सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.08.2019

रासलीला के समापन पर कलाकारों का किया गया सम्मान
पूरनपुर-पीलीभीत। श्रीकृष्ण जनमोत्सव के मौके पर चल रही चार दिवसीय रासलीला का कंस वध के साथ मंगलवार को समापान हो गया। आखिरी दिन की रासलीला देखने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोमती उद्गम स्थल पर पहुंचे। रासलीला के समापन पर कलाकरों को सम्मानित किया गया।

गोमती उद्गम स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रासलीला का आयोजन 24 अगस्त से किया गया था। रासलीला में दूर दराज से पधारे कलाकारों ने सुन्दर प्रस्तुति दी और भक्तों को आनंदित कर दिया। रासलीला के अंतिम दिन कलाकारों की प्रतिभांए देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही कृष्ण जनमोत्सव की कथा का वर्णन किया गया। अर्ध रात्रि तक चले कार्यक्रम के बाद श्रीकृष्ण ने कंस वध करके रासलीला का समापन किया। रासलीला के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही कलाकरों को मंच पर बुलाकर गायत्री परिजन संदीप खण्डेलवाल, नवीन अग्रवाल व अशोक खण्डेलवाल ने माल्यार्पण कर व गायत्री मंत्र का पटका देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक देवेन्द्र कुमार मिश्रा, कलीनगर एसडीएम हरिओम शर्मा, पूरनपुर एसडीएम चन्द्रभानू सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, लेखपाल पुनीत यादव, चन्द्रभान, अनुराम, प्रधान किरन सिंह, लालाराम, योगेश्वर सिंह, पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप, कुवंर निर्भय सिंह मौजूद रहे।
------------------------------------------------
ठेकेदार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर-पीलीभीत। विद्युत डिविजन पूरनपुर में ठेकेदार के खिलाफ भड़के संविदा कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उत्पीड़न व अभद्रता करने का आरोप लगाया हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार सद्दीक खां पर आरोप लगाते हुए बताया है कि ठेकेदार ने बुधवार को आॅपरेटर की कुर्सी पर जबरन बैठकर दस्तावेजों को तहस नहस कर दिया है। इसके साथ ही उक्त ठेकेदार सद्दीक खां ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए एसी0 चीफ अधिशासी अभियन्ता को अपशब्द कहे। आरोप है कि ठेेकेदार ने चार संविदा कर्मियों के नाम व पूरे माह के हस्ताक्षर काट दिए है। इसको लेकर संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। इससे संविदा कर्मचारी भड़क गए और ठेकेदार सद्दीक खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रागविन्दर सिंह, प्रमोद सेनी, धनीराम, राजकुमार, कैलाश वर्मा, ओमपाल सिंह, लक्ष्मीकान्त, रवि शर्मा, महेन्द्र आदि संविदा कर्मचारी शामिल रहे।
इंसेट-
हजारों का बकायेदार है ठेकेदार
विद्युत विभाग जहां दो हजार रूपये बकाया होने पर कनेक्शन काट रहा है, वहीं संविदा कर्मचारियों का ठेकेदार सद्दीक खां हजारों रूपये का बकायेदार है और एक्सईएन के संरक्षण में विद्युत डिविजन पर मनमानी कर रहा है। आरोप है कि देर रात्रि संविदा कर्मचारियों सहित अधिकारियों को भद्दी गाली देने पर संविदा कर्मचारी भड़क गए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
----------------------------------------------
चाकू बरामद होने पर भेजा जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है, चाकू बरामद होने पर युवक का चालान काटकर जेल भेज दिया है।

मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मल्लू के पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस ने इण्डियन बैंक के पास मोहम्मद जावेद की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक के पास एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस मोहम्मद जावेद को थाने ले आई और उसका चालान करके जेल भेज दिया गया है।
--------------------------------------  
नरेगा घर में बेहोशी की हालत में मिला किशोर
पूरनपुर-पीलीभीत। बच्चों के विवाद में एक युवक ने बालक को नरेगा घर में बंद करकेे जमकर पीटा। इससे बालक अचेत हो गया। बालक की माता को इसकी सूचना मिली तो वह भागती हुई नरेगा घर पहुंची और बालक को अचेत अवस्था में देखकर विलाप करने लगी। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
गांव सबलपुर खास निवासी विमला देवी पत्नी हरिचन्द्र ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि पीड़िता का बेटा ग्राम पंचायत घर में खेल रहा था। इस बीच गांव का ही शिवम सिंह पुत्र श्याम सिंह वहां आ गया और पीड़िता के बेटे के साथ मारपीट करने लगा। चीख पुकार सुनकर शिवम सिंह का बड़ा भाई संजू सिंह ने दोनों को बचाया। आरोप है कि जब पीड़िता का बेटा घर वापस आ रहा था तो इस बीच शिवम के पिता श्याम सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया और ग्राम पंचायत घर में लेजाकर बुरीतरह पीटा। मारपीट में बालक अचेत हो गया। जब बालक की मां को सूचना मिली तो वह भागती हुई नरेगा घर में पहुंची और अचेत बालक को उठाकर प्राईवेट चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
------------------------------------
सड़क हादसे में एक ग्रामीण घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क हादसे में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत बिगड़ने पर बरेली के प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

गांव निजामपुर निवासी नन्हे लाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जाता है हादसा करीब 06 बजे दुर्जनपुर कलां के पास हुआ था। नन्हे लाल शाम को घर वापस लौट रहे थे। बाइक तेज होने से दुर्जनपुर कलां के पास बाइक गड्ढे में गिर गई। हादसे में नन्हे लाल के सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह अचेत हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर घायल नन्हे लाल को बरेली रेफर कर दिया गया है।
------------------------------------
युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक ने घर में चल रहे विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अतर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

चैकी बलराम क्षेत्र के गांव बिलन्दपुर अशोक निवासी विनोद पुत्र नेवाराम ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जाता है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इससे तंग आकर युवक ने जहर खा लिया। जहर खाकर युवक की हालत खराब हुई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने जब युवक को जमीन पर गिरते देखा तो हड़कम्प मच गया और आनन फानन में अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल अतर सिंह व चैकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ हैं।
--------------------------------------------  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...