सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनातन धर्म इण्टर काॅलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन

सनातन धर्म इण्टर काॅलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन
पूरनपुर-पीलीभीत। सनातन धर्म इण्टर काॅलेज में तीन दिन से चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया है। प्रशिक्षण शिविर प्रभारी जिला संगठन कमिश्नर गाइड, शालिनी पाण्डेय, अभिषेक कुमार एवं रजत सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण के पहले दिन छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना व सेल्यूट के बारे में जानकारी दी गई। दसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी गांठ व फांसे बांधना एवं आपदा प्रबन्धन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को अंितम दिवस के समापन पर छात्र-छात्राओं को टेंट बनाना, भोजन बनाने का आयोजन हुआ। इस आयोजन में छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला सचिव स्काउट सतेन्द्र मोहन शर्मा एवं प्राधानाचार्य नरेशचन्द्र शुक्ला ने सयुक्त रूप से चम्पा टोली को प्रथम, महान टोली को द्वितिय व रानी टोली को त्रितीय स्थान प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-------------------------------------
पुस्तक विमोचन समारोह 28 सितम्बर को
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव सपहा के पण्डित जियालाल प्राथमिक स्कूल में 28 सितम्बर को पुस्तक विमोचन का समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजक पत्रकार एवं कवि सतीश मिश्रा के नेतृत्व में किया जायेगा। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डा0 विनोद तिवारी, साहित्य प्रमुख भारती आचार्य देवेन्द्र देव, उपजिलाधिकारी चन्द्रभानू सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल सिंह होंगे। 28 सितम्बर शनिवार को सुबह नौ बजे विचार एवं कवि गोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही 11ः30 बजे से पुस्तक विमोचन समारोह किया जायेगा। इसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। पुस्तक विमोचन समारोह में सैकड़ो लोग शामिल होंगे।
---------------------------------------
बाइकों की आमने सामने भिंड़त में तीन घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर से सामान की खरीदारी करके घर पर लौट रहे बाइकों की आमने-सामने टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

कोतवाली पूरनपुर के गांव अमरैयाकलां निवासी प्रमोद राजपूत, प्रेमपाल और धर्मपाल मंगलवार को सामान की खरीददारी करने बाइक से पूरनपुर गए थे। शहर से वापस आते समय शाम करीब सात बजे पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गुरुद्वारा के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रमोद राजपूत, प्रेमपाल और धर्मपाल गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
---------------------------------
शिक्षा निदेशक बेसिक ने तलब की जांच की रिपोर्ट
परिषदीय स्कूलों में शिक्षक संबंद्धीकरण का प्रकरण 
पूरनपुर-पीलीभीत। विकास क्षेत्र पूरनपुर के परिषदीय स्कूलों में अनैतिक ढंग से किये गए अटैचमेंट पर शिकायत के बाद विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी है, वहीं शिकायतकर्ता संबंधित प्रकरण से पीछे हट चुका है। उसके बाद भी शिक्षा निदेशालय लखनऊ से बराबर जांच रिपोर्ट तलब की जा रही है।

पूरनपुर बीईओ पर शिक्षकों को मनमाने स्कूलों में सम्बंद्ध करने का आरोप लगा था और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत की गई थी। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर बीईओ के खिलाफ विभागीय जांच बैठ गई और जिला बेसिक अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांग ली गई। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में हड़कम्प मचा और अचानक जिला पंचायत सदस्य ने संबंधित शिकायत तत्कालीन बीईओ के खिलाफ करना बताकर अपना हाथ खींच लिया। इतना कुछ होने के बाद भी वर्तमान बीईओ को राहत नहीं मिल पा रही है। अब डा0 सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ ने जिला बेसिक अधिकारी पीलीभीत से उक्त प्रकरण में दो बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट तलब की है, जिला बेसिक अधिकारी को आदेशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से सम्बद्धीकरण निरस्त किया जाये और शिक्षक/अनुदेशकों की तैनाती से भिन्न विद्यालयों में सम्बद्ध करने की अनियमितता के संबंध में एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा सभी विद्यालय का निरीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश हैं।
--------------------------------------
निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षामित्र को अध्यापक ने पीटकर पुलिस को सौंपा
पहले भी हो चुका है शिक्षामित्र व शिक्षक में विवाद
पूरनपुर-पीलीभीत। निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षामित्र के साथ शिक्षक ने हाथापाई कर दी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जरूरी अभिलेख फाड़ दिये। विवाद बढ़ा तो अध्यापक ने डायल 100 को फोन करके शिक्षामित्र को पकड़वा दिया। पुलिस शिक्षामित्र को कोतवाली ले आयी।

विकास क्षेत्र पूरनपुर के रूद्रपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने इं0अध्यापक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, झगड़े से संबंधित तहरीर कोतवाली पूरनपुर में दी गई हैं। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बीएलओ/शिक्षामित्र को आधार सत्यापन व वोटर लिस्ट दुरूस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। आरोप है कि रूद्रपुर प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक मो0 हसन खां व बीएलओ रघुनन्द प्रसाद में निर्वाचन कार्य को लेकर कहा सुनी हो गई। इस दौरान अध्यापक ने गाली गलौज करते हुए शिक्षामित्र को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं निर्वाचन से संबंधित प्रपत्र फाड़ दिये। उसके बाद अध्यापक ने डायल 100 को फोन करके शिक्षामित्र को पकड़वा दिया। पुलिस शिक्षामित्र को पकड़कर कोतवाली लायी। देर शाम तक शिक्षामित्र को कोतवाली में बैठाया गया।
--------------------------------
बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर मेडिकल कैंप का आयोजन
गुरूद्वारा सिंहसभा व नेकी की दीवार के सौजन्य से हुआ सफल आयोजन
पूरनपुर-पीलीभीत। गुरूद्वारा सिंहसभा व नेकी की दीवार के सौजन्य से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि कराया गया है।

आसाम रोड की कमेटी द्वारा बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष में विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप था। शिविर के माध्यम से करीब 500 मरीजों को देखा गया। करीब 20 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए व एक तारीख निर्धारित कर श्रीराममूर्ति स्मारक भोजीपुरा में निःशुल्क ऑपरेशन किये जाएंगे। 50 लोगों को मुफ्त चश्मा वितरित किए जाएंगे। चिकित्सा कैंप के माध्यम से करीब डेढ़ लाख की दवाई फ्री बांटी गई। शिविर के साथ ही गुरूद्वारा समेटी की ओर से सभी धर्म और जातियों के लोगों के लिए एक साथ बैठाकर लंगर की व्यवस्था की गई। नेकी की दीवार की ओर से गुरमेल सिंह, अमनदीप सिंह खालसा, सोनू, सिद्धू, खुशप्रीत सिंह, अधिवक्ता मुकेश गुप्ता, राहुल सक्सेना, सुखराज सिंह व सिंहसभा गुरुद्वारा से कुलविंदर सिंह, रंधावा प्रधान, परविंदर सिंह मावी, जतिंदर पाल सिंह, सतनाम सिंह, मलूक सिंह, करनाल सिंह, निर्मल सिंह, राजविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिकारी वर्ग में नायब अनुराग सिंह व भाजपा जिला महामंत्री गुरभाग सिंह मौजूद रहे।
-----------------------------------------------
चोरी के माल सहित दबोचे गए आरोपित सिख युवक
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव उदरहा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपित युवकों को माल सहित दबोचकर जेल भेजा है, वारदात के दौरान एक आरोपित को गांव वालों ने दबोच लिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से पूछतांछ के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया गया हैं।
प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलबिन्दर सिंह पुत्र बचन सिंह, मनदीप सिंह निवासी कालाभोज को दबोच लिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही दौरान विवेचना चोरी के आरोपितों को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। ग्रामीण के घर से चोरी किये जेवर बेंदा, पायल व नगदी 2000 सहित अन्य सामान भी वरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ दबिश देकर चोरी के आरोपितों को उदरहा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा हैं।
----------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...