सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसडीएम ने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

एसडीएम ने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पूरनपुर-पीलीभीत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार पूरनपुर में एसडीएम ने नवीन मतदाताओं को पहचानपत्र वितरण किए। इसके साथ ही मतदेय स्थलों पर बेहतर कार्य करने वाले बीएलओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया।

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को एसडीएम चन्द्रभानु सिंह ने प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से प्राथमिक विद्यालय अमरैयाकलां की शिक्षामित्र कंचनदेवी कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय डूडा कालोनी नम्बर आठ के शिक्षामित्र सर्वेश कुमार स्वर्णकार, प्राथमिक विद्यालय सिमरिया ता0 महाराजपुर के शिक्षामित्र सोएब मंसूरी, प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर के प्रधानाध्यापक मुकेश बाबू, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सोमारानी, रीमा देवी, तरन्नुम बी, प्रीती मिश्रा शामिल है।
इंसेट-
विद्यार्थियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ
शनिवार को पंडित करूणा कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ ग्रहण कराई गई।

पंडित करुणा शंकर कृष्णा देवी एजुकेशनल एकेडमी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण की गई। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को अट्ठारह वर्ष के युवक व युवतियों को मतदान धर्म, जाति व मजहब से ऊपर उठकर करने के लिए प्रेरित करने को कहा। 18 वर्ष के वह लोग जिनका अभी तक निर्वाचक नामावली में नाम प्रविष्ट नहीं हुआ है, उनको अपना नाम प्रविष्ट कराने के लिए  प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य के साथ प्रदुम मिश्रा, रोहित शुक्ला, मुन्नालाल आकांक्षा गुप्ता ,पारुल ,मुसकान जायसवाल ,नेहा, सरोज, नीतू मिश्रा, रामदेवी, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...