसेट-
समाजसेवी संस्थाओं को शुरू करना होगा शाम का भोजन
वैश्विक महामारी के दौर में समाज सेवा करने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है और बढ़ चढ़कर कई संगठन लोगों की निस्वार्थ सेवा करते देखे गए हैं। लेकिन ज्यादातर संगठन दिन के उजाले में भोजन पैकेट और आवश्यक खाद्य वस्तु वितरित करते हैं। इस परिस्थिति में पका हुआ खाना मिलने वाले परिवार को शाम का खाना नसीब नहीं होता और मजबूरन भूखे पेट ही सोना पड़ता है। समाजसेवी संगठनों को शाम के भोजन के लिए भी प्रबंध करना होगा।
Rpt
#रामनरेश शर्मा,9627719164

टिप्पणियाँ

  1. भाई जी उस जगह का नाम बताओ हम देकर आते अपनी हैसियत के हिसाब से और सही जगह बताओ हमको

    जवाब देंहटाएं
  2. हमारा नाम विकास त्रिवेदी है मेरा मोबाइल नम्बर ये इस पर एक कॉल करके जगह का नाम हमको बता दो 9457690777

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...