सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.08.2019

तराई में चल रहे आधा दर्जन से अधिक फर्जी स्कूल
पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांवो में विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से करीब आधा दर्जन फर्जी स्कूल संचालित हो रहे है। शिक्षा विभाग सब जानते हुए भी मौन है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मिलीभगत से चल रहे फर्जी स्कूल में बच्चों के अविभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग इन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहा है।


तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव में करीब आधा दर्जन फर्जी स्कूल संचालित है। लेकिन शिक्षा अधिकारी इन स्कूलों पर कोई कार्रवाई नही कर रहा है। इन स्कूलों का प्रतिवर्ष यह गोरखधंधा जारी रहता है। बच्चों के अविभावकों से मनमाने रूपये फीस के रूप में वसूले जाते है। विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से तराई क्षेत्र के बाबूराम मेमोरियल शिक्षा समिति स्कूल की मान्यता न होने पर भी फर्जी तरीके सें 75 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है जोकि गैरकानूनी है। वहीं राजकीय विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल रमनगरा में भी यही स्थिति है इस स्कूल में 400 बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आदर्श एजूकेशन स्कूल रानीगंज मथना में फर्जी तरीके से 150 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। सरदार निरजंन सिंह जूनियर हाई स्कूल कलीनगर में बिना मान्यता से 150 बच्चों का दाखिला किया गया है। यह स्कूल प्रतिवर्ष बच्चों के अविभावकों से मोटी फीस, ड्रेस के नामपर अवैध वसूली करते है। लेकिन बड़ी बात यह है कि शिक्षा अधिकारी सब जानते हुए भी कोई कार्रवाई नही कर रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह स्कूल विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे है।
---------------------------------------------
चार दिन से इलाज को भटक रहा टीबी का मरीज
पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण पिछले चार दिन से टीबी रोग का इलाज कराने को अस्पताल के चक्कर काट रहा है, सीएचसी में उपचार न मिलने पर मरीज के परिजनों ने गुरमेल सिंह नेकी से संपर्क किया और इलाज कराने की गुहार लगाई। इसके बाद अस्पताल पहुंचे गुरमेल सिंह नेकी ने एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह को पूरे प्रकरण से आवगत कराया तो स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और मरीज का उपचार शुरू किया गया।

गांव सिमरिया ता0 अजीतपुर विलहा के रहने वाले मुन्ना लाल वर्मा 52 टीबी रोग से पीड़ित है, आरोप है कि वह उपचार के लिए पिछले चार दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर काट रहे है, लेकिन उनको उपचार नहीं मिल रहा है। आर्थिक स्थित ठीक न होने से मुन्ना लाल वर्मा के परिजन इलाज को लेकर काफी परेशान है। शुक्रवार को वह इलाज न मिलने से परेशान हो गए तो गुरमेल सिंह नेकी के संपर्क में पहुंचे तो अस्पताल तंत्र अलर्ट हुआ। उसके बाद मरीज की जांच आदि शुरू की गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 छत्रपाल सिंह ने बताया कि मरीज को अस्पताल नहीं भगाया गया। टीबी लैब सुपरवाइजर शेर सिंह का कहना है कि वह लोग अभियान चलाकर ऐसे मरीज चिन्हित कर रहे है, संबंधित मरीज की एमडीआर जांच भेजी गई है इस जांच में 72 घंटे का समय लगता है। मरीज का उपचार किया जा रहा हैं।
--------------------------------
ठाकुरद्वारा मंदिर में मना बालकृष्ण का छठीमहोत्सव
पूरनपुर-पीलीभीत। ठाकुरद्वारा मंदिर में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की छठीमहोत्सव का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एकत्र होकर भजन कीर्तन किया एवं कढ़ी चावल माखन मिश्री का भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

मंदिर में छठी महोत्सव के अवसर पर महिला मंडल की ओर से नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम रखा गया था। आयोजन में प्रमुख रूप से मधु खण्डेलवाल, कांता खण्डेलवाल विजय लक्ष्मी, गीता, साधना, कमला सर्वेश देवी, अनिता गुप्ता शशि शकुंतला नीरू अल्का, संतोष देवी, विनीता, स्वेता, संगीता, हरगोविंद बाजपेई, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
----------------------------
ग्रामीणो ने उठाया वन संपदा को बचाने का बीड़ा
हजारा-पीलीभीत। वन संपदा को बचाने के लिए गांव के लोग सामने आ रहे है, बार्डर क्षेत्र के ग्रामीणो ने एक बैठक कर रणनीति भी बना ली है। जंगल पेड़ो की सुरक्षा के लिए खुद निगरानी करेंगे।

उत्तर लखीमपुर खीरी वन प्रभाग संपूर्णानगर खीरी वन रेंज के अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांव सिंघाङा उर्फ टाटरगंज, आजादनगर, कंबोजनगर, टिल्ला नंबर चार मे बेशकीमती शीशम के जंगल है। इन जंगलो से लकड़कट्टे आये दिन मोटे-मोटे पेड़ो को काटकर डनलप, बाईक व साईकिल से नेपाल ले जाकर औने-पौने दामो मे बेच देते है। लकड़ी तस्करी का विवाद अभी हाल ही मे इतना बड़ा रूप ले लिया था कि वन कर्मी के रायफल से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। इसमे ग्रामीणों और वन विभाग की ओर से एक दूसरे के खिलाफ हजारा थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसे विवाद से बचने के लिए सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज गांव में ग्राम प्रधान कुलवंत सिंह की अध्यक्षता मे पूरे गांव की एक बैठक की गई। बैठक में सभी लोगो ने गांव से सटे जंगलो और वन संपदा की सुरक्षा करने और निगरानी कर बचाने के लिए रणनीति तय करते हुए बीड़ा उठाया है। साथ ही यह भी तय किया है कि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो के साथ मिलकर उनका सहयोग करते हुए वन तस्करो के खिलाफ एकजुट रहना है। इतना ही नही जंगल में स्वय गश्त करके और वन तस्कर को पकड़कर वन विभाग व एसएसबी के सुपुर्द किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान कुलवंत सिंह, पूर्व प्रधान भजन सिंह, त्रिलोक सिंह, देशराज सिंह, जगीर सिंह, वचन सिंह, पूरन सिंह, हरनेक सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
---------------------------------
प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता ने लगाई फांसी
पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला को देर रात्रि उसके पति ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने सुबह दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाने पर घर में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में महिला को सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया हैं।

एक गांव में बीती रात विवाहिता को उसके सौहर ने घर में प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान घर में जमकर हंगामा हुआ और प्रेमी जान छुड़ाकर भाग निकला। गुस्साए पति ने बेगम की जमकर धुनाई लगा दी और विवाहिता के परिजनों को इस करतूत से आवगत कराया। बेगम इस अपमान को सहन नहीं कर सकी और परिजनों से नजर बचाते हुए जान देने की नियत से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। विवाहिता को कमरे में जाते देख परिजन पीछे से दाखिल हो गए और ऐन मौके पर उसे बचा लिया। गर्दन में फंदा लग जाने से विवाहिता की हालत खराब हो गई। अफरा तफरी के बीच महिला को 108 एम्बुलेंस से लाकर अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं।
-----------------------------------

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...