सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैंड बाजा वाली शादी में निकाह न पढ़ाएं काजी : मुफ्ती साजिद हसनी

बैंड बाजा वाली शादी में निकाह न पढ़ाएं काजी : मुफ्ती साजिद हसनी
पूरनपुर समेत आसपास के क्षेत्र में डीजे व बैंड बाजे पर सख्ती से पाबन्दी लगी हुई है           
पूरनपुर-पीलीभीत। किछौछा षरीफ के उलेमा आदर्ष षादी की मुहिम चला रहे हैं, षादियों में फिजूलखर्ची के लिए सख्त मना किया जा रहा है। इतना ही नहीं काजी को निर्देशित किया गया है   कवह खर्चीली शादियों में निकाह पढ़ाने न जाए।

पीलीभीत से आए मुस्लिम धर्म गुरू मषहूर इस्लामिक स्कष्लर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी मौलाना, षैख सबीहुल हसन सोहरवर्दी बदायूं ने बरेली के बिथरी चैनपुर मे बीसलपुर से जाहिर अन्सारी की षादी में हिस्सा लिया। इस्लामिक स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने कहा है कि इस्लाम में षादी रस्मो रिवाज नहीं बल्कि इबादत का दर्जा रखती है। षादी पैग़ंबरे इस्लाम की सुन्नत है, इस्लाम निकाह व षादी को आसान करने की षिक्षा देता है। इसके विपरीत लोग इसे मुष्किल बनाने में लगे हुए हैं। दिखावे की वजह से बहुत ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। फिजूलखर्ची को हराम करार दिया है, षरीयत की रोषनी में षादी व निकाह को सादगी के साथ करना चाहिए। नई रस्म व रिवाज और दहेज वगैरा की मांग पर पाबंदी होना चाहिए। बरेली अहले सुन्नत रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष मुफ्ती साजिद ने कहा है कि उलेमा और इमाम की जिम्मेदारी है   कवह अपनी तकरीरो और तहरीरो के जरिए षादी में फिजूलखर्ची लगातार डीजे बैंड बाजे वाली षादी में हिस्सा लेने ही नहीं जाए। ऐसे लोगों का बायकाट करें। अगर गांव में या मोहल्ले में कोई बैंड बाजे और डीजे वाली षादी करता है तो उसका बायकाट कर दें। व्यक्ति विशेष जब तक तौबा न करे उस से रिष्ता तोड़ लें। मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने बताया कि पूरनपुर सहित नव्वे से ज्यादा गांव व आसपास के क्षेत्रों में डी जे व बैंड बाजा पर सख्ती से पावन्दी लगी हुई है। बरेली सहित आस पास के इलाको में उलेमाओं व इमामो से अपील की गई है। वह शादी व निकाह में फिजूलखर्ची और डीजे व बैन्ड बाजे पर पाबन्दी लगाए। इस मौके पर अल बरकात से मौलाना अब्दुल वाहिद अषर्फी, मौलाना मोहम्मद यासीन अषर्फी, मौलाना मुफ्ती रिजवान अषर्फी, मौलाना मुफ्ती साजिद हसनी कादरी, हजरत मौलाना सबीहुल हसन अस्सकाफातुस्सुन्निया केरला और मौलाना गुलाम मुस्तफा किछौछवी, मौलाना अब्दुल कादिर खाँ बरकाती सितारगंज उत्तराखंड, हाफिज फिरोज मुस्तकीम अंसारी, षाहिद अली अन्सारी, राषिद हसन, रफीक अहमद अन्सारी, हाजी आरिफ अंसारी, मो0 फरीद अन्सारी, हाजी रफीक अहमद, अवरार ग्राम प्रधान नवी अहमद आदि लोग मौजूद रहे।


--------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...