सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.08.2019

कार चालक ने गाय को रौंदकर बाइक को मारी टक्कर
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात एक अनियंत्रित कार ने गाय को रौद दिया। इसके साथ ही सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आसाम रोड पर चांट फिरोजपुर के पास स्थित बिजली घर के सामने कार संख्या यूपी 27 एएल 9293 ने हाइवे के किनारे खड़ी गाय को रौंद दिया। गाय के टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक में जा भिड़ी। हादसे में गाय की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार प्रकाश कुमार व कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और डायल 100 को फोन किया गया लेकिन डायल 100 मौके पर नही पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने प्राईवेट वाहन से घायलों को अस्पताल में भिजवाया है, दुर्घटना में घायल हुए युवकों की हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
-------------------------------------------
निशुल्क ड्रेस पाकर बच्चों के चहरे खिले
पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे।

नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन में जिला योजना समिति के सदस्य एवं रोटरी क्लब पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरित की। स्कूल में 164 बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापिका परवीन आरा ने कराया था। इस मौके पर बीईओ सुरेश पाल, अयूब अली, गुरूप्रीत कौर, इन्दु गंगवार, रोहित मिश्रा, चिरोंजी लाल, स्वीटी मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
------------------------------------------------
शहरी आवास आवंटन में धांधली का आरोप
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर निवासी अहीद खां ने शिकायती पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद के अन्र्तगत बनाये गए आवासों की जांच कराने की मांग की है, आरोप है कि अपात्रों को आवास आवंटित किये गए है और गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं।

परियोजना अधिकारी डूंडा को भेले गए शिकायती पत्र में बताया है कि नगर पालिका परिषद के अन्र्तगत विभागीय कर्मचारी व सभासद सांठ गांठ करके पक्के मकान वालों को आवास देकर उनसे 35 से 40 हजार रूपये प्रति आवास लेकर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की धनराशि आवंटित कर रहे है। आरोप है कि गरीब पात्र लोगों से आवास के नामपर रूपये मांगे जाते है और रूपये न देने पर आवास नही दिया जाता है। इससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल की जा रही है। इसको लेकर ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के अहीद खां पुत्र हबीब खां ने शिकायती पत्र में आवासों की जांच कराकर गरीब पात्रों को आवास दिलाने की मांग की है।
-----------------------------------------
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव चंदिया हजारा में बाढ़ के चलते हो रहे भूमि कटान को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चन्द्रभानु सिंह को सौंपकर बाढ़ कटान को रोकने की मांग की है।

गांव चंदिया हजारा में बाढ़ के पानी की वजह से भूमि कटान तेजी से हो रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जिस जमीन पर खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है वह भूमि बाढ़ के पानी में बह रही है। ग्रामीणों की फसलों पर संकट मडरा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बाढ़ कटान से पीड़ित गांव की तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नही जा रहा है। बाढ़ कटान करती हुई राहुल नगर तक पहुंच गई है, शासन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाने से ग्रामीण रेत आदि का प्रयोग करके स्वंय बचाव कार्य की व्यवस्था कर रहे है। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चन्द्रभानु सिंह को सौंपकर बाढ़ कटान से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री ओमकार पाण्डेय, सुनील कुमार वर्मा, तोताराम, गोपाल, राजेन्द्र सिंह, निर्मल विश्वास, अजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 
----------------------------------------------
दबंगो ने युवक व महिला को दौड़ाकर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। खेत से घर आ रहे एक युवक को दबंगो ने रोककर जमकर पीटा। युवक को बचाने आई महिला को भी उक्त लोगों ने लात घूसों से पीटा। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

चैकी बलरामपुर क्षेत्र के गांव जितोरिया टांडा निवासी अनीता पत्नी स्व0 श्यामचरन ने बताया है कि 26 अगस्त को देवर खेत से घर आ रहे थे। इस बीच गांव के ही राधेश्याम पुत्र रामेश्वर, छोटे, संजीव व राममूर्ति ने रोककर देवर की जमकर लात घूसों से पिटाई लगा दी। चीख पुकार सुनकर बचाने आई महिला अनीता व उसकी पुत्री को उक्त लोगों ने गांव में दौड़ाकर पीटा। इसके बाद पीड़िता ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के देवर को पकड़कर चैकी ले आई। इसको लेकर पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर देवर को छोड़ने व आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
------------------------------------------
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। मोहल्ला बमनपुरी निवासी यागवेन्द्र कुमार आर्चाय ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनबवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया है कि चीनीमिल में काम करते समय पीड़ित की तीन उंगलिया कट गई थी। इससे यागवेन्द्र एक हाथ से दिव्यांग हो गया। इसके बाद यागवेन्द्र ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विकलांगसंग पुर्नवास केन्द्र निकट काशीराम बारात घर कैम्प में कई बार आवेदन किया। लेकिन अभी तक उसका दिव्यांग प्रमाण जारी नही किया गया है। यागवेन्द्र ने बताया है कि पूरनपुर चीनीमिल में दिव्यांग प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। इसको लेकर यागवेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र भेजकर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की है।
-----------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...