सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.07.2019

किशनपुर हरिपुर के ग्रामीणों ने चकबन्दी कराने को सौंपा ज्ञापन
ग्राम प्रधान पर लगाये गंभीर आरोप
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव किशनपुर हरिपुर के ग्रामीणों ने नायब को ज्ञापन देकर चकबन्दी कराने की मांग की है, इसके साथ ही ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाये हुए बड़े काश्तकारों का संरक्षण करने की शिकायत की हैं।

शुक्रवार को तहसील प्रांगण पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को संयुक्त ज्ञापन देकर पंचायत में चकबन्दी कराने की मांग की है, आरोप है कि प्रधान के संरक्षण भू-माफिया जंगल आदि की जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किये हुए है। पड़ोसी गांवों में चकबन्दी होने के बाद भी किशनपुर हरिपुर को अनदेखा किया गया। सिख समुदाय के लोगों पर जंगल की जमीन जोतने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। गांव में चारागाह से लेकर कब्रिस्तान व चकरोड पर अवैध कब्जे हैं। चकबन्दी की मांग करने वालों में राम सागर, मुजाहिद अली, सुनील कुमार, अरविन्द कुमार, श्रीकृष्ण, राजेन्द्र, चन्द्रपाल, रामरतन, राम आसरे, अनिल, नियामतुल्ला, ओमप्रकाश, बब्लू, इन्द्रजीत, धर्मपाल, रामचरन, राधे चरन, तेज राम, रोशन लाल, सरेन्द्र आदि शामिल हैं। 
--------------------------------
एचएस एकेडमी में एसएसबी कमाण्डेन्ट ने किया वृक्षारोपण
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान एचएस एकेडमी कृष्णानगर में पीलीभीत एसएसबी 49 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट दिलबाग सिंह ने पौधा रोपण किया।
कार्यक्रम में 50 पौधों स्कूल में रोपे गए। वृक्षरोपण के अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुऐ कमाण्डेन्ट ने कहा कि प्रति व्यक्ति पेड़ का औसतन काफी तेजी से घटता जा रहा है भविष्य में ग्लोबल वार्मिंग के साथ साथ दूषित पर्यावरण मानवीय जीवन के लिए महा संकट बनने वाला है, इससे बचने का एक मात्र विकल्प है कि वृक्षों की रक्षा करें व अधिक से अधिक पौधे लगायें। विद्यालय प्रबन्ध निदेशिका लक्ष्मी शर्मा ने पर्यावरण एवं वृक्षों के संबंध में तथ्यपरक ढंग से समझाते हुये वृक्षारोपण का आह्वान किया और मुख्य अतिथि सहित क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण के दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
----------------------------------
बेटे के खिलाफ मां ने थाने मे दी तहरीर
हजारा-पीलीभीत। बेटे से आजिज होकर मां ने थाने पहुंचकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
   थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का मजरा चंदनगर निवासी बेवा ज्ञानमती ने हजारा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया है कि उसका पुत्र रिंकू आये दिन शराब पीकर घर मे उत्पात मचाते हुए घर का सामान तोड़फोड़ करने के साथ साथ मां ज्ञानमती व पत्नी नीतू के साथ रोज गाली-गलौज करता रहता है। हद तो बीती रात हो गयी जब वह शराब के नशे मे धुत्त होकर घर पहुचा और मां को पीटने लगा और जब उसकी गर्भवती पत्नी नीतू पहुंची तो मां को छोड़कर पत्नी पर टूट पड़ा और जमकर पिटाई लगा दी। पत्नी पड़ोस के घर बचने के लिए भागी तो वहा भी पहुंचकर मारपीट की। दोनां को काफी गुम चोटे लगी है। पुत्र की करतूत से आजिज होकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------------------------------------
उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण
हजारा-पीलीभीत। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, कब्जा करने के खिलाफ व्यवस्थापक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
  उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की भूमि जो हजारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाजारघाट बैल्हा मे है। उक्त जमीन के व्यवस्थापक के रूप मे अरविंद कुमार वर्मा तैनात है। व्यवस्थापक ने हजारा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया है कि संस्था की भूमि बाजारघाट बैल्हा में है और उक्त भूमि पर बाजारघाट बैल्हा निवासी रेशम सिंह पुत्र अमर सिंह व करतार सिंह पुत्र नारायण सिंह अवैध रूप से कब्जा करके पक्का निर्माण कार्य करवा रहे है, अवैध निर्माण कराने से मना किया तो उक्त लोग व्यवस्थापक पर ही आग बबूला हो उठे और जान से मारकर जमीन मे दबाने की धमकी देने लगे। मारपीट पर अमादा हो उठे। मुश्किल से भागकर जान बचाई और थाने पहुंचकर आरोपितां के खिलाफ तहरीर देकर अवैध रूप से हो रहे कब्जा रुकवाने की गुहार लगाई है। व्यवस्थापक वर्मा ने प्रधान कार्यालय सेवापुरी वाराणसी व लखनऊ भी सूचना प्रेषित कर दी है। हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि उक्त प्रकरण में कंबोजनगर पुलिस चौकी पुलिस से जानकारी मांगी गई है।
----------------------------------
थाना हजारा में पुलिस ने किया बलवा ड्रिल
हजारा-पीलीभीत। हजारा पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभियान के तहत थाना प्रांगण में ड्रिल का अभ्यास किया, बलवा में दंगाईयों को खदेड़ने के तरीके पुलिस कर्मियों को समझाये गए। थाना प्रभारी के निर्देश पर थानास्तर पर तैनात पुलिस कर्मी इस अभियान में शामिल हुए। 

 इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के थाना हजारा पुलिस ने शुक्रवार  को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के निर्देश पर एसएसआई सुशील कुमार, उप निरीक्षक सुरेशपाल सिंह, उप निरीक्षक यशपाल सिंह व उप निरीक्षक सरोज कुमार व पुलिस कर्मी सावन मास के चल रहे थाना हजारा में दंगा नियंत्रण उपकरणों से बल्बे ड्रिल का अभ्यास कराया गया व बल्बे से संबंधित बारीकियों को समझाया गया। दंगा नियंत्रण अभियान में महिला पुलिस कर्मी को विशेष तरह का प्रशिक्षण दिया गया हैं।
--------------------------------
चाकू रखने के आरोप में युवक को जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक युवक को मजार के पास से पकड़कर जेल भेजा है, युवक के पास चाकू बरामद होने पर उसका थाने लाकर चालान कर दिया गया है।
पुलिस ने गश्त के दौरान ब्लाक रोड पर एक मजार के पास सलमान पुत्र रफीतुल्ला निवासी रजागंज को चाकू के साथ पकड़ा था और शुक्रवार को चालान किया गया।
------------------------------
सड़क दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। दो दिन पूर्व खुटार हाइवे पर एक व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे के बाद घायल को पीलीभीत रेफर किया गया।

दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्ति वेदप्रकाश मिश्रा के पुत्र विजय कुमार मिश्रा निवासी पिपरिया दुलई ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, काली पल्सर चालक अमरिया का बताया जा रहा है पुलिस ने मुकदमें में इसका जिक्र किया हैं।
---------------------------------
लड़की भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक गांव से लड़की भागने के मामले में मुकदमा कायम किया है, आरोप है कि परिजनों की गैर मौजूदगी में आरोपित लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए।

लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में गांव कढैया निवासी अजीत उर्फ छुन्ना, अवनीश पुत्र रामभजन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई हैं।
-----------------------------------
तहसील से बाइक चोरी
पूरनपुर-पीलीभीत। तहसीलदार न्यायालय में गवाही देने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी चली गई, कोर्ट से लौटे व्यक्ति ने बाइक न पाकर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

थाना माधोटांडा के गांव ढकिया केसरपुर निवासी ताराचन्द पुत्र सीताराम तहसीलदार न्यायालय में गवाही देने आया हुआ था। बाइक संख्या यूपी 26 5564 को खड़ी करके अंदर चला गया। इस दौरान बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने ताराचन्द की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया हैं।
---------------------------------------  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...