सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.06.2019

अब पूरनपुर की बहू ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब
@रामनरेश शर्मा
पूरनपुर-पीलीभीत। मुंबई में आयोजित आईएम पावर फुल संस्थान के कंपटीशन में पूरनपुर की बहू ने मिसेज इंडिया 2019 का खिताब जीत कर पूरनपुर का नाम रोशन किया है, यह कार्यक्रम विगत 20 जून को मुंबई में आयोजित किया गया था।

अभी हाल ही में पूरनपुर की हिना खान ने ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम दर्ज कराते हुए पूरनपुर को एक नई पहचान से नवाजा था। हिना खान पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी शरीफ खान की पुत्री है और बेहद मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी आज वह विज्ञापन एवं सीरियल में काम करके अच्छी पोजीशन पर है। इधर, ब्लॉक रोड पर स्थित पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले चिकित्सक डॉक्टर राजेन्द्र कुमार पांडे की पुत्रवधू अंजू गौनिया पांडे पत्नी कपिल पांडे ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में मिसेज इंडिया 2019 का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। वे पेशे से प्रोफेशन हैं और उनकी 07 साल की बेटी मेहल पांडे है पति कपिल पांडे एक कंपनी में जनरल मैनेजर की जॉब करते हैं। आई एम पावरफुल मिसेज इंडिया 2019 के कार्यक्रम में देश भर से तमाम महिलाएं शामिल हुई थी। मिसेज इंडिया 2019 का खिताब पूरनपुर की बहू अंजू गौनिया पांडे के नाम होने पर शशांक पांडे, हितेश शर्मा, सलभ सक्सेना आदि ने बधाई दी है।
---------------------------------
भू-माफियाओं ने किया दलित पट्टेदारों की जमीन पर कब्जा
पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीगनर में दलित पट्टेदारों की जमीन पर अनाधिकृत रूप से भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है, आवंटित जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तमाम पट्टेदार एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की।
पट्टेदारों की भूमि पर अवैध कब्जे में मामले में उपजिलाधिकारी कलीनगर जंग बहादुर सिंह यादव को दिये गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि हरिजन अनुसूचित जाति जाटव के पट्ट पर कब्जा कर लिया गया है, पट्टेदार ग्राम पंचायत मैनी गुलड़िया के मूल निवासी है। कृषि आवटन पट्टा मैनी गुलड़िया के गाटा से 128 मि में 8 वर्ष पहले का हुआ था राजस्व विभाग से भूमि की तीन वार पैमाइस करके कब्जा दिलाया गया है। पट्टेदार इस भूमि पर धान की फसल लगाये हैं, धान की फसल देखने गये तो भारतीय किसान यूनियन के नेता रमेश चन्द्र दद्दा व चेतन्य देव मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा नि0 पंकज कालोनी, चन्दन शाह पुत्र अरविन्द शाह, नित्या नन्द पुत्र शितपद सहित पांच अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी हैं। इस संबंध में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र दद्दा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, एसओ माधोटांडा ने फोन करके बताया है कि उनके खिलाफ तहरीर मिली है, रही बात पट्टेदारों की तो वह फर्जी है। कलीनगर तहसील प्रशासन आन्दोलनकारियों पर दवाब बना रहा है।
इंसेट बयान- जंग बहादुर सिंह यादव, एसडीएम कलीनगर।
पट्टे चालिस साल पुराने है, पूरे मामले की जांच अभिलेखों के आधार पर की जाएंगी और जो सही होगा प्रशासन उसके साथ है।
-------------------------------
गर्मी से राहत के साथ शुरू हो गई खेतीबाड़ी
पूरनपुर-पीलीभीत। सोमवार को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली और खेती-किसानी भी शुरू हो गई है, इस बारिश के बाद कृषक सामान्य धान की रोपाई में जुट जाएंगे।

रूक-रूक कर हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया और लोगों को गर्मी से निजात दिलायी। हालांकि कि इस बार मानसून देर से बरस रहा है। करीब 42 डिग्री टम्प्रेचर को एक झटके में बारिश ने 33 डिग्री पर पहुंचाने का काम किया। मौसम में परिवर्तन से जहां लोगों को राहत मिली वहीं कृषक खेतीबाड़ी को कमर कस चुके है, मध्यम वर्ग के किसान इस बारिश के बाद धान की रोपाई शुरू कर देंगे। तीन दिन तक मौसम धूप-छाव भरा होगा व बरसात के अनुकूल रह सकता है, इसके बाद धूप देखने को मिलेंगी। फिलहाल धान की रोपाई जोर-शोर से शुरू हो चुकी है, तराई क्षेत्र में हजारों एकड़ धान की पौध लगाई जा चुकी हैं। बड़े फार्मर खेतों में चैनी धान लगाए हुए है और इसकी कटाई युद्धस्तर पर की जाने लगी हैं। अधिक पानी गिरने से चैनी धान खराब हो सकता हैं।
----------------------------------
नेपाल में प्रतिबंध के बाद कम होंगे भारतीय सब्जियों के दाम
पूरनपुर-पीलीभीत। भारत से नेपाल जा रही सब्जी व फलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाये जाने से व्यापारी वर्ग के सामने समस्या खड़ी हो गई है, फल-सब्जी का कच्चा व्यापार जहां बड़े फायदे का कारोबार है, वहीं इसके नुकसान भी कई गुना हैं। 

पीलीभीत के तराई क्षेत्र रमनगरा, गभिया सहित तमाम गांव के लोग सब्जी का उत्पादन करते है और यह सब्जी दिल्ली आदि भेजी जाती हैं। जानकारों की माने तो दिल्ली आदि से सब्जी पर शुल्क लगाने के बाद इसे नेपाल भेज दिया जाता हैं। नेपाल में भारतीय फल सब्जी पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाये जाने के बाद सैकड़ो ट्रक सीमा पर फंसे हुए है, धनगढ़ी से दिनेश बताते है कि दोनों देश के अधिकारी वर्ता से इस समस्या का निदान निकालने में लगे हैं। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान होगा। फिलहाल सीमा पर इस समस्या से फल-सब्जी व्यापारियों की धड़कने बढ़ी हुई है। निदान न होने पर भारतीय सब्जी के दाम गिरने के साथ ही हजारों कुन्टल सब्जी खराब होने का खतरा बना हुआ हैं।
------------------------------------------
बकाया रूपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
पूरनपुर-पीलीभीत। एक परिचित व्यक्ति को उधारी में लाखों रूपये देना ही समस्या बना हुआ है, आरोप है कि जिस व्यक्ति को एक स्टाम्प पर रूपये 1,80,000 दे दिये अब वहीं दोस्त रूपये मांगने पर एलांनिया धमकी दे रहा हैं। विवाद होने की स्थिति में मामला कोतवाली लाया गया है।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी बहाबुद्दीन पुत्र इदारत बख्श ने गजरौला जप्ती निवासी मंजीत सिंह को सौ रूपये के स्टाम्प पेपर पर रूपये 1,80,000 बतौर उधार दे दिये। उधार लिए रूपये में से मंजीत सिंह ने बहाबुद्दीन को रूपये 23,000 वापिस कर दिये। शेष बची रकम मांगने पर मंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह आग बबूला हो गए और रूपये देने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मंजीत सिंह के बर्ताव को देखकर बहाबुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
--------------------------------
नेपाली हाथी बर्वाद कर रहे भारतीय गन्ना, दहशत में किसान
पूरनपुर-पीलीभीत। नेपाली हाथी डियूनीडैम से सटे गांव भरापचपेड़ा में डेरा डाल चुके है, गन्ने के खेत में चार दिन से मौज मस्ती कर रहे दो नेपाली हाथियों की घेराबंदी करने के लिए वन विभाग लगा है।
डीएफओ संजीव कुमार की देखरेख में पीलीभीत की रेंजर सत्येंद्र चौधरी हाथियों की घेराबंदी करने का प्रयास कर रहे है, केबिन ट्रैक्टर, टॉर्च, डंडे, पटाखे व ढोल के साथ मौजूद वनाधिकारी हाथियों को उनके आए हुए मार्ग पर से ही दोबारा वापस लौटने को लेकर मुहिम शुरू कर रहे है। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शेर सिंह, दिग्विजय सिंह और देव ऋषि हाथियों की वापसी में बड़ा योगदान कर रहे है। इसके अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 24 जून और 25 जून को सारस की गणना आरंभ होगी, इससे पूर्व 25 जून को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ एच राजा मोहन की अध्यक्षता में गणना करने वाले सहयोगियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिये जाएंगे। 
--------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

15.09.2019

विद्युत ठेकेदार की अभद्रता पर भड़के संविदा कर्मचारी, प्रदर्शन डिवीजन पूरनपुर के करीब 130 संविदा कर्मचारियों ने किया काम बंद करने का ऐलान विधायक बोले ठेकेदार पर हो कार्रवाई, मुझसे कोई मतलब नहीं पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात विद्युत ठेकेदार ने एक संविदा कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनाने की धमकी दे डाली। इसपर विद्युत डिवीजन क्षेत्र में कार्यरत संविदा कर्मचारी भड़क गए और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया। घटना विद्युत उपखण्ड पूरनपुर की है, आरोप है कि रात्रि डियूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी रंजीत सिंह के साथ ठेकेदार सद्दीक खां ने अभद्रता की और गाली गलौज करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनवाने की धमकी दी। इसका संविदा कर्मचारी ने विरोध किया तो लड़क बुलाकर ठीक कराने की धमकी दे डाली। ठेकेदार के बर्ताव से संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और 12 सब विद्युत स्टेशन पर काम कर रहे करीब 130 कर्मचारियों ने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार सद्दीक खां आये दिन प्रताड़...