सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीज गुरूद्वारे को खोलने गयी टीम बैरंग लौटी

सीज गुरूद्वारे को खोलने गयी टीम बैरंग लौटी
पूरनपुर-पीलीभीत। कीरतपुर में गुरूद्वारे की सील खोलने गयी टीम को बैरंग लौटना पड़ा, गुरूद्वारा में प्रशासन ने नायब को रिसीवर नियुक्त किया है। गुरूद्वारा को खोले जाने से संबंधित आदेश होने पर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह व सीओ कमल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे थे। लेकिन किन्ही कारण वश सील नहीं खोली गई।
करीब एक साल पहले गांव कीरतपुर में कथित गुरूद्वारे में निशान साहिब न लगाने को लेकर सिख समाज दो गुटो में बट गए और विवाद के बाद तहसीलदार ने डीएम के आदेश पर गुरूद्वारा सीज कर दिया था। इस दौरान मामला कोर्ट में चला गया और 03 सितम्बर को बाबा बलजीत सिंह ने समर्थकों के साथ विवादित गुरूद्वारे पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इससे तनाव फैल गया और मामले में विवाद होने की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जा धमके। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह व निरीक्षक अतर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गुरूद्वारे में दाखिल लोगों को बाहर निकाल दिया पुनः तालाबंदी कर दी थी। गुरूवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर अतर सिंह, व अजब सिंह, माधोटांडा एसएचओ केके तिवारी पुलिस फोर्स के साथ गुरूद्वारे पहुंचे। बताया जाता है कि प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गुरूद्वारा संचालक नियुक्त किया जाना था लेकिन स्थिति अनुकुल न होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को गांव से लौटना पड़ा।
------------------------------------ 
स्कूल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर रोड पर स्थित एपी इण्टर कालेज के प्रधानाध्यापक ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर स्कूल के सामने लगे अतिक्रमण को हटाने की मांग की हैं।

शिकायती पत्र में बताया गया है कि आर्य पाठशाला इण्टर कालेज के गेट के सामने दोनों ओर लगभग 400 मीटर तक सब्जी की दुकाने लग रही है। इससे शेरपुर से आने वाले वाहन एवं सब्जी वालों की ठिलियों से जाम की स्थित उत्पन्न होती है। इससे कालेज में शिक्षण कार्य बाधित होता है। इतना ही नहीं अवकाश के समय छात्र-छात्राओं को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा ने एसडीएम चन्द्रभानु सिंह को शिकायती पत्र भेजकर स्कूल के सामने लगने वाले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
--------------------------------------------------
कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को लिया हिरासत में
पूरनपुर-पीलीभीत। कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने दोनों समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हैं।

पुलिस चौकी घुंघचिहाई में गाटा संख्या 596 रक्वा 0ः7650 है पर राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही सुनील त्रिवेदी पुत्र कृष्ण कुमार त्रिवेदी जबरन दबंगई के बल पर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहा है। इसका समुदाय विशेष के लोग विरोध कर रहे है। गुरूवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान की सफाई करने के साथ ही बांस की जड़ को रास्ते में लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया तो हिन्दू समाज के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। धार्मिक मामले में विवाद की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कोतवाल अतर सिंह के निर्देशन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल ने झगड़ रहे आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उक्त प्रकरण में पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को हिरासत में लिया है, कोतवाली लाये गए लोगों में द्रोण पाल सिंह, सुनील त्रिवेदी, अजय पासवान व सीबू, लतीफ, असलम आदि शामिल हैं।
-------------------------------------
कृषक ने जारी किया धमकी भरा वीडियो
व्यापारी नेता एवं राईसमिलर्स पर लगाये गंभीर आरोप
घर से गायब है कृषक, परिजन हो रहे परेशान
पूरनपुर-पीलीभीत। एक कृषक ने राइसमिलर व व्यापारी नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, इससे हड़कम्प मचा हुआ है। किसान ने व्यापारी नेता व राईसमिलर्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लेने की धमकी भरा वीडियो जारी किया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव आन्नदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी सुखदेव सिंह ने राइसमिलर्स अजमेर सिंह छीना पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में कृषक सुखदेव सिंह ने बताया है कि गांव सिंहपुर निवासी राइसमिलर्स अजमेर सिंह छीना आये दिन उसे प्रताड़ित कर रहे है। इससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है, वीडियो में कृषक हरदोई ब्रांच नहर में डूबकर जान देने की धमकी देते दिख रहा है। सोशल साइट पर वीडियो वायरल होने से हडकम्प मचा हुआ है और कृषक के परिजन किसी भी अनहोनी पर व्यापारी नेता अजमेर सिंह छीना को जिम्मेदार ठहराने की बात कर रहे है। पूरे प्रकरण पर अजमेर सिंह छीना ने बताया कि कृषक के आरोप गलत है, उसकी लोकेशन पंजाब के संगूर में मिल रही है। इंस्पेक्टर प्रकरण को लेकर जांच कर रहे है, पूरा मामला सबके सामने होगा।
--------------------------------------
ऑनलाइन मतदाता सर्वे अभियान सर्वर न मिलने से अधर में लटका
बीएलओ के लिए ऑनलाइन सर्वर डाउन होना बना परेशानी का सबब
पूरनपुर-पीलीभीत। विधानसभा संक्षिप्त पुनरीक्षण के चल रहे ऑनलाइन मतदाता सर्वे अभियान में 51 घण्टे से डाउन सर्वर गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे से चालू हो गया है। सर्वर चालू न होने से सत्यापन कर ठप्प हो गया था। इससे बीएलओ काफी परेशान थे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाने के निर्देश दिए गए है। तहसील क्षेत्र के अध्यापक, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक और आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बीएलओ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। आयोग के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के समस्त बीएलओ मतदाता सूची से घर-घर जाकर आधार कार्ड से लिंक कर सर्वे मोबाईल से ऑनलाइन सत्यापन कर रहे है। लेकिन 24 सितंबर को दोपहर से सर्वर डाउन हो गया है। इससे मतदाताओं का ऑनलाइन सर्वे करीब 51 घन्टे से ठप्प पड़ा था। गुरुवार को साइड पर नया वर्जन लोड किया गया और बीएलओ से वर्जन लोड करने के लिए कहा गया। लेकिन नये वर्जन पर भी कार्य नहीं हो सका। गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे सर्वर चालू होने की जानकारी दी गई। उसके बाद बीएलओ ने ऑनलाइन आधार कार्ड से मतदाता सूची लिंक करने का प्रारम्भ कर दिया। सर्वर ठप्प होने से बीएलओ काफी परेशान चल रहे थे। उधर बार-बार तहसील कार्यालय दिन-प्रतिदिन बीएलओ से लक्ष्य बढ़ाने के लिए जोर दे रहा है। मगर सर्वर बार-बार डाउन होने के चलते तहसील कार्यालय कोई जानकारी बीएलओ को नहीं दे रहा था। पिछले 51 घण्टे के बाद सर्वर चालू होने के बाद बीएलओ ने राहत की सांस ली है।
----------------------------------------
अण्डर 19 क्रिकेट मैच में विद्यार्थियों से छुड़ाये छक्के चौके
पूरनपुर-पीलीभीत। मण्डलीय अंडर 14, 17 व 19 क्रिकेट मैच में पूरनपुर के आठ छात्रों का चयन होने पर विद्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
      पूरनपुर के मिलेनियम वर्ल्ड क्रिकेट अकादमी के कोच अमन वर्मा ने बताया कि पूरनपुर के अंडर-14 में तीन छात्र शिवांश पांडेय, कपिल सिंह, अनमोल सिंह, अंडर-17 में दो छात्र फरदीन खां, वसीम बरकाती, अंडर-19 में तीन छात्र सर्वज्ञ गुप्ता, हिमांशु सक्सेना, आरयुद्ध गुप्ता का चयन मण्डलीय क्रिकेट टीम में हुआ है। जिसमें विद्यालय के सरंक्षक जितेंद्र सिंह, एमडी मनराज सिंह, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने चयनित छात्रों को मैडल व उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अमन वर्मा, अजय प्रकाश, दिनेशचंद्र पांडेय, मनीष, काजल सिंह, सेवाराम, नत्थूलाल आदि मौजूद रहे।
------------------------------------ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...