सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.07.2019

तिरंगे के साथ शारदा नदी से जल लेने रवाना हुए कांवरिया
दो दिन के बाद सिरसा के जंगल में स्थित सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पर पहुंचेंगा कांवरियों का जत्था
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव सुखदासपुर से शारदा नदी पर जल लेने गए कांवरियों के जत्थे का गांव के मुख्य तिराहे पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कांवरियों के स्वागत के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम भी किया, बड़ी संख्या में लोग भजनों पर झूमते रहे।
     सुखदासपुर गांव से करीब 45 कांवरियों का जत्था 28 जुलाई को शारदा नदी पर जल भरने के लिए रवाना हुआ। दो दिवसीय पैदल यात्रा के बाद शारदा नदी से जल भरकर इकोत्तरनाथ मंदिर जाते समय दूसरे दिन सुखदासपुर गांव के मुख्य तिराहे पर पहुंचे। यहीं उन्होंने विश्राम किया। ग्रामीणों ने कांवरियों के स्वागत के लिए रात्रि में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कांवरियों ने भजन गाकर ग्रामीणों को भक्तमय कर दिया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरण किया। सोमवार को कांवरियों की पैदल यात्रा सुबह के समय इकोत्तरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर आत्माराम कुशवाहा, रामवरन, कृपालसिंह, रवि, द्वारिका प्रसाद, विनोद कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अंकित कुमार, सनी, श्रीराम, प्रेमपाल, महिपाल, शिशपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रशान्त, विशाल, गुड्डू, रमेश कुमार, संजीव कुमार, गंगासरन, बाबूराम, छोटू आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
ट्राली में जा घुसी बाइक, दो युवक गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार रोड चीनीमिल के पास ट्राली में कांवर लेकर आ रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। हदसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवको को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दियोरिया कलां के गांव कुसुमा निवासी शांति स्वरूप व कान्ता प्रसाद सावन के माह में सोमवार को गोला से कांवर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटार हाइवे पर चीनीमिल के पास गंगा राईसमिल के सामने युवक की बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली में जा टकराई। हादसे में शांतिस्वरूप व कान्ता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर काफी भीड़ एकत्र हो गई और 108 एम्बुलेंस से घायल युवकों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शांति स्वरूप की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही हैं।
-------------------------------------  
नेपाल बॉर्डर पर भारतीय जवानों ने पकड़ा ट्रैक्टर व मटर
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी पीलीभीत के जवानों ने सोमवार को तस्करी के लिए जा रही पीली मटर को बाइक व ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में तस्कर भागने में सफल रहे।

49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी बसही के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीती रात पिलर संख्या 203 के निकट बॉक्सर बाइक यूपी 27 डी 3690 के साथ 25 किलो ग्राम के 16 कट्ठा पीली मटर अस्सी हजार रूपये का सीजर बनाकर माल को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 199 के पास नेपाल से भारत आ रहे एक हालैंड ट्रैक्टर को भारत लाते समय चालक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ट्रैक्टर को भगाने लगा और मौके से ट्रैक्टर छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। बीओपी चौकी बसही के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि पकड़े गए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करने के लिए संपूर्णा नगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पीली मटर, चाइनीज मटर की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है आए दिन तस्कर मटर की नेपाल से भारत तस्करी कर मोटी कमाई करने में लगे हुए हैं। एसएसबी जवान सीमा पर चौकसी बरत रहे है उसके बाद भी तस्करी की वारदातें सामने आ रही हैं। इससे पूर्व भी एसएसबी ने मटर सहित पशुओं को भी पकड़ चुकी है।
-------------------------------------
ट्रांस शारदा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चरमराई वर्षों से शिक्षक विहिन हैं विद्यालय
हजारा-पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे गांव मे शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है तो वही वर्षों से विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणां को सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणां ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
   

न्याय पंचायत कबीरगंज के इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांव सिंघाङा उर्फ टाटरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नहीं होने के चलते शिक्षामित्र विद्यालय चला रहे है। इतना ही नहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघाङा उर्फ टाटरगंज में वर्ष 2016 से कोई शिक्षक नहीं है। इस विद्यालय में आज तक किसी अन्य शिक्षक की तैनाती नही होने से छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़़ रहा है और पढ़ाई भी चौपट हो रही है। इधर, बमनपुरी भगीरथ के टिल्ला नंबर चार के विद्यालयां में भी यही हाल है। इन विद्यालयों में भी शिक्षक नहीं होने के चलते शिक्षामित्र के ही सहारे विद्यालय चल रहे है। सिंघाङा उर्फ टाटरगंज के ग्राम प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव के विद्यालय में शिक्षक तैनात करने के लिए अधिकारियों से कई बार कहा गया है लेंकिन अभी तक अमल नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते सरकार की मंशानुसार ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है और देश व नौनिहालो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बैल्हा प्रधान मनजिंदर कौर टाटरगंज, प्रधान कुलवंत सिंह, बमनपुरी भगीरथ प्रधान गुरदेव सिंहं ने रोष जताते हुए शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
-------------------------------------------
बालिका सुरक्षा अभियान के अंर्तगत छात्राओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकरी
पूरनपुर-पीलीभीत। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को एनजीएस जूनियर हाई स्कूल में बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

गांव गैरतपुर जप्ती के एनजीएस जूनियर हाई स्कल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था आरके  कश्यप और सी0डब्लू0सी0 की टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार बालिका सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। किशोरियों व छात्रों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर समाज में जागरूकता लाने के लिए बालिका सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक आरके कश्यप ने बालिकाओं को हेल्पलाईन नम्बर 100, 1090, 1098, 181 के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर काफी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विजय प्रकाश द्विवेदी व अन्य लोग शामिल रहे।
----------------------------------------
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रगतिशाल अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशुतोष कुमार को सौंपा हैं, अधिवक्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे और वकीलों पर हो रहे हमलों से चिंतित होकर सुरक्षा की मांग कर रहे है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित खराब हो रही है, आये दिन निर्दोष अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही है। लेकिन न्यायलय परिसर में कोई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नही है। इसको लेकर प्रगतिशाल अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित ज्ञापन जोकि द्वारा एसडीएम चन्द्रभानु सिंह जाना था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार आशुतोष कुमार को सांपा गया है, तहसीलदार न्यायालय परिसर में पहुंचे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा बल एवं कानून व्यवस्था को दुरूस्त कराने व अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग से संबंधि ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, संयुक्त सचिव नईम खां, देव शर्मा विचित्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो0 यूनुस खा, अरजिन्दर सिंह महल, इफ्तखार खान, कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सक्सेना, संजय विश्वास, अवधेश पाण्डेय, मुकेश गुप्ता, मीना गुप्ता, रेखा देवी शर्मा, देवेन्द्र कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।े
------------------------------------------
गोमती उद्गम स्थल पहुंचा 51 कावंरियों का जत्था, लगे जयकारे
पूरनपुर-पीलीभीत। चतुर्थ डाक कांवड़ यात्रा में 51 भक्त शामिल हुए और गोमती उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना करके गंगा जल लेकर शिव शक्ति धाम पहुंचेंगे।
कांवड़ यात्रा में पंडित अनिल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजन के साथ मां गोमती की एवं मां गंगा की आरती के साथ भक्त रवाना हुए और रास्ते में जयघोष व डीजे का आनंद लेकर शिव शक्ति धाम में पहुंचकर जलाभिषेक किया। यात्रा में महंत नितिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, विशाल, शैलेंद्र गुप्ता, कौशलेन्द्र, बन्नू, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, कंहैया खंडेलवाल, ऋषभ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रितेश, शेखर, अनंत, नितिन वर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।
--------------------------------------
मेड़ जोतने के विवाद में सिख युवक को दौड़ाकर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। खेत की मेड़ के विवाद में एक युवक को दौड़कर पीटा गया, सिख युवक ने मौके से भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया में फार्मर गुरदेव सिंह पुत्र लक्खा सिंह का विवाद पड़ोसी महिला काश्तकार रजविन्दर कौर पत्नी सतनाम सिंह से चल रहा था। आरोप है कि गुरदेव सिंह ने रजविन्दर कौर के खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला दी। इसके विरोध में महिला काश्तकार रजविन्दर कौर के बेटे गुरजन्ट सिंह के साथ मारपीट की गई। सिख युवक की ओर से उसकी मां रजविन्दर कौर ने गुरदेव सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया हैं।
-----------------------------------------
कोर्ट के आदेश पर लड़की को भगाने का मामला दर्ज
पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कर लिया है, करीब चार माह पूर्व युवती को महेश उर्फ सरकन्ने बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट न दर्ज करके मामले को टहला दिया था और मजबूरन युवती के परिजनों ने कोर्ट में अपील की। चार माह बाद कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमें का आदेश किया। पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर भगाने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांव उदयपुर खुर्द निवासी महेश उर्फ सरकन्ने, मुन्नी देवी निवासी कायस्थान, सत्यपाल, ईश्वरवती व अमृता जाटव निवासी उदयपुर खुर्द के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया हैं।
--------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...